शनिवार, 10 जून 2023

वैज्ञानिकों ने अटलांटिस मैफिस पहाड़ में छेद किया

वैज्ञानिकों ने अटलांटिस मैफिस पहाड़ में छेद किया

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

वाशिंगटन डीसी। धरती के अंदर क्या है ? यह एक बड़ा रहस्य है। इसका खुलासा करने के लिए वैज्ञानिक नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। ऐसे ही एक हैरान करने वाले प्रयोग के दौरान वैज्ञानिकों ने अटलांटिक महासागर में मौजूद अटलांटिस मैफिस पहाड़ में छेद किया। छेद भी एक किलोमीटर गहरा। JOIDES रेजोल्यूशन साइंटिफिक ड्रिलिंग वेसल ने इस प्रोजेक्ट को अंजाम दिया है।

ये पत्थर धरती की दूसरी परत मैंटल से निकाली गई है। वैज्ञानिकों ने अटलांटिक महासागर के अंदर मौजूद अटलांटिस मैफिस पहाड़ के ऊपर ड्रिलिंग वेसल तैनात किया। उसके बाद पहाड़ की नोक से उसके अंदर ड्रिलिंग करना शुरू किया। यह पहाड़ मिड-अटलांटिक रिज पर है। ड्रिलिंग करीब 4156 फीट तक की गई। यह धरती के अंदर किया गया सबसे गहरा छेद नहीं है। लेकिन यह भूगर्भीय जानकारी हासिल करने के लिए जरूरी है। क्योंकि मैंटल से किसी पत्थर को निकालना बेहद कठिन काम है। अटलांटिस मैफिस पहाड़ मैंटल के पत्थरों से बना है। इसलिए वहां तक जाना और उसपर खुदाई करना आसान था।

इस चट्टान का नाम है पेरिडोटाइट। वैज्ञानिकों का कहना हैं, कि यह एक बहुत बडी खोज हैं, जिससे हमें कई ऐतिहासिक गतिविधियों का पता लग सकता हैं। कुछ शोधकर्ताओं का यह मानना हैं कि आने वाली कई पीढ़ियों के लिए यह अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण डेटा देता रहेगा। वैज्ञानिक इसके जरिए धरती की कई चीजों का अध्ययन करना चाहते हैं। जैसे- चुंबकीय शक्ति, ग्रैविटी, टेक्टोनिक फ्लो, ज्वालामुखी आदि।

वैज्ञानिक कहते आए थे कि अगर वो पृथ्वी के निचले हिस्से से चट्टान निकाल पाएं तो धरती के आकार, गुण और ठहराव का पता आसानी से चल सकता है। इससे हम भूकंपों के आने की वजह पता कर सकते हैं। अलग-अलग परतों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह धरती के विज्ञान और पृथ्वी के अलग-अलग भागों को समझने में मदद करेगा।समुद्री भागों से निकाली गई चट्टानों की स्टडी से भूवैज्ञानिक घटनाओं को भी समझ सकते हैं। चट्टानों में छिपे धातुओं और खनिजों का भी इससे पता लगा सकते है। पृथ्वी के मैंटल से निकाले गए पेरिडोटाइट चट्टान के एक किलोमीटर का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा मिला है।

इस चट्टान में ओलिविन मिला है, जिसकी वजह से हाइड्रोजन चट्टानों के अंदर भरा-पड़ा होता है। इनकी बदौलत माइक्रोबियल जीवन को बढ़ावा मिलता है, यानी सूक्ष्मजीवन को।

मुस्लिम ने 'सनातन धर्म' अपनाने की गुहार लगाई 

मुस्लिम ने 'सनातन धर्म' अपनाने की गुहार लगाई 

संदीप मिश्र 

कानपुर। यूपी के कानपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुद के सनातन धर्म अपनाने की गुहार लगाई है। जुनैद का कहना है कि योगी, मुझे सनातन धर्म में शामिल करा दीजिए। इन पापियों से मुझे बचा लीजिए। दरअसल, जुनैद अपने घर में भगवान की प्रतिमाएं रखकर पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही भगवा वस्त्र पहनकर मंदिर जाते हैं।

बाबूपुरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित खटिकाना में रहने वाली रानी बेगम अपने इकलौते बेटे जुनैद के साथ रहती हैं। रानी बेगम ने बताया कि जुनैद जब छोटा था, तो उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। रानी बेगम जुनैद को लेकर शोभन सरकार दर्शन के लिए जाने लगी थीं। शोभन सरकार जाने और वहां के दर्शन मात्र से जुनैद के आखों की रोशनी लौट आई थीं। इसके बाद रानी बेगम और जुनैद का सनातन धर्म के प्रति आस्था बढ़ गई। जुनैद घर में भगवान की मूर्तियां रखकर पूजापाठ करने लगा। इसके साथ ही भगवा वस्त्र धारण कर मंदिर में माथा टेकने लगे।

रानी बेगम ने बताया कि फतेहपुर के बिंदकी में रहने वाली अफरोज से 03 मार्च 2019 को निकाह हुआ था। अफरोज जब निकाह के बाद ससुराल आई, तो उसने पूजापाठ का विरोध करना शुरू कर दिया। सनातन धर्म के प्रति आपत्तिजनक बाते कहने लगी। जिसकी वजह से आए दिन विवाद होने लगे जुनैद ने सनातन धर्म के प्रति आस्था कम नहीं हुई। जुनैद की पत्नी अफरोज यह बात अपने मायके में बताई। जिसपर अफरोज की मां मुस्तकीमा, पिता मुइन अहमद, भाई मुसीर खान और मोहसिन विरोध में उतर आए।

जुनैद के ससुराल वाले पूजापाठ का विरोध करने लगे। जुनैद का अरोप है कि सास-ससुर और साले सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मां-बेटे को जान से मारने की धमकी देते हैं। इसके साथ घर आकर गाली-गलौच करते हैं। मेरी मां और मुझसे मारपीट करते हैं। तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। हिंदूस्तान में रहकर भी हम लोग सनातन धर्म की पूजापाठ नहीं कर पा रहे हैं। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर बीते 09 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।

जुनैद ने बीते 08 जून 2023 को बाबूपुरवा कोतवाली में तहरीर दी थी। बाबू पुरवा पुलिस ने जुनैद की तहरीर पर आईपीसी की धारा 298, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, डीसीपी शिवाजी शुक्ला का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 186 नए मामलें 

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 186 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 186 नए मामलें आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,501 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार मृतक संख्या 5,31,888 पर बनी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.49 करोड़ (4,49,92,648) है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,58,259 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

हीराकुंड बांध स्थल पर स्थित रोपवे की सुरक्षा जांच 

हीराकुंड बांध स्थल पर स्थित रोपवे की सुरक्षा जांच 

इकबाल अंसारी 

भुवनेश्वर/संबलपुर। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने ओडिशा के संबलपुर जिले में हीराकुंड बांध स्थल पर स्थित रोपवे की सुरक्षा जांच की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संबलपुर नगर निगम (एसएमसी) के प्रवर्तन अधिकारी शुभंकर मोहंती ने बताया कि एसएमसी ने रोपवे के निरीक्षण के लिए एनडीआरएफ से संपर्क किया था, जिसके बाद बल की एक टीम ने हाल में रोपवे स्थल का दौरा किया।

निरीक्षण सालाना आयोजित किए जाते हैं और यह पहली बार है, जब एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने अपने कमांडर के साथ रोपवे का आकलन करने के लिए बांध स्थल का दौरा किया। टीम ने रोपवे की ऊंचाई, रस्सी, ट्रॉली, हुक सहित अन्य चीजों का निरीक्षण किया। इसके अलावा, उसने एक मॉक ड्रिल भी आयोजित की और रोपवे के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया कि अगर कोई दुर्घटना होती है, तो कैसे प्रतिक्रिया दी जाए।

यह रोपवे जवाहर उद्यान को हीराकुंड बांध स्थल पर गांधी मीनार से जोड़ता है। जवाहर उद्यान हीराकुंड बांध के नीचे एक रमणीय उद्यान है। गांधी मीनार से विशाल हीराकुंड जलाशय और बांध का विहंगम दृश्य दिखता है। रोपवे सेवा का संचालन 2019 में शुरू हुआ था। एक ट्रॉली में चार व्यक्ति बैठ सकते हैं। मोहंती ने कहा, एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। हम जल्द से जल्द इन सुझावों पर अमल करेंगे।

