मंगलवार, 1 मार्च 2022

सीएम योगी ने 'महाशिवरात्रि' पर्व की शुभकामनाएं दी

सीएम योगी ने 'महाशिवरात्रि' पर्व की शुभकामनाएं दी    

संदीप मिश्र      
लखनऊ। देशभर में मंगलवार को भगवान शिव को प्रिय महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार नजर आ रही है। महाशिवरात्रि के त्योहार पर मंदिरों को भी काफी सुंदर तरीके से सजाया गया है। 
वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन का भी ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है कि इस पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...