शनिवार, 30 सितंबर 2023

प्यार में इस्लाम कबूला, 14 साल बाद हत्या

प्यार में इस्लाम कबूला, 14 साल बाद हत्या   

इकबाल अंसारी    
मुंबई। मुम्बई से सटे मुंब्रा इलाके के आंबेडकर नगर से एक हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा माकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह घरेलू विवाद है, पुलिस ने मृतका के पति विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले हिंदू था और उसने जरीन नाम की मुस्लिम लड़की से निकाह कर इस्माल कबूल कर लिया था। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी और उनका बेटा भी है जो साथ में रही रह रहा था।
पत्नी के सिर पर हथोड़ा मारकर की हत्या
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पति पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। जिसकी वजह से वो पत्नी से अलग भिवंडी इलाके में रह रहा था। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर की दोपहर विजय ऊर्फ समीर कमलनाथ मिश्रा हाथ में हथौड़ा लेकर अपनी पत्नी को जान से मारने के इरादे से उसकी मां के घर पहुंचा। घर में घुसते ही उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके पर जरीन की मौत हो गई। इस दौरान मृतका की मां ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें वो भी घायल हो गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी जरीन के सिर पर हथौड़े से हमला किया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। उसे नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इतना ही नहीं आरोपी विजय उर्फ समीर कुछ सेल की बैटरी को जॉइंट कर उसमें टेप लगाई और वायर लगाकर नकली बम बनाकर बीच बचाव करने आए लोगों को डराया भी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा दिया।

शातिर चोर से 25 किलो सोना बरामद: छत्तीसगढ़

शातिर चोर से 25 किलो सोना बरामद: छत्तीसगढ़ 

इकबाल अंसारी    
रायपुर। पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास्तव और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को 25 किलो सोने के साथ पकड़ा है। पुलिस को लोकेश श्रीवास्तव के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। दुर्ग पुलिस ने लोकेश को कोहका से हिरासत में लिया है। आरोपी लोकेश ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली के जंगपुरा इलाके में ज्वेलरी शोरूम में करीब 20 घंटे तक रहा था।
बताया जाता है कि चोरी का यह संपूर्ण माल दिल्ली में हुई चोरी का है। लोकेश की बिलासपुर एवं राजनांदगांव पुलिस को भी तलाश थी। इसके पूर्व भी लोकेश श्रीवास्तव को दुर्ग पुलिस ने आकाशगंगा में पारख ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। फिलहाल दुर्ग पुलिस लोकेश श्रीवास्तव से अन्य मामले की पूछताछ कर रही है।
आरोपी लोकेश ने वर्ष 2021 में दुर्ग छत्तीसगढ़ से 40 किलो सोना चुराया था। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस लोकेश व उसके साथी की तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकेश के साथी को गिरफ्तार कर लिया था और उसके साथी ने बताया था कि लोकेश दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी।
आरोपी लोकेश व उसका साथी आंध्र प्रदेश में भी चोरी की बड़ी वारदात करके कर आए थे। आंध्र प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची थी। इसके बाद इन दोनों के बारे में खुलासा हुआ था। मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस इस चोरी की इस सबसे बड़ी वारदात का खुलासा कर सकी।

