सोमवार, 2 जनवरी 2023

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-83, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, जनवरी 3, 2023

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 1 जनवरी 2023

कमेटी के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन 

कमेटी के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन 


'नववर्ष' के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ व कम्बल वितरण     

गोपीचंद 

बागपत। 1 जनवरी, 2023 'नववर्ष' के उपलक्ष में कल्याण भारतीय सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर निकट गली न0 5 पर हमारा आजाद नगर मौहल्ला कमेटी बड़ौत के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन किया गया। यज्ञ में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की प्रार्थना कि और कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र उज्ज्वल, महासचिव राजीव कुमार, महामंत्री/ मीडिया प्रभारी गोपी चन्द सैनी ने कहा कि यह नव वर्ष पूरे विश्व के लिए शांति खुशहाली, उन्नति और उत्साह से भरा हों और अन्य प्राकृतिक वह भौतिक आपदाओं सम्पूर्ण विश्व सुरक्षित बनी रहें।

यज्ञ के उपरांत धर्मार्थ कार्य को प्राथमिकता देते हुए नव वर्ष की शुभ व मंगल कामनाओं के साथ आजाद नगर के कुछ पात्र गरीब परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के संरक्षक श्री राजकुमार रुहेला, संगठन मंत्री श्री सुंदर लाल रुहेला श्रीमती रुक्मणि, विनीत कुमार, परमा काले, सोनू और अन्य सहयोगी भाई बहन उपस्थित रहें।

5 रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन: फाउंडेशन 

5 रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन: फाउंडेशन 


पांच रुपये में भरपेट भोजन की शुरुआत सारथी की रसोई के साथ

गोपीचंद 

बागपत। नववर्ष के अवसर पर नई सोच का परिचय देते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में बड़ौत पंचवटी में सारथी की रसोई की शुरुआत की। जिसमे पांच रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन किया गया। काफी अच्छी उपस्थिति रही ,सभी बहुत उत्साहित और खुश थे। इसका उद्धघाटन सी ,ओ  रमाला-बड़ौत सवीरत्न सिंह ने किया। थानाध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरोही और पूरे प्रशासन का भी बहुत सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कवि अमन जैन ने किया।

वशिष्ठ सदस्यों के रूप में राधे श्याम एडवोकेट दीपक शर्मा  एडवोकेट ,दिनेश गुप्ता,  मनोज वेशनोई, दीपक वर्मा, हरी नाम भजन समिति मौजूद रही। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता जी ने बताया की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वाभिमान के साथ सभी को भर पेट भोजन कराना है। नगरवासियों द्वारा यह कार्यक्रम बहुत बहुत सराहा गया। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के रूप में वंदना गुप्ता, शालु गुप्ता, रेणु गुप्ता, शिवानी कंसल, नीतु ,विकास गुप्ता, रितेश जैन,अमित जैन,सचिन खोखर,रूपेण जैन, अभिषेक वर्मा,मोंटू प्रजापति ,विकास गुप्ता,आदित्य भारद्वाज, विवेक शर्मा,अनुज जैन,सुदेश पाल,विभा जैन,अंकित,शलेश,पंकज,पूनम तोमर,रोहित ,मनु तिवारी,मोहित राजपूत,डॉक्टर sk सुमन, बिट्टू, दीपा जैन , राजदीप ,राधेश्याम,आशीष ,टीनू आदि का भरपूर सहयोग रहा।

चालक दल के 12 सदस्यों को सुरक्षित बचाया

चालक दल के 12 सदस्यों को सुरक्षित बचाया

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/गांधीनगर/अहमदाबाद। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने गुजरात तट से दूर अरब सागर में डूब रहे एक आपूर्ति पोत से चालक दल के 12 सदस्यों को सुरक्षित बचाया है। आईसीजी ने रविवार को यह जानकारी दी। रक्षा विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई के आईसीजी समुद्री बचाव समन्वय केन्द्र (एमआरसीसी) को सुबह 11 बजे संकट संदेश मिलने के बाद शनिवार को अभियान चलाया गया। इसमें कहा गया कि मशीनीकृत आपूर्ति पोत (एमएसवी)में पानी भरने और डूब रहे होने की जानकारी मिली थी। पोत के डूबने से पहले चालक दल के 12 सदस्यों को बचा लिया गया, ये सभी भारतीय थे।

संकट संदेश भारतीय एमएसवी ‘निगाहें करम’ के बारे में मिला था, जो जिबूती की ओर जा रहा था। बयान में कहा गया कि सूचना मिलने पर एमआरसीसी ने क्षेत्र में मौजूद सभी पोतों को सतर्क किया और पोरबंदर के समुद्री बचाव उप केन्द्र के साथ समन्वय किया। साथ ही उसे पोत को तत्काल सहायता देने के लिए मोटर टैंकर भेजने को कहा। बयान के अनुसार, बचाए गए चालक दल के सदस्यों को वडिनार लाया गया और प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें पोत के मालिक के सुपुर्द कर दिया गया।

नए साल के जश्न के दौरान मची भगदड़, 9 की मौंत

नए साल के जश्न के दौरान मची भगदड़, 9 की मौंत

सुनील श्रीवास्तव 

कंपाला। पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की राजधानी कंपाला के एक लोकप्रिय मॉल में नए साल के जश्न के दौरान मची भगदड़ में बच्चों सहित कम से कम नौ लोगों की मौंत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह भगदड़ नमासुबा उपनगर के फ्रीडम सिटी मॉल में उस समय हुई, जब लोग आतिशबाजी देखने के लिए एक तरफ जमा हो रहे थे।

कंपाला मेट्रोपॉलिटन उप पुलिस प्रवक्ता ल्यूक ओवोयेसिग्यिरे ने कहा कि यह घटना आधी रात को हुई थी ‘‘जब नए साल के जश्न के एक कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बाहर जाने और आतिशबाजी का प्रदर्शन देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।’’ एक आधिकारिक बयान के अनुसार कातवे क्षेत्रीय पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

इस घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जहां उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया था। अन्य घायलों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने कहा कि शवों को मुलागो में शहर के मुर्दाघर में ले जाया गया है। राजधानी कंपाला का यह शॉपिंग मॉल संगीत समारोहों और नए साल के जश्न के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

विधानसभा चुनाव में 92 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य 

विधानसभा चुनाव में 92 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य 

इकबाल अंसारी 

अगरतला। निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में 92 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसके लिए वह पूरे राज्य में 929 मतदान केंद्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर 2018 में 89 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। अधिकारी के अनुसार इन मतदान केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने मिशन-929 की शुरुआत की है। 

जागरुकता अभियान के अलावा चुनाव अधिकारी बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से मुलाकात करेंगे तथा उनसे मतदान की अपील करेंगे। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर तथा अलग कतार जैसी व्यवस्थाएं सभी मतदान केंदों पर की जाएंगी। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, ताकि मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। सभी हितधारकों के सम्मलित प्रयासों से आगामी चुनावों में 92 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करना संभव होगा।

अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग मिशन जीरो पोल वायलेंस पर भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए केंद्रीय बलों की लगभग 50 कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी हैं तथा 50 और कंपनियां आने वाली हैं।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...