सोमवार, 26 दिसंबर 2022

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर जारी 

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर जारी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। वहीं पश्चिम विक्षोभ के कारण चंड़ीगढ़ में हल्की बारिश तथा नव वर्ष पर पर्वतीय इलाकों पर बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर के ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार चंड़ीगढ़ में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में सुबह के समय कोहरा तथा दिन में मौसम साफ रहने के आसार है।

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री कम, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 3.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बर्फबारी के कारण लद्दाख-कश्मीर में सभी झील, नाले, नदी जम गई है। पहाड़ बर्फ से ढ़के हुए है। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 13.4 डिग्री, करगिल में शून्य से नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल के कल्पा में आज हल्का हिमपात हो सकता है।

वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया है। कल कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री दर्ज किया जा सकता है। कुल्लू में भी आज बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया है।

मनाली में न्यूमनतम तापमान शून्य दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में आज न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं, अधिकतम तापमान -14.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बद्रीनाथ में आज हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के वक्त देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन







प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-76, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, दिसंबर 27, 2022

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 25 दिसंबर 2022

मौंत मामलें में एक्टर शीजान को गिरफ्तार किया 

मौंत मामलें में एक्टर शीजान को गिरफ्तार किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। तुनिशा शर्मा मौंत मामलें में एक्ट्रेस के खास दोस्त और अली बाबा धारावाहिक के एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जून 2022 से 'अली बाबा' सीरियल की शूटिंग चल रही थी। तुनिशा, शीजान के साथ रिलेशनशिप में चल रही थीं, लेकिन 15 दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था। जिस वजह से एक्ट्रेस टेंशन में थीं।

पुलिस के जांच में ये बात आई सामने

पूरे मामले में अब तक की जांच में पुलिस ने लव जेहाद के एंगल को सिरे से खारिज कर दिया। मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तुनिशा की मौत, ब्रेकअप की वजह से लगे सदमें को ना झेल पाने के कारण हुई है। वहीं ब्लैकमेल किए जाने  का भी कोई एंगल नहीं निकला है।

एक्टर का मोबाइल जब्त

शनिवार को एक्ट्रेस तुनिशा ने सीरियल ' अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर, शीजान के मेकअप रूम में ससाइड किया।  वहीं पुलिस ने एक्ट्रेस की मां कम्प्लेंट के बाद मामला दर्ज करते हुए एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर सात दिन की कोर्ट से कस्टडी की मांग की थी, लेकिन 4 दिन की मिली है। शीजान को IPC 306 के तहत अरेस्ट किया और उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

होगी पूछताछ

एसीपी ने कहा कि एक्ट्रेस के मौत मामले में लव जिहाद एंगल नहीं है। आरोपी से अभी तक पूछताछ नहीं की गई है। क्योंकि कस्टडी अभी मिली है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी परिवार वालों और जानकारों से भी पूछताछ की जाएगी। सभी साथ ही सेट पर काम करने वाले सभी लोगों से पूछताछ होगी। 

फिल्म और टीवी जगत की हस्तियों ने तुनिषा शर्मा की मौत पर दुख जताया

फिल्म फितूर के निर्देशक अभिषेक कपूर और टीवी अभिनेता करण कुंद्रा समेत भारतीय मनोरंजन उद्योग के कई कलाकारों ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत पर शोक जताया है। अभिनेत्री तुनिषा (21) ने शनिवार को यहां वसई इलाके में टीवी धारावाहिक अली बाबा : दास्तां-ए-काबुल के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। 

तुनिषा ने टीवी धारावाहिक भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप और फितूर तथा बार बार देखो जैसी फिल्मों में काम किया था। कपूर ने युवा अभिनेत्री की मौत को हृदय विदारक बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि तुनिषा शर्मा के निधन से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। मैंने फितूर में उनके साथ तब काम किया, जब वह 13 साल की थीं, प्रतिभावान और अनुशासित अभिनेत्री। ऐसी व्यक्ति जिसका भविष्य उज्ज्वल था और जिसके पास कलाकार के तौर पर देने के लिए काफी कुछ था...यह दिल तोड़ने वाला है।

फितूर में शर्मा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बचपन का किरदार निभाया था। कुंद्रा ने ट्वीट किया कि हैरान करने वाला और अत्यधिक दुखद...इतनी युवा और होनहार कलाकार इतनी जल्दी चली गयी। मैं उनके प्रियजनों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ओम शांति। हर किसी से मेरा अनुरोध है कि अंधेरी सुरंग के अंत में हमेशा रोशनी होती है, कभी न भूलें।

