बुधवार, 3 जनवरी 2024

करमान शहर में दो विस्फोट, 103 लोगों की मौत

करमान शहर में दो विस्फोट, 103 लोगों की मौत

सुनील श्रीवास्तव 
तेहरान। करमान शहर में बुधवार को हुए दो धमाकों में कम से 103 लोगों की मौत हो गई। जबकि 141 अन्य घायल हुए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। 
मीडिया ने बताया कि 2020 में ड्रोन हमले में मारे गए जनरल कासिम सुलेमानी की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में ये धमाके हुए।
एएफपी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया, “साहेब अल-ज़मान मस्जिद के पास एक बड़ा विस्फोट सुना गया” जहां ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के विदेशी अभियानों के प्रमुख सुलेमानी को दक्षिणी ईरान के करमान शहर में दफनाया गया है। कुछ देर बाद साहेब अल-ज़मान मस्जिद के पास एक दूसरा विस्फोट सुना गया।”

माता सावित्री बाई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

माता सावित्री बाई का जन्मदिन धूमधाम से मनाया 

सावित्रीबाई फुले का बड़ी धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

कौशाम्बी। एन डी कन्वेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर मूरतगंज में भारत की प्रथम शिक्षिका, कवित्री, समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सावित्रीबाई फुले के प्रयास द्वारा ही आज बालिकाओं को पढ़ने का अधिकार है। इसके पहले महिलाओं को पढ़ने का अधिकार नहीं था। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने माता सावित्रीबाई फुले की जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि  जब वह पढ़ाने के लिए जाती थी तो लोग उन पर कीचड़ डालते थे।इन सब की परवाह किए बगैर वे निरंतर आगे बढ़ती रही और  महिला मुक्ति आंदोलन की  शुरुआत की इस मौके पर रामनरेश यादव ,सुनील सिंह ,अभिषेक कुमार आई बी सर ,राधा रानी ,सरोज अग्रवाल दीपिका कुमारी शिवानी यादव आकांक्षा पाल, ज्योति, नंदिता पाल,ममता,मनीषा विश्वकर्मा, अनिल कुमार ,मुन्नी देवी आदि लोग मौजूद रहे।
अनिल कुमार

मुंबई: अभिनेत्री अक्षरा ने कुछ तस्वीरें साझा की

मुंबई: अभिनेत्री अक्षरा ने कुछ तस्वीरें साझा की

कविता गर्ग 
मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अभिनेत्री ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में अक्षरा सिंह नीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है। तस्वीरें साझा करते हुए भोजपुरी क्वीन ने लिखा, नीला रंग मेरी खुशी का प्रतीक है। वही, भोजपुरी क्वीन अक्षरा की अदाओं पर फिदा हुए फैंस बता दे कि अक्षरा तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज देती अच्छी नजर आ रही है। वही, अभिनेत्री के फ्रैंड्स तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

ट्रेनिंग सेन्टर का दीप प्रज्ज्वलित कर, शुभारंभ किया

ट्रेनिंग सेन्टर का दीप प्रज्ज्वलित कर, शुभारंभ किया

जिलाधिकारी ने पीएम विश्वकर्मा ट्रेनिंग सेन्टर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ 

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने राजकीय आई0टी0आई0, सिराथू में पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत बनाये गए ट्रेनिंग सेन्टर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित अभ्यर्थियों को पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। सरकारी सेवा में कार्यरत लोग इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकतें। 
उन्होंने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना-राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले एवं मोची सहित आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकतें हैं। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य तथा अन्य गणमान्य एवं प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 के0के0 राम सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें।
गणेश साहू

