गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है चॉकलेट, जानिए 

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है चॉकलेट, जानिए 


सरस्वती उपाध्याय 

चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों और झुर्रियों को कम करती है। इससे आपकी त्वचा जवां नजर आती है। इसके गुणों के कारण आजकल चॉकलेट बाथ, फेशि‍यल, पैक और वैक्स का इस्तेमाल भी होने लगा है। ज्यादातर लोग उसी वक्त चॉकलेट खाना छोड़ देते हैं, जैसे ही उन्हें फिटनेस का ध्यान आता है। चॉकलेट खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप वजन घटाने का सोच रहे हैं, तो अपनी डाइट में रोजाना डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा शामिल कर सकते हैं।

रोजाना चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। डार्क चॉकलेट का छोटा सा टुकड़ा खाने से दिल के रोग बढ़ने के जोखिम को एक तिहाई तक कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप रोजाना चॉकलेट का एक टुकड़ा खाएं, तो यह कैंसर को दूर रखने में मदद कर सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि चॉकलेट का मुख्य घटक – कोको में पेंटामेरिक प्रोसायनिडिन या पेंटामर नामक एक यौगिक होता है, जो कैंसर कोशिकाओं के फैलने की क्षमता को कम करता है।

चॉकलेट का एक छोटा सा टुकड़ा भी मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ाता है और याददाश्त में सुधार कर सकता है। कोको से भरपूर चॉकलेट का सेवन करने से मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में सुधार हो सकता है। यह कोको में फ्लेवनॉल्स की उपस्थिति के कारण होता है, जो मस्तिष्क के प्रमुख हिस्सों में 2 से 3 घंटे तक रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है। चॉकलेट एक मूड लिफ्टर है, यह तनाव, चिंता को कम करता है। इस तथ्य का समर्थन दुनिया भर के विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है। डार्क चॉकलेट का एक छोटा सा टुकड़ा मस्तिष्क में डोपामाइन के रूप में जाना जाने वाला एक खुश हार्मोन जारी करता है, जो मूड को बेहतर करने में मदद करता है।

विमानों की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए

विमानों की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डों पर पक्षियों के विमानों से टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों साफ-सुथरा रखने की जरूरत होती है। 

मंत्री ने कहा कि विमानों से पक्षियों के टकराने के मामले सामने आते रहते हैं। हवा में विमान के उतरते समय इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं। सिंधिया ने कहा, ‘‘हमने हवाई अड्डों पर ​​पक्षियों के विमान से टकराने के मामलों को रोकने के सभी उपाय किए हैं। इन उपायों में पक्षियों को भगाने वाला यंत्र, साउंड गन और अन्य तरीके शामिल हैं।’’ 

सिंधिया ने यहां संवाददाताओं को वन्यजीव संरक्षण के लिए पिछले लगभग नौ वर्षों में सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘पक्षी कुछ स्थानों, विशेष रूप से हवाई अड्डों पर इसलिए आते हैं क्योंकि वे उस स्थान पर अपना घर बनाने के बजाय कुछ वस्तुओं की ओर आकर्षित होते हैं। इसलिए ऐसे स्थानों को साफ रखना महत्वपूर्ण है। पक्षियों को आने से रोकने के लिए सभी कदम उठाए जाने चाहिए। क्योंकि इससे विमान के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-120, (वर्ष-06)

2. शुक्रवार, फरवरी 10, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

शामली: 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाया

शामली: 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाया


'हाथ से हाथ जोड़ो' का मतलब सदभावना कायम करना है - दीपक सैनी

शामली जिला कांग्रेस कमेटी व थानाभवन कांग्रेस ब्लाँक कमेटी के द्वारा चलाया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी व थानाभवन ब्लॉक अध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में थानाभवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान राह चलते लोगों और दुकानदारों को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चिठ्ठी और केंद्र सरकार के खिलाफ जारी आरोप-पत्र वितरित किए गए। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड मौजूदा सरकार ने तोड़ दिए हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। देनिक प्रयोग में आने वाले समान मंहगे हो गए हैं। रशोई का खर्च उठाने में आम आदमी विफल हो गया है। पढ़ें-लिखे युवाओं का आत्मविश्वास कमजोर किया जा रहा है।

