गुरुवार, 8 जून 2023

प्रयागराज में बढ़ी गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान 

प्रयागराज में बढ़ी गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान 

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। बृहस्पतिवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। तीखी धूप एवं गर्म हवाओं के आगे लोग बेबस दिखे और इससे बचाव के सभी प्रयास बेकार साबित हुए। मौसम विभाग की ओर से पहले ही बुधवार से हीटवेव की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, हवा चलने की वजह से सुबह कुछ राहत रही, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ हवाएं गर्म होती गईं। दिन में घरों से निकलने के लिए मजबूर लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अभी आगे भी राहत की उम्मीद नहीं है। अगले तीन दिनों तक हीटवेव की चेतावनी दी गई है। बृहस्पतिवार को पारा 45 डिग्री के पार रहा। रात में भी तापमान 30 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है। यानी दिन में गर्म हवाएं सताएंगी तो रात भी परेशान होना पड़ेगा। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पारा 46 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 10 जून को तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कुछ गिरावट के संकेत हैं। सप्ताह के अंत तक पारा 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार को हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...