बुधवार, 26 जुलाई 2023

आप हमें जो चाहे बुला लें, हम इंडिया है: गांधी 

आप हमें जो चाहे बुला लें, हम इंडिया है: गांधी 

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी के विपक्षी गठबंधन (इंडिया) पर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी, हम इंडिया हैं। दरअसल बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन (इंडिया) पर तंज कसते हुए देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन गठबंधन करार दिया।

पीएम ने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देकर कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।इस पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी, हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम राज्य के सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे।

राहुल गांधी: हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करने वाले हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष का विरोध करते-करते ‘इंडिया से ही नफरत करने लगे हैं।

राहुल गांधी, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, मोदी जी, आप कांग्रेस विरोध में इतने अंधे हो गए कि इंडिया से ही नफरत करने लग गए। सुना है आज कुंठा में आकर आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा,

राहुल गांधी ‘‘विपक्ष को कोसते कोसते प्रधानमंत्री मोदी ‘इंडिया को ही भला बुरा कहने लग गए?

 एक बात साफ है अपनी घटिया ट्रोल आर्मी को निर्देश आप ही देते हैं। विपक्ष दिशाभ्रमित नहीं है, आप नैतिक दिवालियेपन का शिकार हैं। जुबानी जमा खर्च बंद कीजिए। हिम्मत जुटाइए और मणिपुर पर बोलिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...