रविवार, 16 जनवरी 2022

फुटबॉल: मिस्र ने गिनी-बिसाऊ को 1-0 से हराया

फुटबॉल: मिस्र ने गिनी-बिसाऊ को 1-0 से हराया    

मोमीन मलिक        याओंदे। मोहम्मद सालाह के गोल की मदद से मिस्र ने अफ्रीकन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गिनी-बिसाऊ को 1-0 से हराया। गिनी बिसाऊ ने हालांकि, खेल के अंतिम क्षणों में बराबरी का गोल दाग दिया था। लेकिन वीएआर की समीक्षा के बाद इसे अस्वीकार कर दिया गया। सालाह ने 69वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

खेल समाप्त होने में जब आठ मिनट का समय बचा था तब गिनी बिसाऊ के फारवर्ड मामा बाल्डे ने गोल करके मिस्र को हतप्रभ कर दिया। लेकिन बुरुंडी के रेफरी पैसेफिक नडाबिहावेनिमाना ने काफी देर तक वीएआर समीक्षा करने के बाद पाया कि बाल्डे ने फॉउल किया था और उन्होंने गोल को अयोग्य घोषित कर दिया।


सौंफ की चाय का सेवन करना फायदेमंद, जानिए     
सरस्वती उपाध्याय         सौंफ का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन क्या आप इस बात को जानतें, हैं कि सौंफ की चाय भी बनती है। जो कि कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती है। 

पाचन क्रिया: सौंफ की इस चाय को पीने से पेट में गैस नहीं बनती हैं और डायरिया और पेट दर्द जैसी समस्या में भी आसानी से राहत मिल जाता है।

पेट के कीड़े: सौंफ की चाय का सेवन करके पेट में एसिड लेवल कम हो जाता है, इससे आंतों में होने वाले बैक्टीरिया और कीड़े भी खत्म हो जाते हैं।

गठिया में फायदेमंद: इस चाय का सेवन करके आप आसानी से अपने जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं, इससे आपको जल्द आराम मिलता है।

आंखों के लिए: रातभर ठीक से ना सोने से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है, इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाए और फिर रूई इसमें डुबोकर अपनी आंखों को 10 मिनट के लिए सेंके।

रक्त को करें साफ: इस चाय का सेवन करके आप जॉन्डिस के खतरे को कम कर सकती हैं। इसी के साथ यह किडनी के कार्य को तेज करके हमारे खून को साफ करती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...