रविवार, 13 अगस्त 2023

प्रियंका के ट्वीट पर 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज

प्रियंका के ट्वीट पर 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज    

ओमप्रकाश चौबे   
भोपाल। मध्य प्रदेश में ठेकेदारों से कमीशन वाले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के एक ट्वीट के बाद भाजपा ने 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीजेपी की विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका बल्कि कांग्रेस की एमपी इकाई के चीफ कमलनाथ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।
प्रियंका ने क्या कहा था?
मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट भाजपा सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और कमलनाथ के खिलाफ भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 41 जिलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंदौर में एडीसीपी राम सनेही मिश्रा ने कहा कि जांच चल रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में प्रियंका गांधी और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के नाम का उल्लेख किया गया है।
सीएम भूपेश ने किया पलटवार
मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, जब ठेकेदार खुद लिख रहे हैं कि 50 फीसदी कमीशन लिया जाता है तो इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए? एफआईआर दर्ज करने से सच नहीं छुपेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...