गुरुवार, 6 जुलाई 2023

प्रदेश में योजनाएं धरातल पर उतर रही: सिंधिया

प्रदेश में योजनाएं धरातल पर उतर रही: सिंधिया 

दुष्यंत टीकम   

ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर आये वे बाल्मीकि समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए , सिंधिया ने मंच से कहा कि इस समाज से ग्वालियर से हमारा पारिवारिक नाता है। कई पीढ़ी पुराना रिश्ता है। लेकिन अब कुछ पंछी आएंगे और आप सबको भ्रमित करेंगे लेकिन आपको चौकन्ना रहना है।

सिंधिया से जब मीडिया ने पंछियों के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये सच है, जब चुनाव आते हैं तभी कुछ चेहरे दिखते हैं, वादा करते हैं रेवड़ी बांटते हैं और फिर दुबारा पांच साल बाद दिखते हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सिंधिया ने कहा कि 2018 में भी वादे किये थे, उसके बाद 15 महीने वादा खिलाफी का इतिहास रहा, मैं तो ये मानता हूँ कि जो वादे जनता से किये जाये और फिर उन्हें नहीं निभाया जाये तो इससे बड़ा विश्वासघात नहीं हो सकता हैं। सिंधिया ने कहा कि शिवराज जी के नेतृत्व में ग्वालियर का काया पलट हो रहा है जो कल्पना किसी ने नहीं की थी वो योजनायें धरातल पर उतर रहीं हैं।

सिंधिया ने योजनायें गिनाते हुए कहा कि एलिवेटेड रोड, 1000 बिस्तर का अस्पताल, एक विशाल हवाई अड्डा, शानदार रेलवे स्टेशन , ग्वालियर के लिए पानी की व्यवस्था, बाड़े की 150 साल पुरानी भव्यता की वापसी इन सबकी कल्पना भी नहीं की गई थी लेकिन ये सब सच हुआ, इसे भाजपा ने सच कर दिखाया, क्या कांग्रेस के शासन में ये सपना सच हो सकता था, वो 15 महीने केवल ये कहते रहे, खजाना खाली है, ग्वालियर चम्बल ने कांग्रेस को भरपूर सीट दी लेकिन बदले में भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी मिली।

पार्टी की स्थिति ठीक है, सांसदों की नहीं है

पार्टी की स्थिति ठीक है, सांसदों की नहीं है

अकाशुं उपाध्याय 

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा के तीन लोकसभा सांसद डेंजर जोन में बताए जा रहे हैं। पार्टी इन सीटों पर मजबूत स्थिति में हैं लेकिन सासंदों की अपनी स्थिति पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में यह फीडबैक सामने आया है। इसके बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व की ओर से सांसदों को आगाह किया गया है। भाजपा जोर शोर से लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है। इसके तहत अभी-अभी एक महीने का महाजनंसपर्क अभियान समाप्त हुआ है।

इस अभियान के जरिए पार्टी ने घर- घर संपर्क कर लोगों को फिर से 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल में राज्य में कराए गए एक आंतरिक सर्वे में पार्टी के कुछ सांसदों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है। ऐसे में 2024 के चुनावों के लिए राज्य में कुछ चेहरे बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पार्टी के स्तर पर अभी इस संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वैसे भी भाजपा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ रही है। ऐसे में पार्टी का मानना है कि प्रत्याशी कोई भी हो उससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ने की संभावना कम ही है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि सांसदों को लेकर पीएमओ, राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन की ओर से फीडबैक लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों को अधिक से अधिक अंतर से जीतने का लक्ष्य रख रही है। इसलिए प्रत्याशियों के चयन में विशेष सावधानी बरतने का निर्णय लिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, ‘चुनावों को लेकर फीडबैक के लिए पार्टी समय समय पर सर्वे कराती है। यह इतने गोपनीय होते हैं कि कई बार हमे भी इसकी जानकारी नहीं होती। हमारा प्रयास है कि राज्य की सभी सीटों को रिकार्ड मतों से जीतें।’ भाजपा का शीर्ष नेतृत्व महाजनसंपर्क अभियान के तहत किए कार्यों को लेकर राज्य के पदाधिकारियों के साथ सात जुलाई को बैठक कर रहा है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन के साथ ही राज्य के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन शामिल रहेंगे।

गैस लीक होने से 16 लोगों की मौत हुई 

गैस लीक होने से 16 लोगों की मौत हुई   

सुनील श्रीवास्तव  

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका में गैस लीक से बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, जोहान्सबर्ग के पास एक बस्ती में गैस लीक के बाद 16 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को जिंदा बचाने के बाद मरने वालों की संख्या में सुधार किया गया है। यह हादसा बुधवार की रात जोहान्सबर्ग के पूर्व में बोक्सबर्ग जिले के पास एंजेलो बस्ती में हुआ जिसे अवैध खनन गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। गैस रिसाव से मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।


आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम एनटलैडी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, 'हमें घटनास्थल पर 16 लोग मिले हैं जिनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। पैरामेडिक्स की मदद से कुछ लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।' उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती चार लोगों की हालत 'गंभीर' है जबकि 11 की हालत 'गंभीर लेकिन स्थिर' है। एनटलैडी ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को रात 8 बजे एक गैस विस्फोट को लेकर कॉल आई लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह 'एक सिलेंडर से गैस लीक' थी जिसमें 'जहरीली गैस' थी।

अधिकारी प्रभावित क्षेत्र की जांच में जुटे हैं। एनटलैडी ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि गैस का इस्तेमाल 'अवैध खनन गतिविधियों के हिस्से के रूप में' किया जा रहा था। 32 प्रतिशत से अधिक की चौंका देने वाली बेरोजगारी दर के साथ दक्षिण अफ्रीका हजारों अवैध खनिकों का गढ़ है। इन्हें 'zama zamas' कहा जाता है जिसका जुलु में अर्थ है, 'वे जो अपनी किस्मत आज़माते हैं'। बड़ी संख्या में खनिक कठिन और खतरनाक परिस्थितियों में सोने के लिए खदानों को खंगालते हैं। जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका का कमर्शियल हब है। इसके एक उपनगर में पिछले साल क्रिसमस के मौके पर बड़ा गैस टैंकर विस्फोट हो गया था जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। एलपीजी को ले जा रहा ट्रक एक पुल के नीचे फंस गया था जिसमें पहले रिसाव हुआ और फिर विस्फोट हो गया।

क्रिकेट टीम के कप्तान ने की आत्महत्या: पाक

क्रिकेट टीम के कप्तान ने की आत्महत्या: पाक

अखिलेश पांडेय  

पेशावर। पाकिस्तान सुपर लीग की टीम मुल्तान सुल्तान के मालिक आलमगीर तरीन ने खुदकुशी कर ली है। आलमगीर तरीन इश्तेकाम ए पाकिस्तान पार्टी के अध्यक्ष जहांगीर तरीन के भाई हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलमगीर तरीन ने घर में खुदकुशी की। आलमगीर 63 साल के थे और उन्होंने खुद को गोली मार ली। आलमगीर लाहौर के गुलबर्ग एरिया में रहते थे। आलमगीर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो अपनी बीमारी से परेशान थे और इसीलिए वो खुदकुशी कर रहे हैं। बता दें आलमगीर शादीशुदा नहीं थे लेकिन वो दिसंबर में अपनी मंगेतर से निकाह करने वाले थे।

बता दें आलमगीर पाकिस्तान सुपर लीग की टीम मुल्तान सुल्तांस के मालिक थे जिसके कप्तान मोहम्मद रिजवान हैं। आलमगीर पाकिस्तान के साउथ पंजाब के बड़े बिजनेसमैन थे। उनके पाकिस्तान में कई वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट लगे हुए हैं। आलमगीर बड़े खेल प्रेमी भी थे और इसीलिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में टीम खरीदी थी। बता दें आलमगीर ने बुरे वक्त में मोहम्मद रिजवान का साथ दिया था। आलमगीर ने ही मोहम्मद रिजवान को साल 2020 में मुल्तान सुल्तांस की कप्तानी सौंपी और टीम चैंपियन बनी।

इसके बाद साल 2022 में मोहम्मद रिजवान के टी20 में ओपनिंग करने पर सवाल उठे। लोगों ने रिजवान की स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़ा किया लेकिन आलमगीर ने मीडिया के सामने उन्हें बतौर ओपनर बैक किया। बता दें मुल्तान सुल्तांस के मालिक आलमगीर तरीन साल 2016 में गिरफ्तारी की वजह से सुर्खियों में आए थे। आलमगीर तरीन ने कराची में सिंध के मुख्यमंत्री के घर के बाहर कूड़ा फेंका था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वो एक दिन तक जेल में रहे और अगले दिन उन्हें रिहा कर दिया गया।