225 नव चयनित सिविल जजों की नियुक्ति की

225 नव चयनित सिविल जजों की नियुक्ति की

बृजेश केसरवानी 
इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने ऑटोमेटिक डिस्ट्रिक्ट एलोकेशन सॉफ्टवेयर की मदद से 225 नव चयनित सिविल जजों की विभिन्न जिलों में नियुक्ति कर दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहली बार यह काम चुटकियों में कर दिखाया और वह भी बिना किसी मानव (ह्यूमन) हस्तक्षेप के। अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का काम किसी भी महकमे के लिए काफी पेचीदा कार्य होता है।
इस काम में महीनों का वक्त और बड़ी संख्या में श्रम करना पड़ता है। हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को 225 नव चयनित न्यायिक अधिकारियों (सिविल जज) के जिला आवंटन की सूची जारी की। किस अधिकारी को किस जिले में नियुक्ति दी जाएगी, यह कार्य हाईकोर्ट में तैयार विशेष सॉफ्टवेयर से किया गया। इस सॉफ्टवेयर ने पल भर में ही अधिकारियों के जिला आवंटन की सूची तैयार कर दी। कम्प्यूटर से तैयार सूची के मुताबिक नव चयनित अधिकारियों की संबंधित जिलों में नियुक्तियों की अधिसूचना भी जारी कर दी गई।
ऑफिस ऑटोमेशन के तहत ऑटोमेटिक जिला एलोकेशन सिस्टम का सॉफ्टवेयर हाईकोर्ट ने स्वयं तैयार किया है। ताकि अधिकारियों की नियुक्ति के समय जिलों के आवंटन में मानव हस्तक्षेप को समाप्त किया जा सके। इस सॉफ्टवेयर से एक बटन दबाते ही आवंटन सूची तैयार हो गई। पूरी प्रक्रिया कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और वरिष्ठ न्यायमूर्ति व कम्प्यूटर कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र और हाईकोर्ट के महानिबंधक की उपस्थिति में संपन्न की गई। कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने इस कार्य पर संतोष व्यक्त किया है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कॉजलिस्ट विलंब से आने एवं मुकदमों के सूचीबद्ध होने का एसएमएस न आने के कारण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार के लिए नो एडवर्स आर्डर का प्रस्ताव पास किया है। साथ ही यह प्रस्ताव कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को प्रेषित कर उनसे अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में बुधवार को किसी भी मुकदमे में प्रतिकूल आदेश न पारित करने का निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
हाईकोर्ट बार के महासचिव नितिन शर्मा ने बताया कि बुधवार की कॉजलिस्ट विलंब से आने एवं मुकदमों के सूचीबद्ध होने का एसएमएस न आने के कारण वकीलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अधिवक्ताओं के नाम व एडवोकेट रोल नंबर से भी कॉजलिस्ट नहीं खुल रही है, जिससे अधिवक्ताओं को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-75, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, जनवरी 04, 2024

3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 2 जनवरी 2024

मौनी अमावस्या का विशेष महत्व, जानिए

मौनी अमावस्या का विशेष महत्व, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
शास्त्रों में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या और माघ अमावस्या भी कहते हैं। वहीं इस दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था। आपको बता दें कि इस दिन व्रत और दान करने का महत्व है। इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं यह तिथि पितरों को समर्पित भी मानी गई है। इस दिन लोगों को तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए, जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है। साथ ही इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं मौनी।

अमावस्या शुभ मुहुर्त और तिथि…

मौनी अमावस्या तिथि 2024
वैदिक पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या तिथि 9 फरवरी को सुबह 8 बजकर 1 मिनट से आरंभ होगी, जो अगले दिन 10 फरवरी सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त 2024

ब्रह्म मुहूर्त- 05:21 AM से 06:13 AM

सर्वार्थ सिद्धि योग- 07:05 AM से 11:29 PM

अभिजित मुहूर्त- 12:13 PM से 12:58 PM

विजय मुहूर्त- 02:26 PM से 03:10 PM

अमृत काल- 02:17 PM से 03:42 PM

इन चीजोंं का करें दान

अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है। वहीं अमावस्या के दिन तिल, तिल के लड्डू, तिल का तेल, वस्त्र और आंवला दान में करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आपकी कुंडली में पितृ या सूर्य दोष है तो आप एक लोटे में जल लेकर उसमें लाल पुष्प और काले तिल डालें। फिर पितरों का ध्यान करते हुए इस जल को सूर्यदेव को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको सूर्य देव और पितरों का आशार्वाद प्राप्त होगा।

मौनी अमावस्या का धार्मिक महत्व

सभी अमावस्या तिथियों में मौनी अमावस्या को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही इस दिन स्नान दान करने और मौन व्रत रहने की परंपरा है। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है। वहीं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विधान है। इस दिन पर ओम नमो भगवते वासुदेवाय, ओम खखोल्काय नम:, ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...