सोमवार, 6 जनवरी 2020

नाबालिक की बोली में 80 की उम्र के लोग

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मनाक वाक्या सामने आया है यहां पर एक नाबालिग की शादी के बोली लगा दी। बोली लगाने के लिए 20 साल से 80 साल की उम्र तक के लोग भी जुटे थे। इी बीच किसी ने पुलिस तक ये खबर पंहुचा दी। घटनास्थल पर फौरन पुलिस पहुंची और 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया ।नाबलिग को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया हैं। अहमदगढ़ थाना इंचार्ज धनेंद्र यादव ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची की नाबालिग की मां का करीब एक साल पहले देहांत हो गया था। उसकी सौतेली मां ने रांची के गांव पिसका नगरी नारो बस्ती की एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया। महिला नाबालिग को लेकर बुलंदशहर पहुंची। और वहां पर खुर्जा के निवासी से 80 हजार में उसे बेचने की बात चल रही थी । मौके पर पुलिस ने छापा मारा जिसमे कलावती, खुर्जा निवासी राजेश देवी, धीरेंद्र, औरंगाबाद के गांव गंगाहारी निवासी जितेंद्र, इंद्र सिंह, अहमदगढ़ के नौरंगाबाद निवासी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...