रविवार, 1 जनवरी 2023

पाक: गोलियां चला कर किया 'नए साल' का स्वागत

पाक: गोलियां चला कर किया 'नए साल' का स्वागत

अखिलेश पांडेय 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कराची सहित कई बड़े शहरों में नए साल का स्वागत हवा में गोलियां चला कर किया गया। जिसमें कम से कम 22 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। शनिवार रात 12 बजते ही नये साल का स्वागत करने के लिए कराची में गोलीबारी की आवाज़ गूंज उठी। पाकिस्तानी टेलीविजन नेटवर्क जियो टीवी के मुताबिक, कराची के अलग-अलग हिस्सों में की गई हवाई गोलीबारी में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। हालांकि, शहर में हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है। अस्पतालों के सूत्रों ने बताया कि घायल हुए आठ लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चार घायलों को जिन्ना अस्पताल में और महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों को अब्बासी शहीद अस्पताल ले जाया गया।

कोरंगी में गोलीबारी के सिलसिले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से तीन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है। समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, कराची के लोग नये साल का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी भी लोगों के साथ नुमाइश चौरंगी इलाके में आतिशबाजी देखने पहुंचे। इसी तरह के जश्न की खबरें लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी से भी मिली हैं। लाहौर से भी लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पाकिस्तान में नये साल का जश्न विवादास्पद रहा है। धर्मगुरुओं का कहना है कि नये साल का जश्न मनाना और पश्चिमी संस्कृति की नकल करना ‘गुनाह’ है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में इस वार्षिक कार्यक्रम को मनाने के लिए सड़कों पर उमड़ने वाले लोगों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।

राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नव वर्ष पर देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मुबारकबाद दी और पाकिस्तान के विकास, प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ दुनिया में शांति के लिए दुआ की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि 2023 पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया से भुखमरी, युद्ध, आतंकवाद, अपराध, संप्रदायवाद और वर्ग विभाजन को खत्म करने वाला वर्ष साबित होगा।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 31,000 शिकायतें

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 31,000 शिकायतें

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को वर्ष 2022 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की लगभग 31,000 शिकायतें मिलीं, जो 2014 के बाद सबसे ज्यादा हैं। वर्ष 2021 में एनसीडब्ल्यू को 30,864 शिकायतें मिली थीं जबकि 2022 में यह संख्या थोड़ी बढ़कर 30,957 हो गई।एनसीडब्ल्यू के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 30,957 शिकायतों में से अधिकतम 9,710 गरिमा के साथ जीने के अधिकार से संबंधित थीं जबकि इसके बाद घरेलू हिंसा से संबंधित 6,970 और दहेज उत्पीड़न से संबंधित 4,600 शिकायत आयोग को प्राप्त हुई।

आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 54.5 प्रतिशत (16,872) शिकायतें सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुईं। दिल्ली से 3,004 शिकायतें जबकि महाराष्ट्र से 1,381, बिहार से 1,368 और हरियाणा से 1,362 शिकायतें मिलीं। आंकड़ों के मुताबिक, गरिमा के साथ जीने के अधिकार और घरेलू हिंसा से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से मिलीं।

जीएसटी संग्रह 1.49 लाख करोड़ से अधिक हुआ 

जीएसटी संग्रह 1.49 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने रविवार को कहा कि दिसंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''दिसंबर 2022 के दौरान एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये है। 

इसमें सीजीएसटी 26,711 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 33,357 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 78,434 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 40,263 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,005 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा किए गए 850 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।'' दिसंबर लगातार 10वां महीना है। जब जीएसटी राजस्व 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

इससे पहले नवंबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये था। अप्रैल में संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहंच गया था। अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 1.52 लाख करोड़ रुपये रहा है। दिसंबर 2022 में वस्तुओं के आयात से राजस्व आठ प्रतिशत अधिक था और घरेलू लेनदेन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) समीक्षाधीन अवधि में 18 प्रतिशत बढ़ा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-82, (वर्ष-06)

2. सोमवार, जनवरी 2, 2023

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

जरूरतमंद बच्चों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया

जरूरतमंद बच्चों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया


जन्मदिन एक दूजे के चेहरे पर मलकर नही जरूरतमंद के साथ बनाएं

गोपीचंद 

बागपत। शनिवार को सरथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में मुख्य सदस्य अक्षय जैन के जन्मदिन पर छपरौली रोड बड़ौत में झुक्की झोपड़ियों के बच्चों और उनके परिवारों के साथ जन्मदिन मनाया। सबके चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी। अक्षय जैन ने सब जरूरतमंद बच्चों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया। उन्होनें बताया, जो जन्मदिन की खुशी इन बच्चो के साथ मिली।

वो खुशी अलग ही महसूस हुई और जन्मदिन ऐसे ही सबको बनाना चाहिए। इस मौके पर अध्य्क्ष वन्दना गुप्ता, उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, विकास गुप्ता, ऋषभ जैन, अक्षय जैन आदि ने जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 

संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 

कौशाम्बी। सिराथू बिकास खण्ड में ग्राम प्रधान प्रधानाध्यकप की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, कौशांबी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सिराथू,डायट प्राचार्य बी डीओ सिराथू, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे।

बैठक में सभी उपस्थित लोगों को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सचालित विभिन्न योजनाओं के विषय पर चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ब्लॉक के शिक्षक कुंवर मार्तंड सिंह, गौरव सिंह, अरुण बाजपेई, राकेश कुमार, प्रतीक कुमार, अजीत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन किया।

विजय कुमार 

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...