शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

महिला कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया

महिला कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया   

श्रीराम मौर्य   

रुद्रपुर। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अमानवीय अत्याचार के विरोध में रुद्रपुर महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया l इससे पूर्व महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में दर्जनों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रांजिट कैंप गोल मड़ैया पर एकत्र हुई, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की और मोदी सरकार से इस्तीफा देने के लिए कहा।

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वहीं दूसरी तरफ लड़कियों के साथ और महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है उन्हें सरेआम निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है। मणिपुर में भी ठीक इसी तरह की घटना सामने आई है , जिसने हमारे देश को शर्मसार कर दिया है l इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थी l जिसमें प्रमुख रुप से निगम पार्षद प्रीति साना पूर्व नगरपालिका सदस्य मालती मोरिया देवकी देवी ममता शर्मा रानी रस्तोगी प्रिया पुष्पा संगीता मंडल नीतू देवी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-201, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. बृहस्पतिवार, मई 09, 2024 3. शक-1945, बैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दू...