बुधवार, 20 जनवरी 2021

नोबिता-शिजुका की हुई शादी, इमोशनल हुए फैंस

नोबिता और शिजुका की हुई शादी तो इमोशनल हुए फैंस, बोले- डेकिसुगी कहां है?

अगर आप भी कार्टून शोज देखने के शौकीन हैं, तो आपने डोरेमॉन का नाम जरूर सुना होगा। डोरेमॉन भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्टून शो है। फुजिको फुजिओ द्वारा गढ़ा गया। ये फिक्शन किरदार एक रोबोटिक मेल कैट है। जो कि भविष्य से 22वीं सदी में आ जाता है। इस शो में कार्टून के कैरेक्टरर्स डोरेमॉन, नोबित, शिजुका, सुनियो और जियान ने लोगों के दिलों पर राज किया हुआ हैं। बच्चे जितना प्यार डोरेमॉन को करते हैं उन्हें उतना ही पसंद आता वो लड़का जिसके घर में डोरेमॉन रहता है, हम बात कर रहे हैं। नटखट बच्चे नोबिता की। लंबे वक्त तक बच्चों और बड़ों का मनोरंजन करता रहा नोबिता उसकी दोस्त शिजुका को कितना पसंद करता है ये तो सभी जानते हैं। वह हमेशा ही शिजुका को इंप्रेस करने की कोशिश में रहता है, कई बार दोनों का झगड़ा हो जाता है लेकिन बावजूद इसके डोरेमॉन, शिजुका और नोबिता दोस्त हैं। हालांकि अब वक्त आ गया है कहानी को आगे बढ़ाने का और अब जल्द ही डोरेमॉन की अगली फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसमें नोबिता और शिजुका की शादी दिखाई जाएग
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म के सीक्वल का नाम स्टैंड बाय स्टैंडबाई डोरेमोन 2’ होगा। पहले पार्ट में नोबिता और डोरेमॉन की मुलाकात और उनके एडवेंचर के बारे में दिखाया गया था। वहीं इस पार्ट में नोबिता और शिजुका की शादी के बारे में दिखाया जाएगा। ये फिल्म नवंबर 2020 में जापान में रिलीज हो चुकी है। फरवरी 2021 में इसे इंडोनेशिया में रिलीज किया जाएगा।
सीबीआई पिक्चर्स ने ये खबर ट्विटर पर शेयर की है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर नोबिता और शिजुका की शादी ट्रेंड होने लगी है। इस कार्टून शो को पसंद करने वाले करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपने इमोशंस शेयर कर रहे हैं। नोबिता और शिजुका की शादी को लेकर कुछ फैंस इमोशनल भी नजर आ रहे हैं।
ट्विटर पर उनके एक फैन ने दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा नोबिता आखिरकार शिजुका से शादी करने जा रहा है। अब डेकिसुगी कहां है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...