गुरुवार, 2 जनवरी 2020

विराट ने अंडर-19 विश्वकप को दिया श्रेय

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज़ और भारत की तीनों फार्मेंट टीमों के कप्तान विराट कोहली ने इतनी गगनचुंबी ऊंचाइयों पर पहुंचने का श्रेय अपनी कप्तानी में देश को अंडर-19 विश्वकप का चैंपियन बनाने को दिया है। विराट अंडर-19 विश्वकप खिताब जीतने के बाद चर्चा में आए थे। भारत ने विराट की कप्तानी में वर्ष 2008 में मलेशिया में फरवरी-मार्च में हुआ अंडर-19 विश्वकप जीता था। इससे पहले भारत की सीनियर टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सितंबर 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ पहला टी-20 विश्वकप जीता था। विश्वकप विजेता सीनियर टीम और अंडर-19 की विश्वकप विजेता भारतीय टीम का राजधानी दिल्ली में एक साथ सम्मान समारोह हुआ था जिसमें धोनी और विराट एक साथ बैठे थे।
हालांकि विराट उस समय भारतीय टीम के स्टार खिलाडिय़ों के मुकाबले चर्चा में कहीं नहीं थे। लेकिन इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ ने इसके बाद बल्लेबाजी में एक के बाद एक नये कीर्तिमान बनाये और फिर धोनी की जगह तीनों फार्मेट में भारतीय टीम के कप्तान बने। अंडर-19 विश्वकप ने विराट का जीवन ऐसा बदला कि आज वह दुनिया के महानतम खिलाडिय़ों की श्रेणी में शुमार हो गए हैं। विराट ने कहा, आईसीसी अंडर-19 विश्वकप मेरे करियर का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ था। इसने मुझे करियर में आगे बढऩे और खुद को स्थापित करने में मदद की। मेरे दिल और दिमाग में इस टूर्नामेंट की विशेष जगह है। आपको हाथ आये मौके का फायदा उठाना चाहिये और उसका सम्मान करना चाहिये। वर्ष 2008 में हुये इस विश्वकप में उन्होंने 47 के औसत से 235 रन बनाए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...