गुरुवार, 3 अगस्त 2023

यूपी के जेल मंत्री पर शारीरिक शोषण का आरोप

यूपी के जेल मंत्री पर शारीरिक शोषण का आरोप     

हरिओम उपाध्याय   
लखनऊ। जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर भाजपा की महिला नेता ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने सोमवार को सीएम और पार्टी पदाधिकारियों को शिकायत भेजी है। महिला का कहना है, मंत्री धर्मवीर ने मेरे साथ मार्च 2019 में लखनऊ आवास में गलत काम किया था। वो मुझसे कहते थे, राजनीति में ये सब चलता है और आगे बढ़ने का यही एक रास्ता है।
महिला ने कहा, मंत्री धर्मवीर मामले में शिकायत न करने का लगातार मुझ पर दबाव बना रहे थे। पति की बीमारी के कारण इस मामले की शिकायत नहीं कर पा रही थी। मंत्री ने शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। बता दें, महिला ने अभी इस मामले में FIR दर्ज नहीं करवाई है।
पार्टी एक्शन नहीं लेगी तो पुलिस पास जाऊंगी
महिला का कहना है, मंत्री इस काम के लिए मुझसे माफी मांगें। मैं न्याय चाहती हूं। भाजपा मेरे लिए परिवार की तरह है। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री को पत्र भेजकर मामले की जानकारी दे दी है। अगर पार्टी राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति पर एक्शन नहीं लेती है तो मैं पुलिस के पास जाऊंगी। महिला ने आरोप लगाया है, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उसका राजनैतिक भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा था, शिकायत करने पर तुमको झूठे केस में फंसा दूंगा। उन्होंने अपने आदमी भेजकर मुझे लालच देने की कोशिश भी की है।
मंत्री शिकायत न करने का प्रेशर बनाते रहे
महिला ने बताया, मेरे पति साल 2019 से काफी बीमार हैं। उनके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है। उनको फालिज का अटैक भी पड़ चुका है। वो उठने बैठने में सक्षम नहीं हैं। उन्हें हर समय अपने पति के साथ ही रहना पड़ता है। ऐसे में इस मामले की शिकायत नहीं कर पाई। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति उस पर शिकायत न करने का प्रेशर बनाते रहे। वो कहते थे, शिकायत की तो तुम्हारा परिवार बर्बाद कर देंगे, खत्म कर देंगे।
मैं साल 2019 में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति से लखनऊ के भाजपा कार्यालय में मिली थीं। मैं उनके पास अपने पति के इलाज के लिए मदद की बात करने गई थी। तब वो मुझे एक कार्यक्रम में शामिल करवाने के लिए अपनी गाड़ी से ले गए थे। उसके बाद उन्होंने अपने आवास पर मेरे साथ गलत काम किया था। मैंने उनका बहुत विरोध भी किया था।
राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
मामले में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का कहना है इस पूरे मामले को तथ्यों के साथ सबके सामने रखूंगा। इस पर चुप नहीं रहूंगा। एक बहुत बड़ी साजिश के तहत मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। तथ्यों के साथ ही इस पूरे मामले पर बोलूंगा। उनका कहना है, पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं से अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलते रहते हैं। कार्यकर्ता के तौर पर उनसे कोई भी मिल सकता है।
साल 2000 से भाजपा के साथ जुड़ी है पीड़ित महिला
बता दें, जिस महिला ने राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति पर आरोप लगाया है, वो साल 2000 से बीजेपी से जुड़ी हुई है। वो साल 2012 में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रही हैं। दो बार भाजपा जिला मंत्री रही हैं। साल 2019 में उसने सिद्धार्थनगर में लोकसभा चुनाव के प्रभारी पद का दायित्व निभाया है। साल 2021 में वो पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी प्रभारी बन कर गई थीं।
बारात लेकर नहीं पहुंचा मंत्री का बेटा:दुल्हन करती रही इंतजार; कारागार मंत्री बोले- डेंगू होने से बीमार है बेटा
योगी सरकार में कारागार और होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप की शादी 2 दिसंबर को होनी थी। शादी के लिए लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर ली थी। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे का इंतजार करती रही। मगर, न दूल्हा आया और न ही बारात। बैंड-बाजे वाले भी इंतजार कर लौट गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...