किसान,मजदूर का दर्द किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में घोषित किए गए बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं था।अन्नदाता को कमजोर करने का प्री-प्लान तय कर दिया गया है। देश का पैसा अडाणी को उपहार स्वरूप दे दिया गया। सरकार को किसानों से ज्यादा उधोगपति समुदाय की जरुरत महसूस हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा की आज  देश का यूवा रोजगार खत्म होने के कारण दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। देश के प्रधानमंत्री नौजवानों को ठेले लगाकर पकोड़े तलने के लिए प्रेरित करते हैं। देश की सम्पत्ति को रोजाना बेचने की प्लानिंग बनाई जाती है। पूरे देश में सांसदों, विधायकों की खरीद फरोख्त करके भाजपा अपनी सत्ता  बचाने में लगी हुई है। देश की आवाम सरकार की हठधर्मिता का शिकार हो चुकी है।

दीपक सैनी शामली कांग्रेस जिलाध्यक्ष, डॉ. चयनसिह पुण्डीर जिला महासचिव, प्रदीप राठी जिला अध्यक्ष किसान, बिरमपाल गर्ग, बिरमसिह शर्मा, जिला सचिव, देवदत्त शर्मा ब्लाक अध्यक्ष,  अशवनी शर्मा प्रदेश महासचिव यूवा कांग्रेस, मुन्नवर राना प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, नदीम राव यूवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, खुर्शीद चौधरी नगर अध्यक्ष, सलीम खान, अनिल कश्यप, राहुल शर्मा, आसकन रावअथर, इकराम, जाबिर, आदि मौजूद रहे।

कचहरी में तेंदुए का हमला, 4-5 व्यक्ति घायल 

कचहरी में तेंदुए का हमला, 4-5 व्यक्ति घायल 

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। जनपद के राजनगर स्थित कचहरी में बुधवार को लगभग 4 बजे तेंदुए ने 4-5 व्यक्तियों को घायल किया। जिनकी हालत गंभीर स्थिति में है। उनको स्थानीय उपचार के लिए भेजा गया है। कचहरी में तेंदुए का हमला एक घिनौनी लापरवाही है। इसके अतिरिक्त, आपको यह भी बताते चले, कि राजनगर स्थित कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में कड़ी लापरवाही बरती जा रही है।

इस घटना की जांच होनी आवश्यक है। क्योंकि, घनी आबादी के बीच तेंदुआ कचहरी तक इस प्रकार पहुंचा, यह कहीं तस्करों का तो काम नहीं ? संदेह की सूची सीधा तस्करों पर इशारा करती है। हालांकि, यह साफ-साफ नहीं कहा जा सकता, कि इस मामले में तस्करों का हाथ है। लेकिन, इस मामले को देखते हुए तस्करों पर संदेह की सुई आगे बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुआ पकड़ा गया है।

लूट के केस को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझाया 

लूट के केस को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझाया 

कविता गर्ग 

मुंबई/ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामलें को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझा लिया और इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पाटिल ने कहा, पनवेल इलाके में 26 जनवरी को एक सफेद कार में सवार आरोपियों ने एक अन्य कार को रोका और उसमें सवार लोगों से कथित तौर पर 2.17 लाख रुपये का सामान लूटा और फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जांच दल ने नजदीक स्थित एक नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और सफेद कार की पहचान की। इसके बाद ‘फास्टैग’ (इलेक्ट्रॉनिक टोल क्लेक्शन प्रणाली) से पुलिस ने कार और उसके मालिक की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि कार का पता लगाया गया और उसका पीछा किया गया। कार को खालापुर के पास एक नाके पर रोका गया, जिसके बाद वाहन के मालिक का पता लगाया गया और फिर लूटपाट में शामिल छह आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजू पुकले (55), प्रमोद कोकरे (28), मयप्पा वलकुंडे (24), किरण सरगर (28), अशोक पाटिल (23) और संदीप कोकरे (23) के तौर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि लूटा गया सामान अभी नहीं मिल पाया है। 

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...