रविवार, 23 जुलाई 2023

ईओ के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोला   

ईओ के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोला   

प्रिया तोमर  

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका ईओ हेमराज सिंह के खिलाफ पालिका के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ईओ उन्हें परेशान करते है। इसके बाद ईओ ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपने व्यवहार में सुधार का आश्वासन दिया।

कर्मचारियों का आरोप है ईओ ने कमला नेहरू वाटिका में कर्मचारी दुष्यंत के साथ अभद्रता की। यहां मौजूद प्रभारी एनएसए डॉ अतुल कुमार, आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार और स्वायत्त शासन महासंघ के महामंत्री सुनील वर्मा ने बीच-बचाव कराया। पालिका पहुंचकर दुष्यंत ने यह प्रकरण संगठन में उठाया। इसके बाद महासंघ ने आपातकालीन बैठक बुला ली, जिसमें पालिका के सभी कर्मचारी ईओ के खिलाफ एकजुट हो गए। पालिका कर्मियों ने ईओ हेमराज सिंह पर लगातार दुव्र्यवहार करने, अपमानित करने के आरोप लगाए।

लिपिक तनवीर आलम, कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह, जन्म मृत्यु पटल लिपिक राजीव वर्मा, जलकल लिपिक विकास कुमार ने भी उत्पीड़न का मामला उठाया। अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा के नेतृत्व में 11 सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसके बाद कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि व्यवहार में सुधार नहीं होता है तो वह उनके साथ काम नहीं कर पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...