सिंह ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी 

सिंह ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी 

पंकज कपूर

धर्मशाला। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज 88वां जन्म दिन मना रहे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने दलाई लामा को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि तिब्बती समुदाय के लोगों और प्रदेश के बीच 75 वर्षों का गहरा रिश्ता है। उन्होंने दोनों समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व पर प्रकाश डाला और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार तिब्बती समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहेगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की जीवन यात्रा, दृढ़-निश्चय समर्पण और संघर्षों से भरी है। उन्होंने सभी से दलाई लामा की शिक्षाओं और अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि उनके विचारों को आत्मसात करते हुए हमें अध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

आध्यात्मिक गुरू के संदेश का विश्वभर में अनुसरण किया जाता है

सीएम ने कहा कि दलाई लामा अहिंसा, करुणा और भाईचारे का प्रतीक हैं तथा दुनियाभर में प्रेम, शांति और भाईचारे के अग्रदूत के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने तिब्बत और वहां के लोगों के अधिकारों के लिए दलाई लामा के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक गुरू के संदेश का विश्वभर में अनुसरण किया जाता है। वैश्विक स्तर पर उनकी शिक्षाओं को लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला है। शांति के क्षेत्र में दलाई लामा के योगदान के लिए उन्हें 150 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष पेंपा त्सेरिंग, निर्वासित तिब्बती संसद के अध्यक्ष खेंपो सोनम तेनफाल, सीएम पत्नी कमलेश ठाकुर, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, डीसी डॉ. निपुण जिंदल और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

घंटों पेड़ से बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई

घंटों पेड़ से बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई   

शैलेंद्र श्रीवास्तव   

आजमगढ़। जिले के एक गांव में एक प्रेमी को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलना काफी महंगा साबित हुआ। निडर प्रेमी उससे मिलने सीधा उसके घर पहुंच गया था। जहां महिला के पति और ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। उस घंटों पेड़ से बांधकर रखा गया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहानागंज क्षेत्र के एक गांव की एक बस्ती निवासी विवाहिता का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक अक्सर ही रात में विवाहिता से मिलने आता था। पति के अलावा गांव वालों को भी इसकी भनक लग गई थी। जिस पर मंगलवार रात पति कहीं जाने की बात कहते हुए घर से निकला और अपने पड़ोसियों को भी सहेजता गया।

रात लगभग 12 बजे युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा और उसके घर में घुस गया। इसके बाद पड़ोसियों ने विवाहिता के घर का दरवाजा खटखटाया। महिला ने अपने प्रेमी को अर्धनग्नावस्था में बेड के नीचे छिपा दिया। इसके बाद उसने दरवाजा खोला। पड़ोसी समेत अन्य ग्रामीण घर में घुस गए और युवक की तलाश में जुट गए। बेड के अंदर झांकने पर युवक अर्धनग्नावस्था में मिला। उसे लोगों ने दबोच लिया और पीटते हुए बाहर लाकर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। घंटों बाद बुधवार अलसुबह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ कर थाने ले आई। युवक को छुड़ाने को लेकर घंटों पंचायत होती रही। इतना ही नहीं पुलिस से लेनदेन की भी बात सामने आई।

बुधवार अलसुबह से लेकर शाम तक पुलिस प्रकरण को दबाए रखी। देर शाम प्रेमी युवक को बेड के नीचे से अर्धनग्नास्था में निकालने व पेड़ से बांध कर पूछताछ किए जाने का वीडियो वायरल हो गया। ग्रामीणों के दबाव को देखते हुए महिला ने थाने पर युवक के खिलाफ तहरीर भी दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शहीदों के वंशज पहुंचे खतौली, किया भव्य स्वागत

शहीदों के वंशज पहुंचे खतौली, किया भव्य स्वागत 

नीरज जैन   

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी बेबर में 1947 के क्रांतिकारी शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी के वंशज (पौत्र) एवं बेबर शहीद मेले के प्रबंधक इंजीनियर राज त्रिपाठी जी का सतेंद्र पाल प्रदेश महासचिव भारतीय किसान यूनियन,गौरव यादव व पुष्पेंद्र सिंह सदस्य शहीद मेला समिति बेबर के साथ खतौली में आगमन हुआ जहाँ गंग नहर खतौली स्थित प्रशासनिक कैम्प कार्यालय पर डॉ अंकुर प्रकाश गुप्ता "मानव" डॉ अंकुर शर्मा डॉ हबीब,आर्य जी,नमन आदि खतौली के गणमान्य नागरिको द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उनके द्वारा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर शर्मा जी के अस्पताल पर स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी अथिति डॉ मानव गुप्ता जी के कार्यालय पहुंचे तथा डॉ मानव गुप्ता के द्वारा सभी अथितियों को अपने द्वारा हाल ही में संपादित पुस्तक 'शहीद सुखदेव द विलेजर' भेट की गई।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...