गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

महिला ने किया सवाल, केजरीवाल का करारा जवाब

महिला ने किया सवाल, केजरीवाल का करारा जवाब

अकांशु उपाध्याय 

ई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान एक महिला ने केजरीवाल से सवाल किया कि आपने मफलर क्यों नहीं पहनाइसके जवाब में केजरीवाल ने कहा- अभी ठंड नहीं आई है।

दरअसलकेजरीवाल अपने प्रत्याशियों के सर्मथन में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली की जनता भी केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने में जुटी थी। तभी केजरीवाल उस महिला के पास पहुंचते हैंजिसने उनसे मफलर न पहनने को लेकर सवाल किया। महिला के इस सवाल पर केजरीवाल भी हंसी नहीं रोक पाए और कहा कि अभी इतनी भी सर्दी नहीं आई है कि मफलर पहनूं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए दिसंबर को मतदान होना है। दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट आएगा। पहले ये चुनाव अप्रैल में होने थेलेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के चलते चुनाव में देरी हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 नवंबर थी।

सरकार की लूट जारी, एक रुपया भी कम नहीं

सरकार की लूट जारी, एक रुपया भी कम नहीं

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘लूट’ जारी है। मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को देखते हुए देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर घट सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘16 मई, 2014 को कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरल थी। उस समय दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.51 रुपये और डीजल का दाम 57.28 रुपये प्रति लीटर था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक दिसंबर, 2022 को कच्चे तेल की कीमत 87.55 डॉलर प्रति बैरल थी। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है।’ ’खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘कच्चे तेल की कीमत 10 महीने के सबसे निचले स्तर पर है, लेकिन भाजपा की लूट ऊंची बनी हुई है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज़्यादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपये से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया। भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।’’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसी 'मछली' रानी, जिसकी नहीं सुनी कहानी

ऐसी 'मछली' रानी, जिसकी नहीं सुनी कहानी

सरस्वती उपाध्याय 

मछली को हम सबने अभी तक पानी में हीं देखा होगा। पानी से बाहर निकलते ही वह बेसुध हो जाती है और ज्यादा देर तक जीवित नहीं रह पाती। मछली पानी में ही सांस ले पाती है, लेकिन इस बीच एक अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रहा है। वीडियो में एक विचित्र मछली को पानी से बाहर निकलकर बर्फ की चादर पर सुस्ताते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं और विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अलग तरह की मछलीबर्फ बार बैठी हुई है। उसके चारों तरफ बर्फ की चादर दिखाई दे रही है और कहीं-कहीं पानी भी नजर आ रहा है। मछलीबिना पानी के जीवित देख किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

वीडियो पर नहीं हुआ किसी को विश्वास
वीडियो में दिख रही मछली बड़ी कॉमन सी दिख रही है और फिर भी ये किसी सामान्य मछली की भांति बिना पानी के तड़प नहीं रही है। ये नजारा जिसने देखा वो दंग रह गया है। इस वीडियो को देख कई लोगों ने कमेंट कर अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि ये मछली पानी से बाहर नहीं खड़ी है। बल्कि ये ऑप्टिकल इल्यूजन है। एक अन्य ने कहा कि सिर्फ वायरल करने के लिए मछली का ऐसा वीडियो बनाया गया हैजो असली नहीं है।"

48,500 साल पुराना 'जोंबी' वायरस जिंदा मिला

48,500 साल पुराना 'जोंबी' वायरस जिंदा मिला

अखिलेश पांडेय 

पेरिस। जलवायु परिवर्तन लंबे समय से मानव जीवन के हर पहलू के लिए खतरा बन चुका है। ये एक ऐसी चुनौती है कि अगर इस पर गौर नहीं किया गया तो मानव जीवन पर संकट आ सकता है, और अब खतरे की घंटी बज चुकी है। साइबेरिया में पिघलती बर्फ ने बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। ऐसा फ्रांसीसी शोधकर्ताओं ने दावा किया है। दरअसल, फ्रांस के वैज्ञानिकों ने रूस में जमी हुई झील के नीचे दबे 48,500 साल पुराने जोंबी वायरस को जिंदा करने का दावा किया है, और अब इससे होने वाली महामारी की आशंका भी जताई है। इस शोध के बाद से वैज्ञानिकों के रातों की नींद उड़ी हुई है।

