शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों का लक्ष्य दिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों का लक्ष्य दिया 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
नई दिल्ली/सिडनी। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 175 रनों का लक्ष्य दिया है। 
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं‌। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मैथ्यू वेड है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की थीं, लेकिन तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं।

जहाज से 220 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की

जहाज से 220 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की

इकबाल अंसारी 
पारादीप। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज से 220 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (पीआईसीटी) पर खड़े जहाज की एक ‘क्रेन’ में 22 संदिग्ध पैकेट देखे गए। 
अधिकारियों ने बताया कि ‘क्रेन’ ऑपरेटर को जब यह मिला तो उसने इसके विस्फोटक होने का संदेह जताते हुए अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद इसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि एमवी डेबी नामक मालवाहक जहाज ने मिस्र से अपनी यात्रा शुरू की और इंडोनेशिया के ग्रेसिक बंदरगाह से होते हुए यहां पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि जहाज को यहां से स्टील प्लेट लेकर डेनमार्क रवाना होना था।
राज्य के सीमा शुल्क आयुक्त माधब चंद्र मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जहाज पर एक क्रेन से बाइस पैकेट बरामद किए गए। एक विशेष किट से जांच के बाद उसके कोकीन होने की पुष्टि हुई। जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 200 करोड़ रुपये से 220 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।’’
उन्होंने कहा कि बरामदगी के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जहाज के चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से एक सीमा शुल्क दल को जांच में सहायता के लिए पारादीप भेजा गया है।

महिलाओं से 8 बच्चे पैदा करने की गुहार लगाई

महिलाओं से 8 बच्चे पैदा करने की गुहार लगाई

अखिलेश पांडेय 
मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग में अब तक कई रूसी सैनिक मारे गए हैं। पहले से ही कम जनसंख्या से जूझ रहे रूस के लिए अब घटती आबादी चिंता का सबब बन चुकी है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की महिलाओं से 8 बच्चे पैदा करने की गुहार लगाई है। इस जंग में जहां बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं, वहीं काफी लोगों ने देश छोड़ दिया है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि छोटे परिवारों के चलन की वजह से देश में आबादी का संकट बढ़ता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों के लिए रूस की जनसंख्या को संरक्षित करना बेहद जरूरी है।
पुतिन ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने परिवारों को बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए। वरना भविष्य में घटती आबादी हमारे लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकती है।
मॉस्को में वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल में पुतिन ने कहा- देश को उस दौर में लौटना चाहिए, जब बड़े परिवार आदर्श हुआ करते थे। हर एक औरत के 8 से ज्यादा बच्चे होते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2023 में रूस की जनसंख्या 14.64 करोड़ थी, जो 1999 के मुकाबले बेहद कम है। पुतिन ने जबसे राष्ट्रपति पद संभाला है, रूस की आबादी लगातार घट रही है।
पुतिन ने उन लोगों के लिए योजनाएं भी शुरू की हैं, जो एक से ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं। इन औरतों को ‘मदर हीरोइन’ अवॉर्ड दिया जा रहा है, जिसमें 1 अरब रुबल (13 लाख रुपए) दिए जाएंगे।
यूक्रेन से जंग के बाद करीब 9 लाख लोगों ने रूस छोड़ दिया है। यही वजह है कि युद्ध के लिए अलग से 3 लाख लोगों की भर्ती की गई है।

बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत

बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत 

संदीप मिश्र 
सीतापुर। वातावरण में छाया घना कोहरा हादसे का कारण बन गया। सड़क पर दौड़ रही रोडवेज बस की टक्कर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। 
घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार को रामपुर मथुरा थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए युवक सरफराज एवं ओसामा बाइक पर सवार होकर बहादुरगंज जा रहे थे। तड़के तकरीबन 5:00 बजे जब वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था तो सड़क पर फर्राटा भरते हुए दौड़ रही रोडवेज बस उन दोनों के लिए काल बनकर आई। बाइक में लगी टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। रोडवेज बस और बाइक के बीच हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस की टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर गिरने से दोनों युवकों की मौत हो गई। दिन निकलते ही हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों के बड़ी संख्या में घटना स्थल पर जमा होने से पहले ही दोनों लड़कों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसा होते ही रोडवेज बस का चालक अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बस में बैठी सवारियों को अन्य गाड़ियों के जरिए उनके गंतव्य की ओर भिजवाया। पुलिस मौके पर मिली बस को अपने कब्जे में लेकर उसे थाने ले गई है।

