गुरुवार, 18 जून 2020

दुनिया में 83 लाख 92 हजार 582 संक्रमित

नई दिल्ली। दुनियाभर में अब तक 83 लाख 92 हजार 582 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 लाख 50 हजार 452 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 44 लाख लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। दुनिया के करीब 62 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 8 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 51 लाख से अधिक है।


कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में बरपाया है।अमेरिका में 22 लाख से ज्यादा लोग अबतक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एक लाख से ज्यादा यहां मौतें हो चुकी हैं। लेकिन अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा मामले और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।


अमेरिका: केस- 2,233,957, मौतें- 119,941
ब्राजील: केस- 960,309, मौतें- 46,665
रूस: केस- 553,301, मौतें- 7,478
भारत: केस- 367,264, मौतें- 12,262
यूके: केस- 299,251, मौतें- 42,153
स्पेन: केस- 291,763, मौतें- 27,136
पेरू: केस- 240,908, मौतें- 7,257
इटली: केस- 237,828, मौतें- 34,448
इरान: केस- 195,051, मौतें- 9,185
जर्मनी: केस- 190,179, मौतें- 8,927


8 देशों में दो लाख से ज्यादा केस


ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा आठ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख हो चुका है। चीन टॉप-18 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है। वहीं भारत टॉप-4 देशों में शामिल हो गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...