शनिवार, 16 सितंबर 2023

भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर मिठाई वितरण की

भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर मिठाई वितरण की 

भानु प्रताप उपाध्याय
शामली। निवर्तमान विधायक माननीय श्री तेजेंद्र निर्वाल को भारतीय जनता पार्टी शामली जिला अध्यक्ष बनने पर अल्पसंख्यकों ने जिला महामंत्री सलमान अहमद के आवास पर मिठाईयां वितरित कर खुशी का इज़हार किया हैं। 
आज शामली निवर्तमान विधायक तेजेंद्र निर्वाल को भारतीय जनता पार्टी का शामली जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिससे शामली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के मौहल्ला काजीवाडा में वार्ड 06 सभासद व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सलमान अहमद के आवास पर तेजेंद्र निर्वाल को शामली जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाईयो का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सभासद पति इरशाद कुरैशी, सुफियान कुरैशी, हाफिज मौहम्मद अहमद, सलीम कुरेशी,हाफीजी मुनव्वर, अरशद शमसी, रिजवान, मोबीन, असलम, इस्लाम, तबरेज मिर्ज़ा, हाजी गय्यूर,आदि मौजूद रहे।

भाजपा से दूसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त: बागपत

भाजपा से दूसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त: बागपत  

मोमिन अहमद  
बागपत। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी संगठन को मजबूती से कार्य करने के लिए 19 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है।
इसी क्रम में बागपत जिले के वेदपाल उपाध्याय को अन्य पिछड़ा वर्ग को ओर अधिक मजबूत करने के लिए दोबारा जिले की कमान सौंपी है।
वेदपाल उपाध्याय, उपाध्याय समाज से आते है। वेदपाल उपाध्याय के जिलाध्यक्ष बनने पर पूरे समाज में खुशी की लहर है।
अखिल भारतीय उपाध्याय समाज बागपत के जिलाध्यक्ष मोनू पंवार ने अपनी टीम के साथ उनके आवास पहुंचकर बंधाई दी, साथ ही भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि यह हम सबके लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि भाजपा ने अपनी महान परम्परा का निर्वहन करते हुए एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपना जीवन शुरू करनेवाले, जमीन से जुड़े श्री वेदपाल उपाध्याय को दोबारा जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्व सम्मति से चुना है। 
इस अवसर पर बाबूराम उपाध्याय, मोनू पंवार, रणवीर उपाध्याय (मिस्त्री), कृष्ण पाल दरोगा, प्रवीण उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, मा॰अशोक उपाध्याय, सुनील कुमार आर्य, हरेंद्र उपाध्याय, राकेश उपाध्याय,
शिव कुमार उपाध्याय, रमेशचन्द्र उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

ईडी ने 8 कूरियर इकाइयों पर छापेमारी की

ईडी ने 8 कूरियर इकाइयों पर छापेमारी की 

इकबाल अंसारी 
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आठ कैश कूरियर इकाइयों (अंगडिया) के कार्यालयों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में आठ कैश कूरियर इकाइयों (अंगडिया) के कार्यालयों की तलाशी ली, जो अंडरवर्ल्ड सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म, महादेव बुक एप्लिकेशन से जुड़ा था। 
सूत्रों के अनुसार, महादेव बुक ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के आदेश पर हवाला ऑपरेटरों को नकदी मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के संदेह में केंद्रीय एजेंसी ने दक्षिण मुंबई और मलाड क्षेत्रों की इन इकाइयों पर छापा मारा था।
अंगडिया पारंपरिक कूरियर हैं जिनका उपयोग ज्वैलर्स, सराफा व्यापारियों और अन्य व्यवसायों द्वारा एक छोटे से शुल्क के लिए तरल नकदी और महंगी धातुएं भेजने के लिए किया जाता है।
जांच एजेंसी के अनुसार, माना जाता है कि ये अंगड़िया चंद्राकर की शादी के लिए मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे, जो इस साल फरवरी में दुबई में हुई थी। सूत्रों ने बताया कि संदेह है कि यह पैसा एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म को भेजा गया था, जिसने फिल्म अभिनेताओं को समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया था।
एजेंसी यह भी खोज रही है कि क्या अभिनेताओं को हवाला ऑपरेटरों के माध्यम से नकद भुगतान किया जा रहा था। जांच एजेंसी ने इससे पहले अगस्त में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी पर छापा मारा था। 
दोनों व्यक्तियों के दुबई में होने का संदेह है
चंद्राकर और उनके करीबी सहयोगी दोनों ने महादेव बुक एप्लिकेशन ब्रांड के तहत कई वेबसाइटें और एप्लिकेशन शुरू कीं, जो ऑनलाइन कैसीनो और सट्टेबाजी प्लेटफार्मों की सुविधा प्रदान करती थीं, जो अवैध हैं। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि दोनों दुबई में छिपे हुए हैं। 
यह भी संदेह है कि दोनों व्यक्ति नियमित रूप से कई पुलिस अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे और इनमें से कुछ अधिकारी इन दोनों से मिलने के लिए दुबई भी गए थे।

