रविवार, 16 जनवरी 2022

खोखले दावे और वायदों की बैसाखी पर भाजपा

खोखले दावे और वायदों की बैसाखी पर भाजपा     
अश्वनी उपाध्याय    
गाजियाबाद। जंगल में एक शेर रहता है और वह जंगल का राजा होता है। अक्सर कहानियों में यह जुमला उपयोग किया जाता है। लेकिन जंगल में गीदड़ भी रहता है जो खरगोश, तीतर-बटेर का शिकार कर अपना भरण-पोषण करता है, दोनों ही शिकारी है। परंतु दोनों में बड़ा अंतर रहता है, एक शिकारी होने के साथ-साथ जंगल का राजा भी होता है। यह बात राजनीति में हर बार लागू होती है। जनता के हित में उपयोग की गई नीति जो जनता के कल्याण में निहित हो, व्यवस्थित राजनीति कहलाती है। केवल नीति लागू करना या उन्हें थौप देना यह स्वच्छ राजनीति नहीं होती है। इन दोनों में हमेशा यह अंतर रहता है। 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। प्रत्याशियों की पेशानी पर तनाव की लकीर खिंचती जा रही है। गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं में साहिबाबाद विधानसभा में भाजपा वर्चस्व कायम रखने में कामयाब हो सकती है। बाकी चारों विधानसभाओं में भाजपा को दूसरे नंबर पर ही संतोष करना पड़ेगा। जनता में भाजपा के विरुद्ध असंतोष तो बढ़ा ही है साथ-साथ जो लोग लंबे समय से टिकट की कतार में खड़े थे। उनकी उपेक्षा के साथ ही भाजपा का कैडर वोट में कई ग्रुपों में बट गया है। कई ग्रुपों में बटा हुआ कैडर वोट भाजपा के ही पक्ष में जाएगा, इस पर अभी संयश बना हुआ है। 
लोनी विधानसभा में रालोद और सपा के गठबंधन से प्रत्याशी मदन भैया राष्ट्रीय लोक दल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। जाट, गुर्जर, मुस्लिम और त्यागी समाज मदन भैया के पक्ष में लामबंद हो चुका है। मुस्लिम मतदाताओं के सामने कोई अन्य विकल्प ही नहीं बचा है। साथ-साथ भाजपा की नीतियों से त्रस्त पिछड़ा मजदूर वर्ग भाजपा के खोखले दावे-वायदों की जमीनी हकीकत समझ चुका है। युवा वर्ग भाजपा के विरुद्ध खड़ा अपने अधिकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। इसी कारण राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव हुआ है। 
भाजपा के द्वारा पुनः विधायक नंदकिशोर को प्रत्याशी बनाया गया है। स्थानीय विधायक के द्वारा जनता की एक भी मूल समस्या को विधानसभा में नहीं रखा गया है। विधानसभा क्षेत्र का 70% भाग निकाय में समाहित है। जहां 1000000 से अधिक लोग निवास करते हैं। इतनी बड़ी आबादी है तो उपयोग में लाया गया हजारों टन पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई। इस विषय पर विधानसभा में अपना पक्ष क्यों नहीं रखा गया। क्या यह जनता विधानसभा में नहीं रहती है। जरा सी बरसात होते ही क्षेत्र की गलियां नालों में तब्दील हो जाती है। आम आदमी को नरकीय जीवन जीने के लिए विवश होना पड़ता है। जनता से जुड़ी इतनी बड़ी समस्या है। किंतु इसके स्थाई समाधान के लिए हमारे जनप्रतिनिधि ने कोई प्रयास नहीं किया। 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' के न्यूज़ पोर्टल पर कई घोषणा और वायदे जनता के विश्वास के साथ मात्र एक खिलवाड़ है। 
जनता के पास लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण शक्ति होती है। जिसका जनप्रतिनिधित्व चयन में सोच-विचार, अपेक्षा और उपेक्षा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। आपका एक वोट आपके आर्थिक, सामाजिक और भौतिक विकास की शुरुआत करता है। 
शेर-बाज खाते हैं नित मार, 
गीदड़ आदि करते मुर्दा आहार।    

विजिया चौराहे पर आयोजित हुईं ब्राह्मणों की बैठक
अमित कुमार          कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्राह्मणों की एक बैठक विजिया चौराहे पर आयोजित की गई है। इस बैठक में उपस्थित ब्राह्मणों ने साफ शब्दों में कहा है कि हमेशा ब्राह्मणों को राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा ठगा गया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि विधानसभा चुनाव आते ही ब्राह्मण मतदाताओं को समझा-बुझाकर उनका मत ले लेने वाले जनप्रतिनिधि ने हमेशा ब्राह्मणों को उपेक्षित किया है। 
लेकिन अब ब्राह्मण समाज किसी भी राजनीतिक दल के नेता के बहकावे में आने वाला नहीं है। ब्राह्मण समाज संगठित हो चुका है और उपेक्षा करने वाले राजनीतिक दल के नेताओं को सबक सिखाएगा। ब्राम्हण समाज की एक बैठक मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के विजिया चौराहा में आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ो ब्राम्हण प्रतिनिधि मौजूद रहे बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने समाज को संगठित होने पर जोर दिया। ब्राह्मण समाज की बैठक में दीप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि हमारे समाज की 70 हजार वोट मंझनपुर विधानसभा में है। फिर भी हमारा समाज उपेक्षित हो रहा है। 
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जो हमारे समाज की बात करेगा। 
जो ब्राम्हण समाज के विषय मे सोचेगा उसके साथ हमारा पूरा समाज जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी निर्णय नही हुआ है। लेकिन ब्राह्मणों को उपेक्षित करने वाले लोगों का साथ नहीं दिया जाएगा। बैठक में अजय मिश्रा, शशी कान्त त्रिपाठी, गिरीश द्विवेदी, सौरभ त्रिपाठी, योगेंद्र त्रिपाठी, सोनू प्रधान, जय प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान बेरौचा, अंकित त्रिपाठी, मनदीप त्रिपाठी, बेनी शरण मिश्रा, पाली व गंगा शरण मिश्रा सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने अतुल को पुष्पगुच्छ भेंट किया: यूपी
अश्वनी उपाध्याय        गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने संस्था के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जैन के नेतृत्व में अतुल गर्ग को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट करके बधाई दी और शुभकामनाएं भी दी। मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने अच्छी कानून व्यवस्था और व्यापारियों तथा आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को इस बार भी चुनने के लिए सभी से आह्वान किया और प्रदेश हित में किए गए कार्यों के विषय में भी अवगत कराया।
गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल की ओर से रविवार की मुलाकात करके बधाई देने वालों में अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन के अतिरिक्त जयकुमार गुप्ता, सुबोध गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, दीपक सिंघल और सतीश बंसल इत्यादि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...