सोमवार, 14 अगस्त 2023

गोष्ठी: कवियों ने 'राष्ट्रीय एकता' का संदेश दिया

गोष्ठी: कवियों ने 'राष्ट्रीय एकता' का संदेश दिया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
छपरौली। नगर स्थित विजड़म पब्लिक स्कूल में ग्राम सेवा संगठन एवं सामाजिक संस्था आँखें द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित "एक शाम शहीदों के नाम काव्य गोष्ठी" में कवियों ने देश भक्ति और वर्तमान के आधुनिक परिवेश पर काव्य पाठ करते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
विश्व पटल पर बढ़ता आगे लहरे विश्व तिरंगा है, शहीदों की शाहदत पर सदा मातम न छायेगा, नमन् वतन तूझे सलाम करते है, मै हूँ बालक हिन्द का आदि रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि के रूप में जितेन्द्र झा, पुष्पेन्द कुमार, मनोज कुमार, आर०आर०डी० उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार आर्य, आर०आर०डी० उपाध्याय, योगेन्द्र सरोहा, प्रिया उपाध्याय, प्रताप आर्य, जितेन्द्र कुमार आर्य, भूपेन्द्र वशिष्ठ, संदीप मलिक आदि ने अपनी काव्य पाठ किया।
संगठन के प्रेरणा स्रोत समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा हिन्दुस्तान की गलियों में हीरे बिखरे पड़े है। हम हिन्दूस्तान की गलियों में हीरे बिखरे हुए हीरो को इकट्ठा कर एक सुन्दर हार बनाने का प्रयास कर रहे है, जो राष्ट्र निर्माण में सहभागिता अदा करेंगे। 
इस अवसर पर  संजय मलिक, सुनील कुमार आर्य, रविकुमार एडवोकेट, मा० राकेश सरोहा, राजबीर सिंह तुगाना, ऋषि पाल आर्य, विकास कुमार, प्रवेन्द्र खोखर, प्रदीप उपाध्याय, सुधीर खोखर, अंजू खोखर, दिशा, सोनिया, कलश, अमित हुड्डा,  अंकित कुमार, सोनू, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...