शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

दूसरे निशुल्क नेत्र जांच, कैंप का आयोजन किया

दूसरे निशुल्क नेत्र जांच, कैंप का आयोजन किया
अश्वनी उपाध्याय  
गाजियाबाद। बरसात के मौसम में तरह-तरह की बीमारियां फैलती है। इस बार मौसम परिवर्तन के कारण 'आई फ्लू' नामक रोग से देश की जनता पीड़ित हैं। यह आंखों से संबंधित एक संक्रमित बीमारी है, जिसके कारण यह बड़ी तेजी से फैलती है। हालांकि अभी तक इससे किसी की आंखों की रोशनी गई हो ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। 
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' हिंदी दैनिक एवं 'दृष्टि' विजन केयर सेंटर के संयुक्त समायोजन के द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका स्थित वार्ड नंबर 27, सरस्वती विहार नाईपुरा में बंगाली क्लीनिक विकास ठाकुर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। समाचार पत्र एवं चिकित्सकों की टीम के द्वारा विकास ठाकुर को सहयोग हेतु पत्र प्रेषित कर सम्मानित किया गया। चिकित्सकों की टीम में डा. जसदीप कौर, महिपाल सिंह रावत, अर्पित शर्मा, डॉ मौ. शाहजेब अली, उमेश कुमार, मनीष पाल, सुनील रावत आदि के द्वारा संतोषजनक तरीके से आंगुतकों का नेत्र चिकित्सा परीक्षण किया गया। राधेश्याम उपाध्याय संपादक, बृजेश कुमार, अकाशुं उपाध्याय, पीयूष गौतम, रामशंकर जादौन, आसिफ, अश्वनी उपाध्याय आदि गणमान्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों के द्वारा अपनी आंखों की जांच कराई गई और लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। नगर की जनता के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। जिससे असहाय लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

नोंचते रहे पांचों वहशी, एनकाउंटर में 1 घायल

नोंचते रहे पांचों वहशी, एनकाउंटर में 1 घायल
हरिओम उपाध्याय
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन से ऑटो से घर जा रही एक महिला को पांच युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई। इस दौरान मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया।
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ स्थित अमरूतानी में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार तड़के 3:30 से 4:00 बजे के बीच में स्टेशन से ऑटो से अपने घर जा रही थी। इस दौरान पांच युवकों ने ऑटो रोका और महिला को जबरन अगवा कर पास ही स्थित अमरूद के बाग में ले गए। जहां पांचों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला के बेहोश होने पर उसे वही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को घटनास्थल से अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। इस दौरान अभियुक्त की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य अभियुक्त घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज लाया गया है। 4 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पता चला है कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाने के साथ सेल्फी भी ली थी।

पति ने पत्नी व प्रेमी की बेरहमी से हत्या की

पति ने पत्नी व प्रेमी की बेरहमी से हत्या की   
दुष्यंत टीकम   
ग्वालियर। सेमरी गांव में 3 अगस्त को एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। सेमरी निवासी मुरारीलाल बघेल ने पत्नी महादेवी बघेल और इकहरा गांव के रहने वाले उसके प्रेमी धर्मेंद्र जाट को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला।
घटना की खबर लगते ही एसपी मौके पर पहुंचे और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया वहीं पुलिस ने घटना के बाद पति मुरारीलाल को हिरासत में ले लिया है वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि, सेमरी गांव में रहने वाले मुरारी लाल बघेल की पत्नी महादेवी ने कुछ महीनों पहले पति के बड़े भाई यानी जेठ रामेश्वर बघेल पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में 3 अगस्त को राजीनामे के लिए सिमरी गांव में पंचायत होनी थी। इस पंचायत के पहले ही महादेवी का धर्मेंद्र जाट भी पहुंच गया। यहां वह महादेवी से खेत पर बात कर रहा था। इस बात की जानकारी लगते ही मुरारी और रामेश्वर सहित परिवार के लोग नाराज हो गए।
कुल्हाड़ी-बंदूक से किया हमला
इसके बाद विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मुरारी और उसके भाई सहित अन्य लोगों ने महादेवी और उसके प्रेमी धर्मेंद्र जाट पर हमला कर दिया। दोनों ने बचने के लिए भागने की कोशिश की। लेकिन पति मुरारी और लोगों ने मिलकर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर कुल्हाड़ी से मारा। धर्मेंद्र की कनपटी पर गोली भी मारी गई।
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
घटना की खबर लगते ही गिर जोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति मुरारीलाल बघेल को हिरासत में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से एसपी राजेश सिंह चंदेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरी ओर, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच के लिए सेमरी गांव पहुंच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र के महादेवी से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर महादेवी के पति मुरारीलाल सहित पूरा परिवार नाराज था। बताया जाता है कि इस मामले में परिवार ने प्रेमी धर्मेंद्र जाट और महादेवी को समझाइश भी दी थी, लेकिन दोनों माने नहीं।