एक टैंक में हजारों मेंढक नजर आए, वायरल

एक टैंक में हजारों मेंढक नजर आए, वायरल 

सरस्वती उपाध्याय 
मेंढ़क को किसानों का दोस्त माना जाता है। क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को नियंत्रित करने में इनका मुख्य योगदान है। आज के दौर में किसान महंगे कीटनाशकों की जगह मेंढ़क पालन को ही महत्व दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक बड़े से टैंक में कई हजारों मेंढक नजर आए, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट frog_lover_world पर शेयर किया गया। वीडियो में बड़े-बड़े मोटे मेंढक एक साथ टरटर्राते नजर आए। इसके पास खड़ा शख्स एक बड़ी सी छलनी से एक-एक कर इन मेंढकों को बाहर निकालता नजर आया। शख्स ने जब एक मेंढक को पानी से निकाल कर सुखी जगह पर रखा, तो उसके साइज ने सबको हैरान कर दिया।
लोगों ने बताई मेंढकों की सेना
कई लोगों ने इसे मेंढक की सेना बताया। एक यूजर ने लिखा कि जिसे बाहर निकाला गया, वो भीड़ में सबसे स्पेशल बन गया। वीडियो के कैप्शन में इसे मेंढकों की सेना बताया गया। वहीं यूजर्स ने बताया कि ये वीडियो फ्रॉग ब्रीडर्स का है, जो मेंढक की खेती करते हैं।

डॉ. रत्नप्पा कुमार की 115वीं जयंती मनाई

डॉ. रत्नप्पा कुमार की 115वीं जयंती मनाई 

कुंभकार मानव कल्याण समिति   द्वारा पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार की मनाई जयंती

कौशाम्बी। कुंभकार मानव कल्याण समिति कार्यालय कडा धाम ने संविधान सभा के सदस्य स्वतंत्रता सेनानी पद्मश्री डॉक्टर रत्नप्पा कुमार की 115वीं जयंती मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूपेंद्र प्रजापति सहित कार्यक्रम में उपस्थितअध्यक्ष एडवोकेट रविकांत प्रजापति, रामप्रसाद प्रजापति, बुधराम प्रजापति आदि ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष रविकांत प्रजापति ने कहा कि इनका जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर जनपद के नीमसार गांव में हुआ था। उन्होंने आजाद भारत के संविधान निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व गठित संविधान सभा के सदस्य के रूप में अपना योगदान दिया था। 
भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि डॉक्टर रत्नप्पा कुम्हार अपने जीवन में शिक्षा और सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य भी किए थे। वही महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री भी रहे थे। 
राम प्रसाद प्रजापति  ने कहा कि रत्नप्पा ने समाज में बालिका शिक्षा संगठन की एकता और सामाजिक कुरीतियों को निवारण पर विशेष चर्चा की और समाज सुधार उन्नत पर जोर दिया गया। 
कार्यक्रम में धर्मेंद्र प्रजापति ,एडवोकेट राजेंद्र प्रजापति, मिथुन चक्रवर्ती ,ज्ञान सिंह प्रजापति ,हरी लाल प्रजापति, अजय प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
शशिभूषण सिंह

क्या आपने देखे है काले दानों वाले भुट्टे ?

क्या आपने देखे है काले दानों वाले भुट्टे ? 

