बुधवार, 28 जून 2023

अपील: प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी

अपील: प्रतिबंधित पशुओं की न करें कुर्बानी

प्रिया तोमर

देवबंद। ईद-उल-अजहा और कांवड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन ने दारुल उलूम के उलेमा और मुस्लिम बुद्धिजिवियों से अपील जारी कराना शुरू कर दिया है। प्रशासन की पहल पर दारुल उलूम ने ईद-उल-अजाह पर अपील जारी करते हुए प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने का आह्वान किया। साथ ही खुले में कुर्बानी न करने और सफाई का ध्यान रखने की अपील की।

दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती मुज़म्मिल मुजफ्फरनगरी ने संस्था की ओर से जारी अपील में ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमेशा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से मना किया है। इसलिए प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से दूर रहे। कहा कि खुले में कुर्बानी करने से बचे। साथ ही अवशेष को सड़कों या नालियों में न डालने के बजाए पालिका द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार ही अवशेषों का निष्पादन करें। ईदगाह कमेटी के सचिव मो. अनस सिद्दीकी और मरकजी जामा मस्जिद के मुतवल्ली खुर्रम उस्मानी ने कहा मस्जिदों और ईदगाह में समय से नमाज के लिए पहुंचे। नमाज सड़कों पर अदा करने के बजाए ईदगाह और मस्जिदों के परिसर में ही अदा करें।

दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप 

दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप  

अकाशुं उपाध्याय  

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि वह 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और लोगों को यह बताने के लिए एक अभियान चलाएगी कि राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र का अध्यादेश उनके खिलाफ है।

दिल्ली और हरियाणा के आप नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आप के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि यह कांग्रेस के "रवैये" पर निर्भर करता है। केंद्र ने गत 19 मई को दिल्ली में ग्रुप ए अधिकारियों के तबादले और तैनाती के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था, जिसे आप सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ धोखा बताया था।

यह अध्यादेश उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों का स्थानांतरण और तैनाती उप राज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थी। आप इस मुद्दे पर कई गैर-भाजपा दलों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रही है, वहीं कांग्रेस ने अभी तक अध्यादेश की निंदा नहीं की है। पाठक ने कहा कि आप 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

विकास के लिए दिन रात काम कर रही सरकार

विकास के लिए दिन रात काम कर रही सरकार

सुनील श्रीवास्तव

ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य संतों की भूमि है और आचार्य श्री महाश्रमण जैसे संतों की उपस्थिति से यह और समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आचार्य श्री महाश्रमण जैन तेरापंथ संप्रदाय से हैं और मुख्यमंत्री ने यहां उनके द्वारा चतुर्मास (तप की अवधि) के आरंभ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

शिंदे ने कहा कि आध्यात्मिक नेता नशे की लत छुड़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है और उन्होंने राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए आध्यात्मिक नेता का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा, आपके नशा-मुक्ति प्रयासों की तरह राज्य सरकार ने मादक पदार्थ-मुक्त मुंबई अभियान शुरू किया है।

ससुर ने बहू का गला काट कर हत्या की  

ससुर ने बहू का गला काट कर हत्या की  

संदीप मिश्रा  

आगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा में मंगलवार को एक ससुर ने किचन में खाना बनाते समय अपनी पुत्रवधू की गला काटकर हत्या कर दी। गला काटने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे उसके बाद कमरे का दर्दनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। पड़ोसियों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर ली। ससुर द्वारा पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि बहू से उसका विवाद हुआ था, जिस पर बहू ने उसके ऊपर हाथ उठा दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने उसकी गर्दन काट दी।

फिलहाल आरोपी ससुर को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किए। हालांकि बाद में किसी तरह उन लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

 अंतर्गत मालिक पुर इलाके का है। गांव में रघुवीर नगर व्यक्ति का परिवार रहता है रघुवीर का छोटा बेटा गौरव यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर फर्रुखाबाद में तैनात है। बेटा गौरव ड्यूटी पर रहता है जबकि घर पर रघुवीर के अलावा रघुवीर की छोटी बहू बड़ी बहु और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।

बताया जा रहा है कि छोटी बहू प्रियंका से रघुवीर का विवाद काफी समय से चला आ रहा था। मंगलवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, कहासुनी के बाद प्रियंका रसोई में खाना बनाने चली गई जबकि ससुर भी घर से बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद ससुर अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर किचन में पहुंचा और बहू प्रियंका के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रियंका की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तब तक रघुवीर ने प्रियंका का गला काट दिया था। वहां पहुंचने के बाद परिवार के लोग प्रियंका कि खून से लथपथ लाश देखकर चीखने चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

