शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

अब शायद कांग्रेस खड़ी हो रही है

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही- राहुल


सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के नारायणपुर थाना में रोक दिया गया। योगी सरकार की पुलिस के इस रवैये पर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए इसे तानाशाही करार दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रियंका की अवैध गिरफ्तारी परेशान कर रही है। सत्ता की यह मनमानी यूपी में भाजपा सरकार की बढ़ती असुरक्षा का खुलासा करती है।


कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी सरकार की तानाशाही का निकृष्टतम उदाहरण है। हम पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दृढ संकल्पित हैं और भाजपा सरकार के इन ओछे हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भी प्रियंका के काफिले को रोके जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भी इसे सरकार का तानाशाही रवैया बताया।


गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोनभद्र जाते वक्त 25 किलोमीटर पहले नारायण पुलिस चौकी पर प्रशासन ने रोका लिया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई पर प्रियंका ने कहा कि मेरे वहां पर जाने से कोई कानून व्यवस्था पर असर नहीं पड़ने वाला।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...