फिल्मकार और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी अभिनेत्री की मौत पर हैरानी जतायी। उन्होंने ट्वीट किया कि सच में इस पर विश्वास नहीं कर सकता। ईश्वर तुनिषा शर्मा की आत्मा को शांति दें। निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट किया कि जीवन में कोई दुख इतना बड़ा नहीं हो सकता, जिससे कोई पार नहीं पा सकता। उनके माता-पिता के बारे में सोच रहा हूं, जिन्हें अपने बच्चे को खोने के दर्द के साथ जीवनभर रहना पड़ेगा।

रश्मि देसाई, करणवीर बोहरा और सुगंधा एस मिश्रा जैसे टीवी कलाकारों ने भी शर्मा की मौत पर दुख जताया है। देसाई ने लिखा कि उनसे कभी नहीं मिले, लेकिन जाहिर तौर पर फूल की तरह उन्हें जानती थी। उनके परिवार और प्रियजन को शक्ति मिलें। निश्चित तौर पर वह चमकता सितारा थीं। बोहरा ने ट्वीट किया कि माय गॉड! यह बहुत दुखद और दिल तोड़ने वाला है। ईश्वर तुनिषा शर्मा की आत्मा को शांति दें। मिश्रा ने कहा कि एक युवा प्रतिभावान व्यक्ति के इतनी जल्दी चले जाने की दुर्भाग्यपूर्ण खबर दिल तोड़ने वाली है। उनके परिवार और प्रियजन को शक्ति मिले।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके 27 वर्षीय साथी अभिनेता शीजान एम खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा (21) ने शनिवार को वसई इलाके में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

समग्र लाइसेंस खंड पर विचार कर सकती है कंपनी 

समग्र लाइसेंस खंड पर विचार कर सकती है कंपनी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) संसद में बीमा कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद समग्र लाइसेंस खंड पर विचार कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रस्तावित विधेयक में यह प्रावधान है कि कोई भी आवेदक किसी भी प्रकार या श्रेणी के बीमा व्यवसाय के एक या अधिक वर्गों/उप-श्रेणियों के पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है।

हालांकि पुनर्बीमा कंपनियों के बीमा व्यवयाय की किसी अन्य श्रेणी के लिए पंजीयन करवाने पर रोक है। वहीं, समग्र लाइसेंस होने से बीमा कंपनियां एक ही कंपनी के जरिए सामान्य और स्वास्थ्य बीमा सेवाओं की पेशकश कर सकेंगी। सूत्रों ने बताया कि एलआईसी बीमा संशोधन विधेयक के पारित होने की स्थिति में समग्र लाइसेंस तथा अन्य मुद्दों पर जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 को ध्यान रखते हुए विचार करेगी। बीमा अधिनियम 1938 और बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम 1999 में संशोधन करने के प्रस्ताव वाले इस विधेयक को बजट सत्र में संसद के पटल पर रखा जा सकता है। वित्त मंत्रालय बीमा कानून में संशोधन पर अभी व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श कर रहा है। 

प्रस्तावित संशोधन मुख्य रूप से पॉलिसी धारकों के हितों को बढ़ावा देने, पॉलिसी धारकों के रिटर्न को बेहतर बनाने और बीमा बाजार में अन्य कंपनियों के प्रवेश को सुगम बनाने से संबंधित हैं ताकि नए रोजगार का सृजन हो और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिले। मौजूदा समय में देश में 24 जीवन बीमा कंपनियां और 31 गैर-जीवन या सामान्य बीमा कंपनियां काम कर रही हैं।

घबराने के बजाय 'विवेक' से काम लेने की आवश्यकता

घबराने के बजाय 'विवेक' से काम लेने की आवश्यकता

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के सलाहकार डॉ. नरेश पुरोहित ने रविवार को कहा कि भारत में वर्तमान कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए, घबराने के बजाय 'विवेक' से काम लेने की आवश्यकता है‌। क्योंकि, तीन सुरक्षित टीकाकरण और हर्ड इम्युनिटी के कारण देश में चौथी लहर की आशंका नहीं है। डॉ.पुरोहित ने कहा कि चीन कोरोना के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन स्ट्रेन, खासकर बीएफ.7 की चपेट है। जो मुख्य वेरिएंट और यह संक्रमण बेहद तेजी से बड़ी पैमाने पर लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

