बुधवार, 9 अगस्त 2023

ओयो होटल पर ग्रामीणों का धावा, 10 जोड़े मिलें

ओयो होटल पर ग्रामीणों का धावा, 10 जोड़े मिलें   

आदर्श श्रीवास्तव   
कासगंज। ओयो होटल के नाम पर स्थापित किए गए मौज मस्ती के अड्डे पर ग्रामीणों ने धावा बोलते हुए भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले तकरीबन दर्जन भर लड़के-लड़कियों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस के भीतर काफी दिनों से अनैतिक काम हो रहे हैं। बाहर से आए लड़के लड़कियां तकरीबन दो-तीन घंटे रुककर यहां मौज मस्ती उड़ाने के बाद चलते बनते हैं। इससे गांव के युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है और माहौल भी खराब हो रहा है। बुधवार को मथुरा- बरेली हाईवे पर स्थित गांव मामो में ओयो होटल के नाम पर खोले गए गेस्ट हाउस को ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया। हंगामे की सूचना मिलते ही तत्काल सीओ सिटी अजीत सिंह कोतवाली पुलिस के अलावा थाना ढोलना और थाना सोरों की पुलिस फोर्स को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स ने जैसे तैसे गेस्ट हाउस के भीतर से ग्रामीणों द्वारा आपत्तिजनक हालात में दबोचे गए 5 लड़के एवं पांच लड़कियों को अपनी सुरक्षा में लेकर शहर कोतवाली भिजवाया। पुलिस पकड़े गए लड़के लड़कियों से यहां पर रूकने के मामले में जांच कर रही है। 
उधर पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल में पता चला है कि ओयो होटल के नाम पर चलाए जा रहे गेस्ट हाउस का संचालन बाहर की एक कंपनी कर रही है। यह गेस्ट हाउस उसके मालिक रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर ने एग्रीमेंट के आधार पर संचालन के लिए एक कंपनी को ठेके पर दे रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...