रविवार, 29 दिसंबर 2019

संगठन को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा

फतेहगंज । कस्बे के रेड रोजिज पब्लिक स्कूल में भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमेटी के गठन को लेकर चुनाव प्रभारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुटेगी। यह बात चुनाव प्रभारी व जिला महामंत्री बदायूं राजेश्वर सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए वास्तविक काम मंडल व बूथ के कार्यकर्ता करते हैं। बूथ ही संगठन की शक्ति का केंद्र होता है। राजनीति की असली जमीन बूथ है। यह जितनी उपजाऊ बनेगी संगठन उतना ही मजबूत होगा।


कार्यकर्ताओं के बीच कामों का विकेंद्रीकरण इस तरह होना चाहिए कि मंडल और बूथ दोनों को मजबूत बनाया जा सके। मंडल अध्यक्ष पूरी गंभीरता से काम करें। मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने चुनाव प्रभारी को 70 लोगो के नामों की सूची सौंपी है। जिस पर चुनाव प्रभारी अपनी अंतिम मोहर लगाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना, नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार, मंजू कोरी, सुनील शर्मा, गौरव मिश्रा, अतुल कठेरिया, अमित साहू, महेंद्र मौर्य, बाबूराम कश्यप, राम सिंह फौजी, दौलत राम आदि लोग मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...