रविवार, 2 जुलाई 2023

हिंसा करने का आरोप, 486 ताज़ा गिरफ्तारियां

हिंसा करने का आरोप, 486 ताज़ा गिरफ्तारियां 

अखिलेश पांडेय   

पेरिस। कई दिनों से फ़्रांस में हो रही हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। वही पेरिस के बाद देश के दूसरे बड़े शहर मस्से से सामने आ रहे वीडियोज में पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़ती हुई और लोग इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिंसा फैलाने के आरोप में इस शहर में अब तक 56 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। वहीं सेंट्रल पेरिस में भारी पुलिस बल तैनात है। इस वजह वहां अब प्रदर्शनकारी बाहर निकल कर उपद्रव नहीं कर पा रहे हैं।

इस बीच, पुलिस की गोली से मारे गए किशोर नाहेल एम के अंतिम संस्कार में भारी तादाद में लोग शामिल हुए। एक ट्रैफिक स्टॉप पर न रुकने पर नाहेल को एक पुलिसकर्मी ने बिल्कुल नजदीक से गोली मार दी थी। पेरिस के उप शहर नानतेरे में इस मौत के बाद पूरा फ्रांस हिंसा और आगजनी में डूब गया है। बताते चले कि देश की सड़कों पर लगभग 45 हजार पुलिसकर्मी हालात काबू करने में जुटे हैं।

गृह मंत्री जेराल्ड दारमेनिन ने हिंसा रोकने में जुटे पुलिसकर्मियों की तारीफ की है और कहा कि उनकी वजह से पिछली रात ‘तुलनात्मक’ रूप से शांत रही। गृह मंत्रालय ने कहा है हिंसा करने के आरोप में 486 ताज़ा गिरफ्तारियां हुई हैं। शुक्रवार को 1300 गिरफ़्तारियां हुई थीं। वहीं गुरुवार को 900 लोगों को पकड़ा गया था।

इस बीच, मस्से में शनिवार शाम पुलिसकर्मी और उपद्रवी भिड़ते रहे। इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो फुटेज में पुलिस आंसू गैस छोड़ती दिख रही है। इसमें शहर के बीचोबीच ला केनबिये में पुलिसकर्मी और उपद्रवी एक दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। फ्रेंच मीडिया की रिपोर्टों में पुलिस और हिंसा, आगजनी पर उतारू लोगों के बीच पिछले एक घंटे से टकराव चल रहा है। पेरिस में, मशहूर चैंप्स-एलिसfस के पास बड़ी संख्या में पुलिस देखी गई।

सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों की ओर एकजुटता की अपील की वजह से भी लोग बड़ी तादाद में सड़कों पर निकल रहे हैं। इससे पुलिस का काम और मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि पुलिस के जोर लगाने की वजह से प्रदर्शनकारियों की संख्या घटी है। पेरिस पुलिस ने 126 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हिंसा और आगजनी की वजह से लगातार दूसरे दिन रात नौ बजे के बाद बसें और ट्रामें नहीं चलीं।

उत्तरी शहर में स्पेशल पुलिस फोर्स फ्लैग मार्च करती दिखी। कई जगह पर दमकलकर्मी आग बुझाते दिख रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शहर में कई जगहों पर आग लगा दी थी। बड़ी संख्या में गाड़ियों के आग के हवाले कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक़ लियोन शहर में हिंसा भड़काने के आरोप में 21 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। नाइस और स्ट्रासबर्ग में भी झड़पें जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...