शनिवार, 28 जनवरी 2023

हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आशंका जताई 

हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आशंका जताई 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/लद्दाख/बीजिंग। लद्दाख पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर अपने अध्ययन में आशंका जताई है कि भविष्य में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़पें बढ़ सकती हैं। चीन की ओर से सीमा के उस पार लगातार सैन्य बुनियादी ढांचा खड़ा किया जा रहा है, जिससे हालात बिगड़ने के आसार हैं। लद्दाख पुलिस ने स्थानीय खुफिया इनपुट के आधार पर तैयार अपनी रिपोर्ट में अभी और झड़प होने की आशंका जताई है। दिल्ली में संपन्न डीजीपी-आईजी बैठक में यह रिपोर्ट साझा की गई। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हुई झड़प में कई भारतीय जवान शहीद हुए। सैन्य एवं रणनीतिक वार्ताओं के चलते सीमा पर तनाव कम हुआ है लेकिन इसके बाद पिछले साल दिसंबर में अरुणाचल प्रदेश में पूर्वी सीमा पर चीनी सैनिकों ने भारतीय जवानों के साथ झड़प की। तब भी हमारे जवानों ने उन्हें पीछे हटने को मजबूर किया। 2013-14 के बाद से दो से तीन साल के अंतराल में एलएसी पर लगातार तनाव की स्थिति पैदा होती रही है।

बच्चे के जन्म को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार 

बच्चे के जन्म को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार 

इकबाल अंसारी 

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार कम उम्र में विवाह और इस दौरान बच्चे के जन्म को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब राज्य सरकार ने बाल विवाह और कम उम्र में मां बनने की परिपाटी को रोकने के लिए सख्त कानून लाने और यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

यहां आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘हजारों पति अगले पांच से छह महीने में गिरफ्तार होंगे क्योंकि 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध होगा, भले वे वैध तरीके से उसके पति हैं।’’ उन्होंने कहा कि लड़कियों के विवाह की कानूनी उम्र 18 साल है और जो इससे कम उम्र की लड़की से शादी करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने कहा, ‘‘कई(जो कम उम्र की लड़कियों से शादी करेंगे) जेल का सामना कर सकते हैं।’’ मातृत्व पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि महिलाओं को मां बनने को लेकर लंबे समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उम्र बढ़ने पर जटिलताएं बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि मां बनने की उचित उम्र 22 से 30 वर्ष है।’’ उन्होंने मुसकुराते हुए कहा कि जिन महिलाओं ने अबतक शादी नहीं की है उन्हें परिणय सूत्र में बंध जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बहुत कम उम्र में मां बनने के खिलाफ हैं लेकिन साथ ही महिलाओं को बहुत इंतजार नहीं करना चाहिए जैसा कई करती हैं...ईश्वर ने हमारे शरीर को ऐसा बनाया है कि सभी चीजों के लिए एक उचित उम्र है।’’ गौरतलब है कि असम मंत्रिमंडल ने सोमवार को फैसला किया कि जो पुरुष 14 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करेंगे उनके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार 14 से 18 साल उम्र तक की लड़कियों से विवाह करने वालों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

असम के अगले 'डीजीपी' होंगे सिंह: सीएम 

असम के अगले 'डीजीपी' होंगे सिंह: सीएम 

इकबाल अंसारी 

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह राज्य के अगले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। सिंह, राज्य पुलिस के मौजूदा डीजीपी भास्कर ज्योति महंत की जगह लेंगे। महंत इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

सिंह फिलहाल राज्य पुलिस बल में विशेष डीजीपी हैं। शर्मा ने यहां एक सरकारी कार्यक्रम में भाषण के दौरान सिंह के अगला डीजीपी बनने का जिक्र किया। जब बाद में पत्रकारों ने नयी नियुक्ति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह एक नियमित मामला है।”

शर्मा ने कहा, “गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई थी।’’ हालांकि, आधिकारिक आदेश अभी तक मीडिया के साथ साझा नहीं किया गया है। सिंह ने नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राज्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखेंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-109, (वर्ष-06)

