शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

17 तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

17 तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 17 सितंबर तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा, ईस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, वेस्ट मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि 15 सितंबर को मध्य प्रदेश और विदर्भ में अत्यधिक बारिश पड़ सकती है। वहीं 16 सितंबर को वेस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ, सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाके और मराठवाड़ा में भी बदरा बरस सकते हैं।
वहीं 17 सितंबर को भी सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों और मराठवाड़ा में अत्यधिक बारिश होने का अनुमान है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ईस्ट राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, कोंकण, गोवा और सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों, मराठवाड़ा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार तक भारत के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। दूसरी ओर 16-17 सितंबर को बिजली कड़कने के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ईस्ट राजस्थान और झारखंड में तेज बारिश का अनुमान है।
वहीं दिल्ली में अगले पांच दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
दूसरी ओर, ओडिशा में गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कोरापुट में कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कंधमाल जिले में 60 कच्चे घर नष्ट हो गए व पुल डूब गए। बारिश के चलते मल्कानगिरि से मोतू तक सड़क संपर्क टूट गया, जबकि बोलांगीर जिले में स्कूल बंद कर दिए गए। आईएमडी ने शुक्रवार को और बारिश होने का अनुमान जताया है।
आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र ने विकराल रूप धारण कर लिया है और अगले दो दिन के दौरान इसके ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ में प्रभाव दिखाने का अनुमान है।आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून भी राज्य में जोरदार रहा है, जिससे पिछले 24 घंटों में बोलांगीर और रायगढ़ा जिले में बहुत भारी बारिश हुई है।अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश जारी रहने के कारण, राज्य में नदियों के जल स्तर में वृद्धि होने पर आंतरिक इलाकों में अचानक बाढ़ आ सकती है। 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

पति का दूसरी पत्नी के साथ रहना वंचित नहीं

पति का दूसरी पत्नी के साथ रहना वंचित नहीं 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि तलाक की कार्यवाही लंबित होने और लंबे समय तक अलग रहने के दौरान पति का किसी अन्य महिला के साथ रहना पत्नी की क्रूरता पर आधारित तलाक से उसे (पति को) वंचित नहीं कर सकता। पारिवारिक अदालत द्वारा ऐसे ही एक दंपती को दिये गये तलाक को बरकरार रखते हुए, न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वे 2005 से अलग-अलग रह रहे हैं और उनके दोबारा एक साथ रहने की कोई संभावना नहीं थी।
अदालत ने कहा कि विवाद पति और उसके परिवार के सदस्यों के अनादर से पैदा होते हैं और बार-बार होने वाले झगड़ों के परिणामस्वरूप मानसिक पीड़ा होती है। पीठ में न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा भी शामिल हैं। पीठ ने 13 सितंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘लंबे समय तक चलने वाले मतभेदों और आपराधिक शिकायतों के कारण प्रतिवादी-पति के जीवन में शांति नहीं रही और उसे दांपत्य संबंध से वंचित कर दिया, जो किसी भी वैवाहिक रिश्ते का आधार है।’’
अदालत ने कहा कि पारिवारिक अदालत ने सही निष्कर्ष निकाला कि पत्नी ने पति के साथ क्रूरता की और उसकी अपील खारिज कर दी। मौजूदा मामले में, पत्नी ने पति को तलाक देने के पारिवारिक अदालत के उस आदेश को चुनौती दी जिसमें कहा गया है कि पति के खिलाफ क्रूरता के आरोप गलत थे। उसने कहा कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। अदालत ने कहा कि पति की कथित दूसरी शादी का कोई विवरण या सबूत नहीं है।

