शनिवार, 26 सितंबर 2020

विद्यासागर' के विचारों से कई बदलाव आएंं

ईश्वर चंद विद्यासागर अपने विचारों से विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाज सुधारक ईश्वर चन्द विद्यासागर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दूरगामी विचारों और सुधारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए थे।
अमित शाह ने आज ट्वीट कर कहा “ मैं ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। एक प्रतिष्ठित समाज सुधारक, शिक्षाविद् और दार्शनिक के रूप में वह विभिन्न क्षेत्रों में अपने दूरगामी विचारों और सुधारों के माध्यम से समाज में एक बड़ा परिवर्तन और क्रांति लाए।”
उन्होंने कहा कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी ने महिला अधिकारों के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने विधवा पुन: विवाह अधिनियम और नारी सशक्तीकरण के लिए अथक प्रयास किए और ऐसे महान कार्यों से विद्यासागर जी की विरासत दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
ईश्वर चंद विद्यासागर का जन्म 26 सितम्बर 1820 पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह एक समाजसुधारक और शिक्षाविद् थे।                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...