एशियन गेम्स में भारत ने 9वां स्वर्ण पदक जीता

एशियन गेम्स में भारत ने 9वां स्वर्ण पदक जीता

इकबाल अंसारी   
नई दिल्ली। एशियन गेम्स में भारत की झोली में 9वां स्वर्ण पदक आया है। एशियन गेम्स के सातवें दिन रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने भारत के लिए मिक्स्ड डबल्स टेनिस में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने शुरुआती सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी की। साल 2002 एशियन गेम्स के बाद से टेनिस में भारत को हर बार गोल्ड मेडल मिला है। रोहन बोपन्ना दो बार के एशियाई चैंपियन हैं।
प्रीति और लवलीना ने जीता पदक
वहीं इससे पहले भारतीय मुक्केबाज प्रीति और लवलीना ने अपने-अपने वर्ग में मेडल पक्का किया। वहीं इससे पहले निशानेबाजी में सरबजोत और दिव्या ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया लेकिन अंततः शनिवार को चीन के बोवेन झांग और चीन के रैनक्सिन जियांग से हार गए और एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच आज
वहीं इससे पहले टेबल टेनिस में भारत के मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी को हार मिली. उन्हें कोरिया की जोड़ी ने 3-2 से हराया। आज भारत बास्केटबॉल में पुरुष और महिला टीम का अपना-अपना क्वार्टर फाइनल मैच होना है। वहीं बैडमिंटन में भी आज भारत के सेमीफाइनल मैच होने हैं। इसी तरह तैराकी, घुड़सवारी में भी आज मैच है। पुरुष हॉकी टीम का शाम को पाकिस्तान से मैच होना है।
आज और पदक आने की है उम्मीद
बता दें कि अब तक भारतीय टीम एशियन गेम्स में कुल 35 पदक जीत चुकी है। इनमें से 9 गोल्ड मेडल, 13 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल भारत के खाते में आए हैं। एशियन गेम्स में आज सातवें दिन भी भारत को और पदक आने की आस है।

विश्व सांस्कृतिक समारोह अमेरिका में आयोजित

विश्व सांस्कृतिक समारोह अमेरिका में आयोजित 

सुनील श्रीवास्तव   
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आर्थिक प्रगति हो या सामाजिक कल्याण, को अलगाव में प्रभावी ढंग से हल नहीं किया जा सकता है। दुनिया को एक साथ लाने के लिए भारत ने जी-20 की अध्यक्षता संभाली। हमारी थीम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य को आज सांस्कृतिक रूप से बहुत अच्छी तरह से हमारे सामने प्रस्तुत किया गया है।
G-20 अध्यक्षता की भारत की प्रसंशा
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता ने विश्व को एक साथ लाने में अहम् भूमिका निभाई। भारत सतत विकास, हरित विकास और डिजिटल डिलीवरी में नई ऊर्जा स्थापित करने में सफल हुआ है।
भारत विश्व को एक साथ लाया
जयशंकर ने कहा कि आज की प्रमुख चुनौतियां, चाहे जलवायु परिवर्तन, आर्थिक प्रगति या सामाजिक कल्याण, से अलगाव में प्रभावी ढंग से नहीं निपटा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने विश्व को एक साथ लाने के लिए जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का हमारा विषय आज सांस्कृतिक रूप से बहुत अच्छी तरह से हमारे सामने प्रस्तुत किया गया है।
वाशिंगटन में विश्व सांस्कृतिक समारोह 2023
गौरतलब है कि विश्व सांस्कृतिक समारोह 2023 अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हो रहा है। यह कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच है। आर्ट ऑफ लिविंग का चौथा संस्करण 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

परिवर्तन महासंकल्प यात्रा से चुनावी शंखनाद

परिवर्तन महासंकल्प यात्रा से चुनावी शंखनाद 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। रायपुर पहुंचे पीएम मोदी का मंत्री अमरजीत भगत ने स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल उपस्थित थे। खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी बिलासपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। 
आपको बता दें कि भले ही पीएम मोदी के दौरे और परिवर्तन यात्रा के बिलासपुर में समापन को लेकर सियासत गर्म हो रही है। 
लेकिन, बिलासपुर संभाग में पीएम मोदी की दो सभाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता। अपने पहले दौरे में पीएम मोदी ने प्रदेश को 6 हजार करोड़ की सौगातें दी थी। वहीं अब परिवर्तन महासंकल्प यात्रा में बीजेपी का चुनावी शंखनाद करने मोदी बिलासपुर आ रहे हैं। जिसका असर बिलासपुर की संभाग की विधानसभा सीटों पर जरुर पड़ेगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-348, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, अक्टूबर 01, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 23+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल अब कानून बन गया है। बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति मिलते ही भारत सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए एक गजट अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की आधी आबादी से किए अपने वादे को पूरा कर दिया है।
यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था। किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है ताकि वो कानून बन सके।
इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। बिल के संसद से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...