तुलनात्मक रूप से चीन अभी ज्यादा कमजोर है, संभवतः इसके लिए कम वैक्सीन दक्षता, कम प्राकृतिक प्रतिरक्षा, खराब टीकाकरण रणनीति जिम्मेवार हैं, जिसमें वृद्ध और असुरक्षित लोगों के बजाय युवा और स्वस्थ लोगों को प्राथमिकता दी गई। जानेमाने महामारी विशेषज्ञ डॉ. पुरोहित ने ‘यूनीवार्ता’ से कहा कि अभी बड़े पैमाने पर जांच करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने किसी भी नए वेरिएंट के प्रवेश पर नज़र रखने के लिए हवाई अड्डे पर आकस्मिक परीक्षण करने का सही निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि परीक्षण के लिए आकस्मिक लोगों का चयन करने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि देश की लगभग 90 प्रतिशत पात्र आबादी टीके की दो खुराक ले चुकी है। उन्होंने बल देकर कहा कि जिन लोगों ने अभी तक एहतियाती टीका नहीं लिया है, उन्हें जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए। राष्ट्रीय एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के प्रधान अन्वेषक डॉ. पुरोहित ने कहा कि भारत में लहर तभी आ सकती है, जब कोई नया वेरिएंट सामने आए। जो भारत में पहले कभी नहीं आया हो। उन्होंने कहा कि भारत की पात्र आबादी में से 97 प्रतिशत ने पहली खुराक ले ली है। जबकि 90 प्रतिशत ने दूसरी खुराक भी ले ली है। लेकिन, पात्र आबादी में से केवल 27 प्रतिशत ने अबतक एहतियाती खुराक ली है।

उन्होंने कहा कि भारतीयों में हाइब्रिड प्रतिरक्षा विकसित हो चुकी है जो किसी व्यक्ति को रुग्णता/मृत्यु के साथ-साथ भविष्य के संक्रमणों के खिलाफ ज्यादा सुरक्षित बनाता है। उन्होंने कहा कि भारत को उनके नागरिकों द्वारा रोकथाम, शीघ्र निदान और अच्छी टीकाकरण रणनीति जैसे स्वैच्छिक कार्यों से लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है और किसी यात्री में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं या सकारात्मक परीक्षण निकलता है, तो उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा।

नया राजनीतिक दल शुरू करने की घोषणा: रेड्डी

नया राजनीतिक दल शुरू करने की घोषणा: रेड्डी

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए पार्टी से अलग होकर ‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’ नाम से एक नया राजनीतिक दल शुरू करने की रविवार को घोषणा की। रेड्डी ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिकायती लहजे में कहा,“मैंने भाजपा के लिए बहुत काम किया है। मैंने अपना काम छोड़ दिया और पार्टी के लिए काम किया। लेकिन, मेरे मुश्किल दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और भाजपा नेता जगदीश शेट्टार के अलावा पार्टी से कोई भी मेरे साथ खड़ा नहीं हुआ।” उन्होंने कहा,“कई सालों तक मैंने भाजपा के लिए राज्य के कोने-कोने में यात्रा की।

मैंने पहली बार जनतादल (सेक्युलर)-भाजपा गठबंधन सरकार लाने में भी भूमिका निभाई। मैंने सत्ता नहीं सौंपने वाली जद (एस) के खिलाफ लड़कर एक स्वतंत्र भाजपा सरकार लाने के लिए भी कड़ी मेहनत की। लेकिन, जब मैं जेल गया, तो कोई भी समर्थन के लिए खड़ा नहीं हुआ।” उन्होंने कहा,“केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जनार्दन रेड्डी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों कहा? हालांकि, उस बयान ने मुझे बहुत आहत किया। इसी प्रकार बी.एस. येदियुरप्पा के साथ भी अन्याय हुआ है।” रेड्डी ने कहा,“मुश्किल दिनों में परिवार का नेतृत्व करने वाली मेरी पत्नी लक्ष्मी अरुणा अब नए राजनीतिक दल का नेतृत्व करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव चिह्न और झंडे को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के साथ की। फिर उन्होंने बासवन्ना के श्लोकों का पाठ किया। गौरतलब है कि करोड़ों रुपये के अवैध खनन मामले में आरोपी रेड्डी 2015 से जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कई शर्तें लगाई थीं, जिसमें उनके कर्नाटक के बेल्लारी और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर तथा कडप्पा में जाने पर रोक शामिल है।

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...