रविवार, 6 सितंबर 2020

महिला एंकर की गोली मारकर की हत्या


इस्लामाबाद। इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। शनिवार को एक महिला जर्नलिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहीना शाहीन सरकारी टीवी चैनल पाकिस्तान-वी में एंकर और रिपोर्टर थीं। शाहीन पहले इस्लामाबाद में एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करतीं थीं। इसके बाद उनका चयन सरकारी टीवी चैनलमें हो गया। इस्लाबाद में कुछ महीने रहने के बाद शाहीन का ट्रांसफर बलूचिस्तान के तुरबत में हो गया।


वे एक लोकल मैगजीन की एडीटर भी थीं। 27 साल की शाहीन क्वेटा यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहीं थीं।

शाहीन की हत्या उनके घर में घुसकर की गई।  इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच कर जांच में जुट गई।पुलिस ने बताया दो हमलावर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही शाहीन पर गोलियां चलाई गईं। शाहीन को 5 गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति शाहीन को कार में लेकर हॉस्पिटलl पहुंचा।  

लेकिन, वो कुछ देर बाद गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। police घटना की जांच कर रही है। शाहीन के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। इनमें शाहीन का पति भी शामिल है। शाहीन की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...