गुरुवार, 29 जून 2023

वृद्धाश्रम में होने वाली परेशानियां बयां की

वृद्धाश्रम में होने वाली परेशानियां बयां की

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। अपनों से सताए और भगाए वृद्धजनों के लिए बनाए गए वृद्धाश्रम में भी वृद्धों को अपनत्व नहीं मिल पा रहा। प्रयागराज के आधारशिला वृद्धाश्रम में कई वृद्धों ने गुरुवार को भावुक होते हुए वृद्धाश्रम में होने वाली परेशानियां बयां की।

वृद्धों ने जिम्मेदारों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। प्रयागराज के नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम के शंकररचित वृद्ध निवासी झारखंड ने बताया कि वृद्धाश्रम में न तो समय से खाना मिलता है न चाय-पानी मिलती है। बुजुर्ग लोग नित्य-क्रिया के लिए भी काफी परेशान रहते हैं। कर्मचारी किसी वृद्ध की कोई बात नहीं सुनते। ज्यादा शिकायत पर निकालने की धमकी देते हैं। 

वृद्ध रामदुलार ने बताया कि चार-पांच दिन पहले पानी मांगा पानी नहीं मिला, खाना मांगने पर फटकारते हुए खाना मिला तो वृद्ध ने खाना नहीं खाया। उसे डांटा, फटकारा गया। 

वृद्ध रामसागर विश्वकर्मा निवासी मिर्जापुर ने बताया कि पानी व चाय मांगने पर नहीं मिलती है। बोलो तो धमकी देते हैं कि निकल जाओ यहां से। 5 मिनट 52 सेकेंड के वीडियो में कई वृद्धों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए खाना, पानी, तेल, साबुन न समय से न मिलने का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...