शनिवार, 1 जनवरी 2022

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार किए

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार किए       

गुमला। नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के महुआ टोली जंगल की है। आरोप है कि 3 नाबालिग युवकों ने घाघरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का हथियार के बल पर मेले से अपहरण किया। जान से मारने की धमकी देकर सभी आरोपियों ने जबरन संबंध बनाए। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों ने पूछताछ की जा रही है।

घटना के 12 घंटे बाद सिसई थाने में पहुंचकर युवती ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान वह चीखती चिल्लाती रही। इसके बावजूद आरोपियों को दया नहीं आई। बताया जाता है कि तीनों आरोपी भी नाबालिग है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता गुरुवार को अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर लाह टोंगरी मेला घूमने गई थी। मेले से ही तीनों आरोपियों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। लड़की को बाइक पर बैठाकर आरोपी महुआ टोली जंगल ले आए। तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस दौरान पीड़िता ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पूरी रात दरिंदों की नजर से इधर उधर छिपती रही। सुबह होने के बाद वह अपने घर पहुंची। लोक लाज व आरोपियों की धमकी के कारण पहले दिन लड़की ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। दूसरे दिन लड़की ने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। परिजनों के साथ थाने पहुंची। पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले में FIR दर्ज किया। इस संबंध में सिसई के थाना प्रभारी रवि होंगहंगा ने बताया कि हथियार के बल पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है।थाने में लिखित शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें रिमांड होम भेजा जाएगा।


महिला की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार हुए
संदीप मिश्र          कोरबा। कोरबा में गोलीकांड में घायल महिला की हालत बिगड़ने पर उसे कोरबा से रायपुर रिफर कर दिया गया है। उधर सनसनीखेज वारदात के 10 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ खास नही लग सका है। सूत्रों की माने तो इस पूरी वारदात की वजह नशे का कोराबार हो रहा है। 

जिसे लेकर बदमाशों ने महिला को घर में घूसकर गोली मारकर फरार हो गये। रतलब है कि 31 दिसंबर की रात दीपका थाना के झाबर बस्ती में गोलीकांड की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। यहां रहने वाली सरोजनी बाई के घर में घुसकर 2 बदमाशों ने उस पर गोली चला दी थी। इस घटना में महिला के सिर पर कनपटटी को छेदते हुए गोली निकल गयी। घटना के वक्त सरोजनी बाई का देवर और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरें में थे, गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग कमरे में पहुंचे, इतने में दोनों बदमाश बाईक पर सवार होकर फरार हो गये।

वही लहूलुहान हालत में घायल सरोजिनी भाई को कोरबा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस सूत्रों की माने तो गोलीकांड में घायल महिला और उसका पति क्षेत्र में गांजा बेचने का काम करते है। आये दिन लोग महिला के घर गांजा खरीदने पहुंचते थे। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि 31 दिसंबर की रात भी नशे में धुत्त बदमाश महिला के घर गांजा खरीदने या फिर गांजे का पैसा लेने पहुंचे होगे। महिला द्वारा गांजा नही दिये जाने पर तैश में आकर युवकों ने उस पर गोली चलाकर फरार हो गये। देर रात ही घायल महिला को चिंताजनक हालत में शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह-सुबह महिला की हालत खराब होने पर उसे रायपुर रिफर कर दिया गया है। दीपका थाना क्षेत्र में हुए इस गोलीकांड के बाद पुलिस इस वारदात में शामिल बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी के निर्देश पर अलग-अलग टीम बनाकर वारदात से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मींद है कि महिला बदमाशों को पहचानती होगी, महिला के बताते ही आरोपियों की धरपकड़ की उम्मींद है।

तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार ने रौंदा
संदीप मिश्र      मथुरा। मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में साल 2021 की आखिरी रात को बड़ी घटना हो गई। शुक्रवार देर रात को राजीव तिराहा पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंद दिया। घटना में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

उधर, घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक कार कस्बा की ओर से आई। कार ने पुलिस टीम को रौंद दिया। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दरोगा रामकिशन उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे। सिपाहियों का उपचार चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...