2. रविवार, जनवरी 29, 2023

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:28, सूर्यास्त: 05:40। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

एस.पी.एस कॉलेज में संस्कृतिक समारोह का आयोजन 

एस.पी.एस कॉलेज में संस्कृतिक समारोह का आयोजन 

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

बागपत। 74वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एस.पी.एस. कॉलेज ऑफ एजूकेशन में एक संस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के चैयरमैन डॉ. अजय चौधरी व डॉ. विजय चौधरी ने ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय के समारोह में समाजसेवियो एवं पत्रकारों को सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथियों में धर्मपाल डिग्री कालेज की प्राचार्य व समाजसेवी डॉ. मोनिका चौधरी, वरिष्ट पत्रकार व ब्यूरो चीफ यूनिवार्ता विश्व बन्धु शास्त्री, उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित एवं वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाजसेवी विवेक जैन को स्मृति चिन्ह् व संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया गया।

महाविद्यालय की ओर से विश्व विधालय में स्वर्ण पदक विजेता गौरव तोमर व शिवम को मैडल देकर सम्मानित किया। संस्कृति समारोह का संचालन प्रवक्ता रविपाल बूढपुर व मिनाक्षी सिरोही ने किया। छात्र-छात्राओं... कन्नू,साक्षी, खुशी ,सोनम ,अजरा प्रवीन, खुशी ,छवि, प्रिया ,तानिया, बुशरा, जैनब ,सुहैल, जैनिश, हर्ष, देवांश, आदि ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में महाविद्यालय के प्रतिभावन विधार्थियो को सम्मानित किया गया।

समारोह में डा०भुपेन्द्र कुमार ने बच्चों को संविधान के सम्मान के विषय में मार्गदर्शन किया.. इसके साथ प्रदीप कुमार, गौरव राठी, राजबहादुर, शाहिद, राहुल, देशपाल, रूपक, सतीश कुमार, दीपक, श्रवण तोमर आदि मौजूद रहे।

अगले 400 दिनों में जनता से संपर्क करने का आह्वान 

अगले 400 दिनों में जनता से संपर्क करने का आह्वान 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा की कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को यहां शुरू हुई। जिसमें 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अगले 400 दिनों में जनता से संपर्क करने का आह्वान किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष एवं पार्टी के दिल्ली मामलों के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर बैठे लोगों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए पार्टी एक मोबाइल ऐप्लिकेशन लेकर आ रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले आम चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर संपर्क कार्यक्रमों के लिए अगले 400 दिन समर्पित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से "अपना रवैया बदलने" और संगठनात्मक विस्तार के लिए काम करने तथा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए बूथ स्तर तक पहुंच बनाने को कहा। सचदेवा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए अच्छी व्यवस्था करने के लिए दिल्ली भाजपा इकाई की सराहना की थी। भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पांडा ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से प्रेरणा लेनी चाहिए और 2024 के चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें जीतने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के लिए काम करना चाहिए।’’

इस बीच, दिल्ली भाजपा के सभी 14 जिलाध्यक्षों ने बैठक में हालिया एमसीडी चुनावों के दौरान अपने जिलों की राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शन की रिपोर्ट पेश की। पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि केजरीवाल सरकार को उसके "भ्रष्टाचार" के लिए आड़े हाथ लेने और भाजपा शासित केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी और बुनियादी ढांचागत पहलों की सराहना करने वाले प्रस्ताव पर कार्यकारी समिति की बैठक के दूसरे दिन विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, दिल्ली के संगठन सचिव सिद्धार्थन, सांसद मनोज तिवारी, हंस राज हंस, परवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी, विधायक विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और आदेश गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शामिल शामिल थे।दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने कहा कि कार्यकारी समिति की दूसरे दिन की बैठक शनिवार को डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगी। समापन सत्र को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल संबोधित करेंगे।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...