यूपी: छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा की  

यूपी: छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा की  

संदीप मिश्रा   

लखनऊ। यूपी सरकार ने प्रदेश के छोटे उद्यमियों के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश सरकार सूक्ष्म उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना लागू कर रही है। इसके तहत दुर्घटना में मृत्यु होने या स्थायी अपंगता होने पर उद्यमियों के परिजनों को पांच लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, आंशिक स्थायी अपंगता होने पर विकलांगता के अनुपात में सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

बैठक में ‘उप्र टाउनशिप नीति, 2023’ और ‘उप्र नगर योजना और विकास अधिनियम,1973 (संशोधन) अध्यादेश 2023’ को भी मंजूरी दी गई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नाम परिवर्तित कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय करने पर सहमति दे दी गई है।

बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्घार, मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जनपद आगरा एवं मथुरा में पर्यटन विकास के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर सेवा संचालन के लिए हेलीपैड को पीपीपी मोड पर निजी निवेशकों के माध्यम से विकसित एवं संचालित कराए जाने की मंजूरी।

एसटीएफ लखनऊ के लिए छह इलेक्ट्रिक कार वाहनों के क्रय के लिए 99 लाख रुपये आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया। कुशीनगर में महात्मा बुद्घ कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अधिग्रहित भूमि को हस्तांतरित करने की मंजूरी।

अखिलेश से गुजरात के पूर्व सीएम की मुलाकात

अखिलेश से गुजरात के पूर्व सीएम की मुलाकात

हरिओम उपाध्याय 

लखनऊ। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने बुधवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में बन रहे माहौल को भी इससे जोड़ा जा रहा है। सपा के ट्विटर अकाउंट से मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की गई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि विपक्षी एकता की बैठक में पटना में शामिल रहे अखिलेश यादव 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। हालांकि, अखिलेश पहले कह चुके हैं कि जिन राज्यों में जो भी पार्टी ज्यादा प्रभावी है कांग्रेस उसका समर्थन करे।

शंकर सिंह वाघेला लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के बारे में दिए गए उनके कई बयान चर्चा में रहे हैं।

मन के भावों से उत्पन्न होता है संगीत: रजनी

मन के भावों से उत्पन्न होता है संगीत: रजनी

अश्वनी उपाध्याय

गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में तनाव व अकेलापन दूर करने के लिए "गीतों की बहार" कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से  552 वां वेबिनार था।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि तनाव कम करने में संगीत सहायक है व अनेक बीमारियों का इलाज अब केवल दवाइयों से ही नहीं,बल्कि वैकल्पिक विधियों से भी किया जाने लगा है। संगीत द्वारा भी बहुत सी बीमारियों का निदान होता है।बहुत से शोधों के उपरांत चिकित्सा विज्ञान भी यह मानने लगा हैं कि प्रतिदिन 20 मिनट अपनी पसंद का संगीत सुनने से स्मरण शक्ति विकसित होती है और अनेक रोगों का ध्वनि तरंगों से उपचार भी सम्भव है।उच्च रक्तचाप में धीमी गति और निम्न रक्तचाप में तीव्र गति का गीत-संगीत लाभ देता है।वीणा वादन सुनना अति लाभदायक होता है। 

मुख्य अतिथि आर्य नेत्री रजनी गर्ग ने कहा कि परिषद ने किसी भी परिस्थिति में हार नही मानी है और सदैव अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण किया है।जहाँ नही होता कभी विश्राम आर्य युवक परिषद है उसका नाम के उदघोष को भी सार्थक किया है।

आर्य नेता नरेन्द्र आर्य सुमन ने कहा कि संगीत मन के भावों से उत्पन्न होता है।बिना शब्दों वाला धीमी गति का मधुर संगीत सुनना मन को शांति देता है।तनाव कम होता है और बढ़ी हुई हृदय गति में सुधार आता है।श्वास प्रक्रिया सामान्य होती है।बेचैनी में तुरंत आराम मिलता है।संगीत चाहें सुनें,गाएं या बजाएं,सभी रूपों में इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है। प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि नियमित संगीत सुनना शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर लाभ देता है।अच्छी नींद भी आती है।डर,कुंठा व क्रोध कम होता है व मन प्रसन्न रहता है।

आशु कवि डॉ. रीता जयहिन्द ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

गायक रजनी चुग, पिंकी आर्या, नरेश खन्ना, सुदेश आर्या, अशोक गुगलानी, नताशा कुमार, रवींद्र गुप्ता, कमलेश चांदना,कमला हंस, कुसुम भण्डारी, रचना वर्मा, सुनीता अरोड़ा, जनक अरोड़ा, विजय खुल्लर, डॉ. सुदेश चुघ आदि ने ओजस्वी गीतों से समा बांध दिया।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...