बुधवार, 27 अप्रैल 2022

यात्री वाहन का निर्यात 5,77,875 इकाई तक पहुंचा

यात्री वाहन का निर्यात 5,77,875 इकाई तक पहुंचा   

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। 2021-22 में भारत से यात्री वाहन निर्यात में 43 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जिसमें मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) 2.3 लाख से अधिक इकाइयों के साथ आगे रही। आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में कुल यात्री वाहन (PV) का निर्यात 5,77,875 इकाई रहा। जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 4,04,397 इकाई रहा।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, यात्री वाहन खंड में निर्यात में 42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,74,986 इकाई।
जबकि उपयोगिता वाहन खंड में 46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,01,036 इकाइयों को देखा गया।
वित्त वर्ष 2021-22 में वैन निर्यात बढ़कर 1,853 इकाई हो गया, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 1,648 इकाई था। निर्यात के मामले में, Maruti Suzuki India (MSI) सूची में सबसे ऊपर है, उसके बाद Hyundai Motor India और Kia India हैं। एमएसआई (MSI) ने इस दौरान 2,35,670 यात्री वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...