धान खरीद की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

धान खरीद की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की 

धान खरीद में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर ए0आर0 कापरेटिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

जिलाधिकारी ने की धान खरीद की प्रगति की विस्तृत समीक्षा अधिकारियों को धान खरीद में प्रगति लाने के निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ धान खरीद की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने केन्द्रवार धान खरीद की विस्तृत समीक्षा के दौरान धान खरीद में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रगति लाने तथा किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रय एजेंसी पी0सी0एफ0 द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए ए0आर0 कापरेटिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। 
उन्होंने जिला खाद्य विपरण अधिकारी एवं ए0आर0 कापरेटिव को प्रतिदिन क्रय केन्द्रवार धान खरीद की समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा केन्द्रवार की गई खरीद की आख्या प्रतिदिन उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने खरीद किये गये धान के उठान में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को धान खरीद केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ओसा मण्डी में बनाये गये 08 खरीद केन्द्रवार अब तक की गई खरीद की समीक्षा के दौरान एफ0सी0आई0 एवं मण्डी समिति द्वारा अन्य क्रय एजेंसी के सापेक्ष कम खरीद किये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सबन्धित अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रगति न पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सुशील केसरवानी

135 से अधिक सीट जीतकर, सरकार बनाएंगे

135 से अधिक सीट जीतकर, सरकार बनाएंगे 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 135 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी तथा अपने वादों को पूरा करेगी। मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीट के लिए 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था।
मतदान के बाद आए दो प्रमुख एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है, हालांकि कुछ सर्वेक्षणों में कांग्रेस की बढ़त बताई गई है। कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राज्य के पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए पोस्ट संदेश में कहा, ‘‘कांग्रेस के ऊर्जावान साथियों, आप दीपक की तरह 18 वर्षों तक भाजपाई सत्ता के घनघोर अंधियारे से लड़े हैं।
मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा, वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा तथा कांग्रेस 135 से अधिक सीट जीतकर अपने वचनों को पूरा करेगी ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथियों, यह चुनाव मध्य प्रदेश की जनता बनाम भाजपा के घोटाले तथा नाकामियों के बीच था।
हम पूरे आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि जनता की जीत होगी।’’ सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी उस तथाकथित सर्वे के भरोसे है, जिस सर्वे पर सर्वे करने वाली एजेंसी को खुद ही भरोसा नहीं है, क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक का भरोसा तोड़ा है। भर्ती घोटालों में युवाओं के भविष्य से लेकर बच्चों के पोषण आहार तक लूट की हैं। आदिवासी अपमान से लेकर महाकाल लोक में भगवान तक किसी को नहीं छोड़ा है।’’
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को जनता ने नकारा है, अब उसे सर्वे का सहारा है। सुरजेवाला ने दावा किया कि भाजपा मतगणना वाले दिन प्रशासन पर दबाव बनाने की बदनीयती रखती है, जिसका उदाहरण बालाघाट में डाक मतपत्रों में ‘गड़बड़ी करने’ की कोशिश से साफ़ नज़र आता है।
उन्होंने कहा, ‘‘कार्यकर्ता साथियो, कांग्रेस मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत गई है। इस जीत की खुशी आप प्रदेश की जनता के चेहरों पर साफ़ पढ़ सकते हैं। बस 3 दिसंबर को मतगणना की औपचारिकताएं शेष हैं, मगर आप को तीन दिसंबर को सतर्कता रखनी है ताकि निष्पक्षता से मतगणना हो सके।’’

त्रिपुरा: एक परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी

त्रिपुरा: एक परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी 

इकबाल अंसारी 
अगरतला। त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में दिव्यांग बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित एक परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी अधिकारी (ओसी) देबाशीष दास ने फोन पर बताया कि मृतकों की पहचान चिंताहरण पॉल (70), प्रतिभा पॉल (60) और माणिका पॉल (20) के रूप में हुई है।
उन्होंने कहा, “जब तीनों सुबह आठ बजे तक सोकर नहीं उठे तो चिंताहरण के बड़े भाई गुरुंग ने उनके कमरे का दरवाजा खोला। अंदर घुसने के बाद उन्होंने देखा कि उनके भाई, भाभी और भतीजी बिस्तर पर पड़े थे।” अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने बृहस्पतिवार रात जहर खा लिया था।” अधिकारी ने कहा, “70 वर्षीय माटी कलाकार (चिंताहरण) अपनी 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित था। शायद इसी के चलते पूरे परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया।”

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...