शनिवार, 12 अक्तूबर 2019

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का धरना

 देवेश शर्मा की रिपोर्ट
अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी आज अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर भाजपा सरकार की करनी व कथनी को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में 8 निर्मम हत्याएं हो चुकी है। ये प्रदेश सरकार में क्या चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल धवस्त हो चुकी है।
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने एक धरना प्रदर्शन के माध्यम से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का मुद्दा उठाते हुए जिन लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनकी आवाज बुलंद की।
वही उन्होंने अपर जिलाधिकारी गुलाबचंद को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए जनपद भर में हुई हत्याओं की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है। महिलाओं के प्रति अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिनमें अब बच्चों को भी अपराधी अपराध का निशाना बना रहे हैं। गजरौला के गांव ओसीता जगदेवपुर, डगरपुरी व क्षेत्र के अन्य बच्चों को हत्या कर दी गयी है। और दो बच्चों जो कि खुले में शौच करने गए हुए थे। उनकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। यह बेहद निंदनीय घटना है। जब सरकार दावे करती है कि पूरा अमरोहा जिला खुले में शौच मुक्त हो चुका है, तो फिर लोग आज भी खुले में शौच करने क्यों जा रहे हैं। यह एक गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।
इस दौरान प्रर्दशन में सचिन चौधरी के साथ कांग्रेस पार्टी के भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...