रविवार, 6 सितंबर 2020

गोंडा में देवर ने भाभी को तलवार से काटा

गोंडा। जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर शाम शहर के आवास विकास कॉलोनी में एक युवक ने अपनी भाभी को तलवार मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। बचाने दौड़ी मां, दो भतीजे व एक पड़ोसी को भी घायल कर दिया। जिन्हें बाद में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
आवास विकास कॉलोनी निवासी भानु यादव परिवार सहित रहते थे। जिसमें मां, भाई, पत्नी व बच्चे शामिल हैं। शनिवार की शाम करीब सात बजे उनका भाई पंकज यादव घर पहुंचा। देखते ही देखते उसने सबसे पहले अपनी भाभी 32 वर्षीय रेनू यादव पर तलवार से वार कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
यह देखकर परिवार के अन्य लोग छुड़ाने पहुंचे। जिस पर उसने 65 वर्षीय मां राजवंती देवी, भतीजा आयुष व अनुभव पर भी तलवार व डंडे से वार करके घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोस क आरएन शुक्ला को भी उसने घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उन्हें भर्ती कराया गया है।
घायल दस वर्षीय आयुष का कहना है कि उसके पिता भानु यादव एक दुकान पर काम करते हैं। उसके चाचा ने उसकी मां को तलवार से मारा है। सभासद अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...