सोमवार, 10 जुलाई 2023

यूपी: सपा में शिवपाल का बढ़ जाएगा कद

यूपी: सपा में शिवपाल का बढ़ जाएगा कद   

संदीप मिश्रा   

लखनऊ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही कमेठी गठन का काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए होमवर्क कर लिया गया है। रालोद के अलग राह पकड़ने की चर्चाओं को अफवाह बताया। कहा कि रालोद और सपा, चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चल रहे हैं। भाजपा के अन्याय के खिलाफ मिलकर आगे भी लड़ते रहेंगे। नरेश उत्तम ने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि भाजपा मतदाता सूची में कोई खेल नहीं कर सके। 

पिछले चुनाव में सपा समर्थक मतदाताओं के बड़े पैमाने पर नाम सूची से हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर आज भी मतदाता सूची से नाम हटाने में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। 

नाम हटाने से पहले कोई भी सार्वजनिक नोटिस चस्पा नहीं किया जा रहा है। सपा ने फैसला किया है कि जहां भी गड़बड़ियां मिलेंगी, उसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। उत्तम ने कहा कि हम बूथ पर अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं। 

भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ चुनाव कराकर सपा से नहीं जीत सकती है, इसलिए बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ियां करवाती है। गड़बड़ियां करने वाले कर्मचारियों के नाम और सुबूत के साथ चुनाव आयोग में शिकायत करने की योजना बनाई है।

गठबंधन के सवाल पर कहा कि सपा यूपी में अकेले दम पर चुनाव जीतने में सक्षम है। गठबंधन को लेकर जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा, उसे प्रदेश में पूरी शिद्दत के साथ लागू किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...