कोलकाता की कंपनी दामोदर रोपवे एंड इंफ्रा लिमिटेड (डीआरआईएल) ने 421 मीटर लंबे इस रोपवे का निर्माण किया था, जिसका संचालन संबलपुर नगर निगम करता है। रोपवे के रख-रखाव का जिम्मा दामोदर रोपवे को सौंपा गया है। 

तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे

तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाने पर विचार करने की स्थिति में होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेल कंपनियों के आगामी तिमाही नतीजे अच्छे होंगे। पुरी ने यहां भाजपा मुख्यालय पर पेट्रोल कीमतों पर विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए हालांकि कहा कि वह इस मुद्दे पर कोई घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं। 

उन्होंने कहा, “आगे चलकर देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पिछली तिमाही में ‘ठीक’ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने कुछ घाटे की भरपाई कर ली है। उन्होंने अपनी कॉरपोरेट जिम्मेदारी बहुत अच्छी तरह निभाई है। हम जैसे आगे बढ़ेंगे, हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।”

भाजपा नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार ने सुनिश्चित किया है कि 22 अप्रैल से तेल कीमतों में बढ़ोत्तरी न हो। उन्होंने कहा कि सरकार आगे भी सुनिश्चित करेगी कि ग्राहकों को परेशानी ना हो। पुरी ने विपक्ष पर ‘रेवड़ी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोई सब कुछ ‘मुफ्त’ में देने की पेशकश कर सकता है, लेकिन ऐसे में मुफ्तखोरी की राजनीति खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर जाती है। 

शिवसेना को प्रत्येक सीट के लिए रुलाएगी 'भाजपा'

शिवसेना को प्रत्येक सीट के लिए रुलाएगी 'भाजपा'

कविता गर्ग 

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शनिवार को कहा कि भाजपा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए रुलाएगी। शिंदे के बेटे श्रीकांत के प्रतिनिधित्व वाली कल्याण लोकसभा सीट पर सत्तारूढ़ गठबंधन में कलह के बीच महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की यह टिप्पणी आई।

श्रीकांत शिंदे ने शुक्रवार को कहा था कि कुछ नेता अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए डोंबिवली क्षेत्र (कल्याण लोकसभा सीट के तहत) में गठबंधन में बाधा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और वह सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं क्योंकि उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी सरकार की वापसी सुनिश्चित करना है।

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र (अविभाजित) शिवसेना का गढ़ था और पार्टी वर्षों से वहां से जीत रही थी। राउत ने कहा, "वह सीट श्रीकांत शिंदे को दी गई थी, जिनका पार्टी से कोई संबंध नहीं था। उद्धव ठाकरे ने शिंदे के बेटे से बड़ा लाड़ प्यार किया था। उन्हें अपनी लड़ाई लड़ने दें। भाजपा उन्हें (शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना) हर एक सीट के लिए रुलाएगी।" राकांपा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कल्याण में शिंदे को धोखा देने और अंततः शिवसेना के सभी नेताओं को अपने चुनाव चिह्न कमल पर चुनाव लड़ने के लिए विवश करना है। पार्टी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा, "ऐसा लगता है कि कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को धोखा देने की भाजपा की पूरी योजना है।

आखिरकार भाजपा शिंदे खेमे के अन्य सभी लोगों को अपने टिकट पर चुनाव लड़ने या स्थायी राजनीतिक अलगाव का सामना करने के लिए मजबूर करेगी।" शुक्रवार को, चीजों को शांत करने के प्रयास में, श्रीकांत शिंदे ने कहा था कि कल्याण के लिए "भाजपा-शिवसेना का वरिष्ठ नेतृत्व जो भी उम्मीदवार तय करेगा वह उसका समर्थन करेंगे" क्योंकि हर कोई "केंद्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बनाने की दिशा में काम कर रहा है"। श्रीकांत शिंदे 2014 से कल्याण से सांसद हैं। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-240, (वर्ष-06)

2. रविवार, जून 11, 2023

3. शक-1944, आषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:40, सूर्यास्त: 06:45। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 40+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...