एससी ने सर्वेक्षण में दखल देने से इंकार किया

एससी ने सर्वेक्षण में दखल देने से इंकार किया 
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे रोका नहीं जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल की गई याचिका पर कहा है कि सर्वे को जारी रहने दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया है कि आखिर हम हाईकोर्ट की ओर से दिए गए आदेश में अपना दखल क्यों दें। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए वाराणसी की ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे में किसी तरह का दखल देने से इनकार कर दिया है।  
मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई कर रही कोर्ट ने कहा है कि सर्वे को जारी रहने दिया जाए। उल्टे सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से सवाल किया कि आखिर एएसआई के सर्वे पर आपको ऐतराज क्यों है? जबकि सर्वे से मुस्लिम पक्ष को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आखिर हम हाईकोर्ट के आदेश में अपना दखल क्यों दें?  
उधर इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से बृहस्पतिवार को दिए गए आदेशों के बाद एएसआई की टीम द्वारा आज शुक्रवार को ज्ञानवापी में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया था। जिसे दोपहर 12:00 बजे नमाज के लिए रोका गया था। अपराहन 3:00 बजे से ज्ञानवापी का ए एस आई सर्वे फिर से शुरू हो गया है। इस बार पिछली मर्तबा की तुलना में एएसआई की टीम में 40 सदस्य ज्यादा है। यानी इस बार 61 सदस्यीय टीम ज्ञानवापी का सर्वे कर रही है।

दूल्हा अपनी दुल्हन से बोला, मेरी मां मुझे बक्स

दूल्हा अपनी दुल्हन से बोला, मेरी मां मुझे बक्स   
संदीप मिश्रा  
झांसी। शादी के बाद लाल जोड़ा पहनकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने जब पति के सामने बहुत सारी शर्ते रख दी तो उन्हें सुनकर वह और उसके परिजन चकरघिन्नी बन गए। लाख समझाने के बावजूद जब दुल्हन अपनी शर्तों में ढील को तैयार नहीं हुई तो पति पत्नी का 3 घंटे तक चला रिश्ता एक ही झटके में टूट गया। दरअसल झांसी के शाहजहांपुर के रहने वाले 35 साल के कौशल राजपूत की 2 अगस्त को महाराष्ट्र की रहने वाली लड़की के साथ शादी हुई थी। महाराष्ट्र में रहकर एक फैक्ट्री में काम करने वाले जैगुआर के निवासी दोस्त ने अपने मामा से कौशल राजपूत की शादी के लिए बात की थी।
उस फैक्ट्री में एक महिला भी काम करती थी जो बातचीत किये जाने पर अपनी बेटी की शादी कौशल राजपूत के साथ करने को तैयार हो गई। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद 2 अगस्त की तिथि शादी के लिए फाइनल की गई। 1 अगस्त को दुल्हन की मां अपनी बेटी, बहन, भाई और चाचा के साथ शाहजहांपुर पहुंची। इस दौरान कौशल के रिश्तेदार भी जमा हो गए। शाहजहांपुर के ज्योतिपुर माता मंदिर में 2 अगस्त को दोनों की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। 
 ससुराल पहुंची दुल्हन के परिजनों को 3 अगस्त को वापस महाराष्ट्र लौटना था, जब दुल्हन की मां और उसके परिजन कार में सवार होकर महाराष्ट्र के लिए रवाना होने लगे तो अचानक ससुराल में कमरे से बाहर निकलकर आई दुल्हन ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। काफी मनाने के बाद वह एक शर्त पर ससुराल में रुकने को राजी हुई कि उसकी मां ससुराल में उसके साथ रहेगी और वह घर पर खाना बनाने के बजाय होटल से आया खाना ही खाएगी। ससुराल वालों ने नई नवेली दुल्हन को की इन अजीबोगरीब शर्तों को मानने से इंकार कर दिया। बाद में कपड़े खरीदने के बहाने बाजार गई दुल्हन अपनी मां के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। विवाद बढ़ने तक मामला थाने पहुंचा। जहां दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। घंटों तक चली जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे से रिश्ते को तोड़ दिया है।

