सोमवार, 16 जनवरी 2023

आजाद पार्टी से कई नेता 'कांग्रेस' में वापस आएंगे

आजाद पार्टी से कई नेता 'कांग्रेस' में वापस आएंगे

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि गुलाम नबी आजाद की डिसअपीयरिंग (गायब हो रही) आजाद पार्टी से और नेता मंगलवार को कांग्रेस में वापस आएंगे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद और जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के पूर्व प्रमुख पीरजादा मोहम्मद सईद सहित 17 नेता इस महीने की शुरुआत में आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) को छोड़कर कांग्रेस में पुन: शामिल हो गए थे।

कांग्रेस ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा था कि ये सभी नेता कांग्रेस छोड़कर नहीं गए थे, बल्कि ये दो महीने के अवकाश पर थे। रमेश ने ट्वीट किया, डीएपी - डिसअपियरिंग (गायब हो रही) आजाद पार्टी के और नेता अवकाश समाप्त कर उस जगह लौटेंगे, जिससे उनका नाता है। उन्होंने कहा कि जम्मू से समाचार मिलने की उम्मीद कीजिए, जहां 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जाएगा। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-97, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, जनवरी 17, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:33। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 15 जनवरी 2023

यादव का 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, जश्न 

यादव का 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, जश्न 


केक काटकर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन

कौशाम्बी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का 46वां जन्मदिन केक काटकर भरवारी कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया है और इस दौरान डिंपल यादव के स्वस्थ और लंबी आयु की कामना ईश्वर से की है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिठाइयाँ बांटकर जश्न मनाया।भरवारी कस्बे में सपा नेता व युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव महबूब आलम उर्फ सज्जू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एव मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का 46 वां जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया‌ गया।

इस दौरान सपा नेता महबूब आलम उर्फ‌ सज्जू ने कहा कि सांसद डिम्पल यादव ने दिवंगत नेता स्व. मुलायम सिंह यादव के सपने को साकार किया है और मैनपुरी से प्रचंड जीत हासिल की है। इस मौके पर उपस्थित लोगों को फल व मिठाई भी बांटी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इसरार अहमद ,राहुल श्रीवास्तव ,चरण यादव ,मोहम्मद आसिफ, शादाब खान सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजू सक्सेना 

मकर संक्रांति, यज्ञ एवं चारा सेवा का आयोजन: बागपत 

मकर संक्रांति, यज्ञ एवं चारा सेवा का आयोजन: बागपत 


मकर संक्रांति के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ व बेसहारा गोवंश हेतु चलती-फिरती चारा सेवा का आयोजन कर किया खिचड़ी वितरण

गोपीचंद 

बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान संबंधता प्राप्त (ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज रजि0) के तत्वावधान में 'मकर संक्रांति' के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर बड़ौत पर किया गया और यज्ञ के उपरांत बड़ौत नगर में बेसहारा गोवंश हेतु एक चलती-फिरती चारा सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें बेसहारा और लावारिस घूमन्तू गोवंशों को हरा चारा खिलाया गया और फिर कार्यक्रम के तीसरे चरण में गीत वेजिटेबल खिचड़ी का वितरण संस्थान के आजाद नगर कार्यालय बड़ौत पर किया गया।

गोवंश सुरक्षा पर बोलते हुए संस्थान के प्रबंधक निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि आज गोवंश एक बड़ी सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। जिसका निस्तारण काफी प्रयासों के बाद भी नहीं हो पा रहा है। गोवंश को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है,परंतु आज गोवंश की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है, कि जनता गोवंश से परेशान है और गोवंश जनता से‌। गोशालाओं में भी गोवंश पीड़ित हो रहा है, गोवंश से संबंधित समस्याओं का सटीक जवाब वह हल खोजने पर भी कहीं नहीं मिल पा रहा है। बेसहारा लावारिस गोवंश पीड़ित है, घायल है, दुखद संवेदनाएं वह जन तिरस्कार को निरंतर झेल रहा है और आम-जन-मानस भी लावारिस गोवंश द्वारा मचाए उत्पातों का दंश झेल रहा है, समस्या का कैसे हो समाधान, कोन समझेगा जिम्मेदारी ? सरकार ने भी बड़ा-बड़ा खर्च किया। गोवंश प्रबंधन पर, लेकिन निष्कर्ष कोई खास नहीं।

क्या देव तुल्य गोवंश एक सामाजिक समस्या ही बन कर रह जाएगा ? रविवार सुबह आजाद नगर बड़ौत के खेतों में किसी के द्वारा एक गोवंश को भाला लगने से मृत्यु हो गई, किसने मारा, भाला कोन है अपराधी ?

गोवंश खुले घूमेंगे, तो शायद ऐसे ही पीड़ित रहेंगे। आज सड़को पर गोवंश असुरक्षित हो गए है और आम-जन-मानस भी उत्पाति गोवंश से अशुरक्षित है। कल्याण भारती सेवा संस्थान का निवेदन और अपेक्षा है कि समाज की सक्षम और दायित्व वान व्यवस्था गोवंश प्रबंधन को करे मजबूत, अन्यथा हिंदुत्व की भावनाएं निरंतर होंगी... आहत और देवत्व होगा अपमानित। 

कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी रहें प्रमोद कुमार, विनीत कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, नीतू जैन, पियूष, वह अन्य सहयोगी साथी रहें।

'मकर संक्रांति' पर्व के मौके पर खिचड़ी भोज आयोजित 

'मकर संक्रांति' पर्व के मौके पर खिचड़ी भोज आयोजित 


हनुमान मंदिर भरवारी के बाहर श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाकर समाजसेवियों ने मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

कौशाम्बी। 'मकर संक्रांति' का पर्व पूरे जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह नगरवासियों ने खिचड़ी भोज आयोजित किया है। भरवारी कस्बे के नया बाजार मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर समाजसेवियों ने खिचड़ी का वितरण किया। मकर संक्रान्ति पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगो को खिचड़ी खिलाकर समाजसेवियों ने मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया इस दौरान सुभाष चंद्र,प्रकाश चंद्र,रवि ,राजेश विशाल वाच,वेद प्रकाश डैनी,निरंजन लाल केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

राजू सक्सेना 

17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, निर्देश 

17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, निर्देश 

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। सर्दी का सितम लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते शहर वासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार से आठवीं तक के स्कूल खोले जाने थे। परंतु, रविवार देर रात जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आदेश जारी करते हुए 17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए। 

अब कक्षा-8 तक के सभी स्कूल 18 जनवरी से खोले जाएंगे। इसके अलाव कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के स्कूल खुले रहेंगे। परंतु, 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। चेतावनी दी कि यदि किसी स्कूल ने आदेशों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...