शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

भारतीय नागरिकों को एडवाइजरी जारी की

भारतीय नागरिकों को एडवाइजरी जारी की     

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत ने अफ्रीकी देश नाइजर में व्यापक हिंसा के मद्देनजर वहां रहने वाले अपने नागरिकों को उस देश को छोड़ने की शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा कि जिन भारतीयों का नाइजर में रहना जरूरी नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द वह देश छोड़ देना चाहिए। 

नाइजर में दो सप्ताह पहले सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम का तख्तापलट कर दिया था। बजौम ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और वह नजरबंद हैं। केंद्र ने आपातकालीन नंबर भी जारी किया है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास के नंबर +227 9975 9975 संपर्क कर सकते हैं। नाइजर में लगभग 250 भारतीय मौजूद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...