बिन ब्याही मां से युवक की शादी, पंचायती फरमान

बिन ब्याही मां से युवक की शादी, पंचायती फरमान   
सत्येंद्र पंवार  
मेरठ। अवैध संबंधों के चलते अपनी प्रेमिका को प्रेग्नेंट कर प्रसव पीड़ा के बाद उसे बिन ब्याही मां बनाने वाले युवक को अब उसी के साथ शादी करनी होगी। यदि युवक ने बिन ब्याही मां के साथ शादी नहीं की तो समाज में उसका और परिजनों का हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा। पंचायत के इस फैसले के बाद युवक और उसके परिजनों ने बिन ब्याही मां के साथ शादी करने की हामी भरी है। एक महीने बाद अब दोनों का निकाह कराया जाएगा।  
दरअसल मेट्रो सिटी मेरठ की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती का रेलवे रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले पड़ोसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देते हुए युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। परिजनों की ओर से जब युवती की शादी किए जाने की बात चलाई गई तो लड़की ने खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी। इस बात का पता चलते ही युवक के घर पहुंचे युवती के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस मामले को लेकर जब पंचायत बैठी तो दोनों पक्षों ने शादी के लिए अपनी सहमति जता दी। इस बीच मंगलवार को युवती ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया तो युवक एवं उसके परिजनों ने बिन ब्याही मां के साथ शादी से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। मामला रेलवे रोड थाने तक पहुंच गया। इसी बीच सक्रिय हुए दोनों पक्षों की ओर से दोबारा पंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि 1 महीने बाद युवक बिन ब्याही मां के साथ शादी करेगा। यदि उसने एक महीने बाद बिन ब्याही मां के साथ शादी नहीं की तो उसका एवं परिजनों का हुक्का पानी बंद कर दिया जाएगा और उन्हें बस्ती छोड़कर भी जाना पड़ेगा।

महिला ने 46 साल छोटे लड़के से ब्याह रचाया

महिला ने 46 साल छोटे लड़के से ब्याह रचाया 
सरस्वती उपाध्याय 
प्यार अंधा होता है, क्योंकि प्यार में इंसान जाति, धर्म, समुदाय, उम्र, रंग भी नहीं देखता। पर क्या वो इतना अंधा होता है कि अपने पोते की उम्र के लड़के से किसी को प्यार हो जाए! कुछ दिनों पहले एक ब्रिटिश महिला काफी चर्चा में रही थी क्योंकि उसने अपने से 46 साल छोटे लड़के से शादी कर ली थी। दोनों को देखकर लोग उन्हें दादी और पोता समझ लेते थे। दोनों ने एक खास कारण से शादी की थी पर अब उनका तलाक हो चुका है और महिला ने अब एक बिल्ली को अपने सुख-दुख का साथी बना लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार 83 साल की आयरिस जोन्स ब्रिटेन की रहने वाली हैं। साल 2019 में फेसबुक के जरिए उनकी मुलाकात मिस्र के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम से हुई थी। उस वक्त आयरिस 79 साल की थी जबकि मोहम्मद 33 साल का था। दोनों ने एक दूसरे से बातें करना शुरू किया और उन्हें एक दूसरे का स्वभाव अच्छा लगने लगा। बस उसके अगले ही साल उन्होंने शादी कर ली। इस प्रकार मोहम्मद को ब्रिटेन आने का वीजा भी मिल गया।
आयरिस ने बात करते हुए कहा कि शुरुआत में सब कुछ अच्छा था। उनकी निजी जिंदगी रोमांच से भरी थी। दोनों के बीच काफी रोमांस था और इसी वजह से आयरिस ने शादी भी की थी। पर एक वक्त ऐसा आया कि दोनों के बीच झगड़े होने लगे। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्होंने पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया। अब 37 साल के मोहम्मद, आयरिस से अलग हो चुके हैं।
आयरिस अब एक बिल्ली के साथ रहती है जिसका नाम मिस्टर टिब्स है। फेसबुक पर आयरिस अक्सर बिल्ली से जुड़ी फोटोज को पोस्ट करती रहती हैं। इसी बिल्ली के जरिए वो अपने पूर्व पति पर व्यंग भी करती हैं।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...