सोमवार, 24 जुलाई 2023

हॉलीवुड फिल्म बार्बी पर कई देशों में लगा बैन

हॉलीवुड फिल्म बार्बी पर कई देशों में लगा बैन

सुनील श्रीवास्तव   

नई दिल्ली। 21 जुलाई को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म बार्बी दुनिया भर में धूम मचा रही हैं। बार्बी का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन अब इसके साथ विवाद जुड़ गया है। कंटेंट की वजह से फिल्म को अलग-अलग वजहों से कई देशों ने अपने यहां प्रतिबंध कर दिया है आईये जानते हैं आखिर वो वजह है क्या।

इन देशों के लोग नहीं देख पाएंगे ये फिल्म

पाकिस्तान ने फिल्म की लेस्ब‍ियन, गे, ट्रांसजेंडर जैसी थीम के कारण बैन लगाया है वहीं ईरान ने इस पर हमेशा के लिए रोक लगाई है। रूस, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देशों ने भी फिल्म पर बैन लगा दिया है। पाकिस्तान में यह बैन परमानेंट नहीं हैं वहां के पंजाब सेंसर बोर्ड ने कहा है कि अगर आपत्तजनक कंटेंट हटाए जाते हैं तो वे इसे रिलीज होने देंगे।

हालाँकि, यूएई, मिस्र, कतर, ईरान, सऊदी अरब जैसे अन्य इस्लामिक देशों ने फिल्म पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। अधिकांश इस्लामी राष्ट्र LGBTQ यानी लेस्ब‍ियन (LESBIAN ), गे(GAY), बाईसेक्सुअल (BISEXUAL) और ट्रांसजेंडर (TRANSGENDER) से जुड़ा कंटेंट हमेशा ही बैन करते आए हैं। ऐसे में वहां हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीजों पर इस तरह का प्रतिबंध लगना कोई बड़ी बात नहीं है।

रुस और वियतनाम ने इस वजह से लगाया फिल्म पर बैन

रूस ने भी बार्बी फिल्म की रिलीज को फिलहाल रोकने का फैसला लिया है। रूस का मानना है कि ये फिल्म बच्चों की संवेदनशीलता को कम करती है और उनके दिमाग पर गलत असर डालती है। वियतनाम और फिलीपींस का कहना है कि चीन से लगते उनके बॉर्डर यानी नाइन डैश को जिस तरह फिल्म में दिखाया गया है। वो पूरी तरह से गलत है। ऐसे में दोनों देशों ने अपने सिनेमाघरों में बार्बी की रिलीज पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान ने फिल्म में एलजीबीटीक्यू को बढ़ावा दिए जाने की बात कहते हुए इसकी रिलीज को रोका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...