बर्फ में दबे 13 नए खतरनाक रोगाणु निकले

अब तक के मिली जानकारी के मुताबिक साइबेरिया क्षेत्रों में परमाफ्रॉस्ट के नीचे से एकत्रित नमूनों की जांच की, उन्होंने इसमें से 13 नए रोगाणुओं को ढूंढ निकाला है। वैज्ञानिकों ने इसे जोंबी वायरस का नाम दिया है। उन्होंने बताया कि बर्फीली जमीन में कई हजार सालों तक रहने के बावजूद वो संक्रामक बन रहे हैं। इस प्राचीन अज्ञात वायरस के जिंदा होने के कारण पौधे पशु और मानव के मामले में स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो सकती है। अध्ययन में सामने आए 13 वायरसो से खतरा है.इन सभी वायरस का अपना जीनोम है।

सबसे पुराने जोंबी वायरस का नाम पैंडोरावायरस येडोमा दिया गया

रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय शोधकर्ताओं को रूस के साइबेरिया में शोध आधारित खोजबीन के दौरान इन वायरसों का पता चला है, उन्होंने इस विषाणु को विशेष उद्देश्य के लिए पुनर्जीवित कर इन्हें तेरा अलग-अलग रोगाणु श्रेणियों में बांटा है। सभी को जोंबी वायरस नाम दिया गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने बताया कि यह वायरस सालों से बर्फ में जमे पड़े थे, इसके बावजूद इन में संक्रमण फैलाने की क्षमता बरकरार है। इन वायरसों में से सबसे पुराने जोंबी वायरस को पैंडोरावायरस येडोमा नाम दिया गया है। रोगाणु प्रजाति के इस प्राचीन सदस्य ने उम्र के मामले में और एक अन्य खतरनाक रोगाणु का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2013 में मिले उस वायरस की उम्र 30 हजार साल बताई गई थी। लेकिन पैंडोरावायरस येडोमा उससे 18 हजार 500 साल से भी ज्यादा बड़ा है।

बढ़ सकता है कोरोना वायरस का खतरा

वैज्ञानिकों के मुताबिक सभी जोंबी वायरस के अधिक संक्रामक होने की क्षमता है, इसलिए यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि भविष्य में कोरोना वायरस महामारी अधिक आम हो जाएगी। क्योंकि परमाफ्रॉस्ट पिघलने से माइक्रोबियल कैप्टन अमेरिका जैसे लंबे समय तक निष्क्रिय रहने वाले वायरस निकलते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-51, (वर्ष-06)

2. शुक्रवार, दिसंबर 02, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 30 नवंबर 2022

धरसीवां के तत्वाधान में शिविर का आयोजन 

धरसीवां के तत्वाधान में शिविर का आयोजन 


विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया 

विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने महिलाओं का सम्मान कर सुपोषण किट का वितरण किया

महिला जागृति शिविर संपन्न

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। परियोजना स्तरीय धरसीवां के तत्वाधान में महिला जागृति शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलतरा में संपन्न हुआ। इस दौरान विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई व छह माह पूर्ण किए बच्चों का अन्नप्राशन की रस्म अदा की गई। साथ ही बच्चों और गर्भवती माताओं को सुपोषण किट वितरण किया गया। सुपोषण किट में मूंग, फूटा चना, मूंगफली, गुड, अनार,सेव आदि पौष्टिक सामग्री सम्मिलित की गई थी।

इस अवसर में अतिथियों ने स्थानीय व्यंजन प्रदर्शनी का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को इनाम वितरण किए। महिलाओं को छह साल तक के बच्चों की उचित देखभाल, संतुलित आहार, पोषण जागरूकता, बाल विवाह, बाल मजदूरी महिला जागृति शिविर के आयोजन करने के उद्देश्य को परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव ने विस्तार से समझाया। आदि विषयों के संबंध में जानकारी दी।

साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालयिन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और और कहां प्रदेश सरकार लगातार जनहित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन तक पहुंच रही है। लगातार प्रदेश सरकार सुपोषण अभियान तहत औसत दर कम हो रही हैं।

आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, सभापति चंद्रिका चंदन बांधे, जनपद सदस्य गुरदेव मैरिशा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महिला ब्लाक अध्यक्ष मंजू वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष लोकेश्वरी वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच रामकुमार वर्मा, रोशन पुरी गोस्वामी, दीपक वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी निशा मिश्रा, परियोजना अधिकारी जितेन्द साव और विभाग के अन्य कर्मचारी सहित भारी संख्या में आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...