सब्जी में गिरी छिपकली, 5 लोग बीमार हुए

सब्जी में गिरी छिपकली, 5 लोग बीमार हुए 

दुष्यंत टीकम 
कोरबा। जिले में एक ही परिवार के 5 सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। छिपकली गिरी हुई सब्जी खाने से सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई थी। 
फिलहाल उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित गोढ़ी गांव में राजेश महिलांगे का परिवार रहता है। बुधवार की रात उसकी पत्नी सब्जी बना रही थी, जिसमें छिपकली गिर गई। इस बात का पता उसे नहीं चल सका। खाना बनने के बाद सबने एक-एक करके भोजन किया। 
खाना खाने के बाद सबकी तबियत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। पड़ोसियों की मदद से सभी को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां तुरंत इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी। 
डॉक्टरों ने बताया कि राजेश महिलांगे (35), अंकित महिलांगे, निखिल महिलांगे और 2 अन्य को अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के कारण भर्ती कराया गया है। चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है।

पत्रकारों को प्रतिबंधित करना पुरानी मानसिकता

पत्रकारों को प्रतिबंधित करना पुरानी मानसिकता

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस एवं उसके गठबंधन के सहयोगी दलों पर देश विरोधी और प्रेस की स्वतंत्रता का विरोधी होने का आरोप लगाया है और कहा है कि भ्रष्टाचार के बारे में सवाल करने पर पत्रकारों को प्रतिबंधित करना कांग्रेस की पुरानी मानसिकता रही है।
भाजपा के प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस नेता सैफ़ुद्दीन सोज ने ऐसे समय देश विरोधी बयान दिया है , जब सेना आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा, “ जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले पर भारतीय सेना की कार्रवाई जारी है। इन सबके बीच कुछ नेता ऐसे हैं, जो देश विरोधी बयान दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता सैफ़ुद्दीन सोज ने कहा है कि हिंदुस्तान को पाकिस्तान से न केवल बात करनी चाहिए, अपितु आतंकवादियों के दिमाग में क्या चल रहा है, उसे भी समझने को कोशिश करनी चाहिए। ” डॉ. पात्रा ने कहा कि श्री सैफ़ुद्दीन सोज वही कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने अपनी किताब में लिखा था कि जम्मू- कश्मीर अलग होना चाहिए। डॉ. फारूक अब्दुल्ला और बाकी नेताओं ने भी पाकिस्तान से बातचीत की बात कही है।
जब हमारे वीर जवानों की अंतिम यात्रा चल रही है, उस समय ऐसे बयान देना न केवल अनुचित हैं, बल्कि दुःखद भी हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि संविधान (पहला संशोधन) अधिनियम, 1951 तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 10 मई 1951 को पेश किया गया था।
इस संशोधन ने बोलने की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा दिया, भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने के साधन प्रदान किए। श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1975 के आपातकाल में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इतना दमन किया गया जैसा पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सत्तारूढ़ सरकार ने 29 अगस्त 1988 को मानहानि विधेयक 1988 प्रस्तुत किया।
यह मीडिया पर विशेष रूप से खोजी पत्रकारिता पर सेंसरशिप लगाने का सरकार का एक प्रयास था। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के नेता सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल पूछते हैं तो इनका कोई बहिष्कार नहीं होता , लेकिन जब पत्रकार किसी बहस में इनसे सवाल पूछ लेता है कि “ आपके राज्य में भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है ? तो ये पत्रकारों का बहिष्कार कर देते हैं। ”

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-333, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शनिवार, सितंबर 16, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 14 सितंबर 2023

थानों में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया

थानों में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया 

फरियादियों की समस्याओं को सुन कोतवाल ने किया निस्तारित

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले के संपूर्ण थानों  में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में चरवा कोतवाली में भी कोतवाल विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित था। 
इस जनसुनवाई में क्षेत्र में समस्याओं से ग्रसित तमाम लोग पहुंचे और अपने शिकायती प्रार्थना पत्र को देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। तमाम शिकायती प्रार्थना पत्र को सुनकर कोतवाल ने मौके पर निस्तारण किया और तमाम मामलों को अधीनस्थों को सौंपते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि फरियादियों को शासन की मंशा के अनुसार न्याय दिया जाएगा।
गणेश साहू

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-332, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, सितंबर 15, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 14 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...