गुरुवार, 5 जनवरी 2023

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-86, (वर्ष-06)

2. शुक्रवार, जनवरी 6, 2023

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 4 जनवरी 2023

गौ आश्रय स्थल के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन

गौ आश्रय स्थल के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन


छुट्टा जानवरों की समस्या से मिलेगी अब राहत:गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी

संदीप मिश्र 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वृहद गौ आश्रय स्थल के संबंध में प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया। सीएम ने कहा कि गोशाला चलाने के लिए उसकी अर्थव्यवस्था बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए एक सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल बनाया जाए। गोशालाओं का निर्माण पीपीपी मोड पर किया जाए और साथ ही उन्हें नेचुरल फार्मिग,गोबर पेंट, सीएनजी और सीबीजी से जोड़ा जाए। इससे गोशालाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़़ होंगी और गायों के रखरखाव एवं पालन पर आने वाला खर्च खुद उठा सकेंगी।गोशाला संचालन के लिए इच्छुक एनजीओ के साथ एमओयू करें और उन्हें आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराएं। इस दौरान पशुधन मंत्री के साथ ही वित्त, ऊर्जा, पंचायतीराज, ग्राम विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश में दो से तीन हजार गोवंश धारण की क्षमता वाले आश्रय स्थलों के निर्माण को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सहभागिता योजना को पूरे प्रदेश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत निराश्रित गोवंश को पालने वाले किसानों को प्रति गोवंश 900 रुपये मासिक दिए जा रहे हैं। भू सत्यापन के बाद किसानों को उनका भुगतान किया जाए।प्रेजेंटेशन का अवलोकन करने के बाद सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पशु संवर्धन, संरक्षण के लिए सेवाभाव के साथ सतत प्रयासरत है। गोवंश सहित सभी पशुपालकों के प्रोत्साहन के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।पात्र लोगों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित कराया जाए।पशुधन विभाग व्यवहारिक रूप से योजना बनाए। विभागीय अधिकारी अनिर्णय की स्थिति से बचें और रुचि व प्राथमिकता के आधार पर गो सेवा के लिए कार्य योजना तैयार करें। हर स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूरे साल का प्रबंधन कैसे हो इसका ख्याल रखकर कार्य योजना बनाई जाए। अप्रैल-मई में ही पूरे साल के लिए हरा चारा, भूसा और चोकर की व्यवस्था की जाए। सीएम ने कहा कि जहां भी गो आश्रय स्थल चल रहे हैं उनका पैसा रिलीज करें और साथ ही निराश्रित गोवंश को पालने वाले पशुपालकों का भी पैसा रिलीज करें।सीएम ने कहा कि भारतीय नस्ल की गोवंश को सफाई और चारागाह की जगह चाहिए होती है अगर उन्हें यह नहीं मिलेगा तो वह बीमार पड़ जाएंगी, जो भी गोशालाएं बनाई जाए उनमें इस बात का विशेष ध्यान में रखा जाए।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित गो आश्रय स्थल, सहभागिता योजना और कुपोषित परिवारों के लिए एक गाय की योजना गो संरक्षण में काफी प्रभावी है। सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में इन तीनों योजनाओं को अभियान चलाकर आगे बढ़ाएं।ठंड और भूख से किसी गोवंश की मौत नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखें। सीएम ने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और बेसहारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए नस्ल सुधार योजना में तेजी लाएं। इस योजना के तहत पशुपालक सरकारी पशु अस्पतालों में कृत्रिम गर्भाधान करवा मवेशियों की नस्ल को सुधार सकते हैं। इससे दुग्ध का उत्पादन तो बढ़ेगा साथ ही मवेशियों की नई नस्ल भी तैयार हो जाएगी।

खुशी को जमानत मिलना 'न्याय' की जीत: गांधी 

खुशी को जमानत मिलना 'न्याय' की जीत: गांधी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बुधवार को कहा कि यह न्याय की जीत हुई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए खुशी दुबे को महीनों तक प्रताड़ित किया जो अन्याय की पराकाष्ठा है।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘कानपुर की खुशी दुबे को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिल गई। भाजपा सरकार द्वारा अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए उसे जेल में डालना और महीनों तक प्रताड़ित करना अन्याय की पराकाष्ठा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्याय की जीत हुई है।’’ उच्चतम न्यायालय ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को बुधवार को जमानत दे दी।

यह मामला जुलाई 2020 में कानपुर के एक गांव में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए आठ पुलिसकर्मियों की हत्या से संबंधित है। खुशी दुबे का पति अमर बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। खुशी पर आरोप है कि उसने विकास दुबे को गिरफ्तार करने गये पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बारे में सह-आरोपियों को बताया था।

मनोरंजन: फिल्म 'लकड़बग्घा' का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन: फिल्म 'लकड़बग्घा' का ट्रेलर रिलीज

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन की आने वाली फिल्म 'लकड़बग्घा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 'लकड़बग्घा' में मिलिंद सोमन के अलावा अंशुमन झा, रिद्धि डोगरा और परेश पाहुजा अहम किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेलर में एनिमल लव के साथ-साथ इमोशन और भरपूर एक्शन दिखाया गया है। मिलिंद सोमन अंशुमन झा (अर्जुन ) के पिता का रोल निभा रहे हैं, जो मार्शल आर्ट्स ट्रेनर हैं। वहीं रिद्धि डोगरा फिल्म में सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। गौरतलब है, कि फिल्म लकड़बग्घा का निर्माण फर्स्ट रे फिल्म्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म 13 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। 

युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

संदीप मिश्र 

मथुरा। तमाम प्रयासों के बाद भी मथुरा में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है। ताजा मामला थाना जमुनापार क्षेत्र का है। यहां पडौसी युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो एसएसपी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया और थाने पहुंचाया।

थाना जमुनापार क्षेत्र में मंगलवार को पडोसी युवक ने आठ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी जब बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था उस समय उसके पिता काम पर गए हुए थे। घर पर पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ अकेली थी। तभी मौका देखकर आरोपी घर में घुस आया। परिजनों के अनुसार पहले तो उसने बच्ची के साथ मारपीट की। उसके बाद कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। छोटी बहन के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की छोटी बहन ने शोर किया तो आसपास के लोगों का ध्यान उस ओर गया।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और परिजन तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीड़िता को मेडिकल के अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची के शरीर पर कई जगह दांतों से काटा है। पीड़िता के शरीर पर कई स्थानों पर घाव के निशान हैं। पीड़िता की ताई ने बताया की बच्ची की मां नहीं है। पिता रोज दोनों बच्चियों को घर पर छोड़कर मजदूरी करने जाते हैं।

मंगलवार को दोनों बहनें खाना खाने के बाद घर पर सोने के लिए गई थी। कुछ देर बाद पीड़िता की छोटी बहन बाहर चिल्लाते हुए निकली। बच्ची ने बताया सतीश उसकी बहन के साथ मारपीट कर रहा है। यह सुनकर जब परिजन घर के अंदर गए तो पीड़िता बेहोश पड़ी हुई थी। उसके मुंह सूजा हुआ था और उसके शरीर से खून निकल रहा था।पडौस में रहने वाले पीड़िता के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए।

एसएसपी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 35 वर्षीय सतीश पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम गौसना थाना जमुनापार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।

24 घंटे में 'कोरोना' संक्रमण का नया मामला नहीं 

24 घंटे में 'कोरोना' संक्रमण का नया मामला नहीं 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। गृह मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

वर्तमान में राज्य में संक्रमण के पांच सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण जांच हेतु 54 सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में टीकाकरण का आंकड़ा 13 करोड़ 35 लाख 98 हजार 717 रहा है। 

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...