मंगलवार, 25 जुलाई 2023

गन्ना सर्वे का गांव-गांव प्रदर्शन, टीमें लगाई 

गन्ना सर्वे का गांव-गांव प्रदर्शन, टीमें लगाई 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना सर्वे का गांव-गांव प्रदर्शन किया जा रहा है। आठ चीनी मिलों के क्षेत्र में सट्टा सर्वे के लिए 215 टीम लगाई गई है।

सर्वे प्रदर्शन का अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। एक लाख 72 हजार हेक्टेयर पर केवल गन्ने की खेती हो रही है।

मिलों और गन्ना विभाग ने संयुक्त रूप से गन्ना सट्टा सर्वे के प्रदर्शन का अभियान चलाया है। 20 जुलाई से शुरू हुए अभियान में अब तक 30 गांवों में गन्ने के सट्टे का प्रदर्शन हो चुका है। पेराई सत्र 2023-24 के सर्वे प्रदर्शन मे किसानों को उनका सम्पूर्ण डाटा दिखाया जा रहा है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।

जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया कि गन्ना सर्वे प्रदर्शन के लिए 215 टीम लगाई गई है। 30 गांवों में गन्ना सट्टे के सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है।

जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया का कहना है कि गन्ना विभाग आगामी सत्र की तैयारी में जुट चुका है। किसान देख लें कि रिकार्ड में उसकी फसल को लेकर कोई त्रुटि तो नहीं है। वह अपनी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही करा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...