रविवार, 18 जून 2023

आम के रंग जैसी 'पफर फिश' का वीडियो वायरल

आम के रंग जैसी 'पफर फिश' का वीडियो वायरल


डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

समुद्र के नीचे का संसार या पानी में बसी दुनिया में इतने अजूबे हैं कि गिनती नहीं की जा सकती। हर बार जब आप ये सोचें कि अब तो हर वॉटर एनिमल की जानकारी मिल चुकी है। तब कोई ऐसा जीव दिखाई देता है या वायरल हो जाता है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल होता है कि दुनिया में ऐसे भी अजूबे जीव हैं। ट्विटर पर ऐसी ही एक पफर फिश का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

गुब्बारे जैसी फूली फिशट्विटर हैंडल Massimo ने पफर फिश का एक वीडियो शेयर किया है। पफर फिश का नाम सुनकर आपको ये अंदाजा हो ही गया होगा कि ये एक ऐसी फिश है, जो खुद में पानी भरकर फूल कर कुप्पा हो जाती है। दरअसल ये इस फिश का डिफेंस मैकेनिज्म होता है। जो इसे बाकी मछलियों से बिलकुल अलग बनाता है। ऐसी ही एक पीली पफर फिश का वीडियो तेजी से वायरल है‌। पफर फिश का रंग बिलकुल पके हुए आम के छिलके की तरह पीला है। शुरुआत में इसे पानी में बहता देख ऐसा लगता है कि आम के ही आंख, मुंह और कान निकल आए हैं। जब इसे पानी से बाहर निकाला जाता है, तब ये अहसास होता है, कि ये पीले रंग की एक पफर फिश है। इस फिश को गोल्डन पफर फिश भी कहा जाता है। 

जिसका साइंटिफिक नाम है। यूजर्स के मजेदार रिएक्शनइस फिश का वीडियो देख ट्विटर यूजर्स ने खूब मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसे लगा ये पानी में तैरता आम है, तो एक यूजर को ये बड़े से नींबू जैसा लगा। हालांकि कुछ यूजर्स वीडियो बनाने वाले से नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। उनकी नाराजगी एक मछली को परेशान करने को लेकर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...