सरस्वती उपाध्याय 
अभी तक आपने पीले दानों के भुट्टों को ही देखा होगा। क्या आपने कभी सोचा है कि काले दानों वाले भुट्टे हो सकते हैं ? ये सुनकर आपको अजीब जरूर लगा होगा, लेकिन इस दुनिया में काले दानों वाले भुट्टे भी मौजूद हैं। इन भुट्टों को देखने के बाद ऐसा लगेगा जैसे पीले भुट्टों को किसी ने आग में जलाकर काला कर दिया है। लेकिन ऐसा नहीं है। ये नेचुरल ब्लैक कलर के होते हैं।
बता दें पीले भुट्टों की तुलना में इनका स्वाद ज्यादा बेहतर होता है। साथ ही इनकी खेती का समय भी अलग होता है। सोशल मीडिया पर काले भुट्टों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग फेक समझ रहे हैं। लेकिन आज हम आपको इसके बारे में पूरी डिटेल से बताते हैं। 
बता दें काले भुट्टों के पत्ते हलके पर्पल कलर के होते हैं। इनके पौधों की लंबाई तीन मीटर तक होती है। साथ ही इस पर लगने वाले फल बीस सेंटीमीटर तक के होते हैं। जैसे-जैसे ये मैच्योर होते हैं, इसके दाने और भी ज्यादा काले होने लगते हैं। इन भुट्टों से एक ऐसा लिक्विड निकलता है, जो दाग लगा देता है। अगर इसके पत्ते हाथों से हटाए जाएं, तो उंगलियों पर पर्पल रंग लग जाता है। ये खाने में टेस्टी तो होते हैं लेकिन इन्हें पीले भुट्टों की तुलना में ज्यादा चबाना पड़ता है। साथ ही ये काफी स्टार्ची भी होता है। हालांकि, पीले भुट्टों की तुलना में ये कम मीठे होते हैं। 

बता दें जिस तरह से पीले भुट्टे पूरी दुनिया में उगाए जाते हैं, वैसे इन काले भुट्टों की खेती नहीं होती। ये दुनिया में कुछ ही इलाकों में पाए जाते हैं। खासकर इन भुट्टों की खेती पेरू में की जाती है। वहां इसे मेज मोरडो के नाम से जाना जाता है। वहीं यूएस और यूके में इसे ब्लैक मेक्सिकन कॉर्न के नाम से जाना जाता है। वहीं साउथ अमेरिका के बाहर ये काफी कम ही पाया जाता है। बता दें इसे उगाने के लिए बेहद गर्म मौसम की जरुरत होती है। साथ ही फल लगने के बाद इसे भारी बरसात की जरुरत भी होती है। ऐसे में ये दुनिया के सिर्फ चुनिंदा जगहों पर ही उगाया जा पाता है।

'नमो एक्सप्रेस' ट्रेन का संचालन शुरू किया

'नमो एक्सप्रेस' ट्रेन का संचालन शुरू किया  

कविता गर्ग   
मुंबई। विघ्नो के हर्ता यानी विघ्न हरने वाले बप्पा श्री गणेश का त्योहार नजदीक है। 10 दिन चलने वाले इस गणेश उत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से होती है। बप्पा के इस महात्योहार के देशभर में धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन महाराष्ट्र में इसकी रौनक कुछ अलग ही होती है। यहां पर ना सिर्फ बड़े-बड़े गणेश पंडाल लगते हैं बल्कि अपने ही अंदाज में लोग इस त्योहार भी मनाते हैं। सरकार भी इस त्योहार पर जनता के लिए घोषणाएं करती है। इसी कड़ी में गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, देवेंद्र फड़नवीस ने गणपति स्पेशल ट्रेन, "नमो एक्सप्रेस" को हरी झंडी दिखाई। आइए जानते हैं इससे जुड़ी बड़ी अपडेट्स।
कहां चलेगी गणेश स्पेशल ट्रेन मिली जानकारी के मुताबिक, गणेश चतुर्थी के मौके पर शुरू की गई गणपति स्पेशल ट्रेन का संचालन मुंबई के दादर स्टेशन और सावंतवाड़ी स्टेशन के बीच किया जाएगा। वहीं कोंकण क्षेत्र में गणपति उत्सव के दौरान उत्सव की भीड़ को कम करने के लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है। क्या बोले देवेंद्र फडणवीस गणेश स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, महाराष्ट्र में बीजेपी ने आने वाले त्योहार को ध्यान में रखते हुए 6 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य सरकार ने गणेश चतुर्थी समारोह के लिए कोंकण क्षेत्र का दौरा करने वाले भक्तों के लिए 338 बसें चलाने का भी फैसला लिया है। फड़णवीस ने कहा, इन बसों को चलाने का मकसद यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचने में कोई किसी भी तरह की दिक्कत से दूर रखना है। गणेश चतुर्थी समारोह के लिए राज्य सरकार की व्यवस्था के अलावा मध्य रेलवे ने भी भीड़ को कम करने के लिए उसी मार्ग पर 156 गणपति स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...