सोमवार, 21 नवंबर 2022

भ्रष्टाचार: ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगी 'पीठ'

भ्रष्टाचार: ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगी 'पीठ'

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ‘नागरिक आपूर्ति निगम’ घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले को छत्तीसगढ़ से बाहर स्थानांतरित करने की मांग वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ को अवगत कराया कि ईडी की याचिका को न्यायमूर्ति एम आर शाह की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष आज फिर सूचीबद्ध किया गया।

प्रधान न्यायाधीश ने उन परिस्थितियों के बारे में बताया जिनके तहत मामला सोमवार को फिर से उसी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया और कहा कि तीन-न्यायाधीशों की पीठ जिसमें वह, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट शामिल हैं, सुनवाई करेगी। सीजेआई ने कहा, “मामले की सुनवाई क्योंकि सीजेआई ललित (अब सेवानिवृत्त) और दो सहयोगियों द्वारा की गई थी, मैं इसे अपने और दो सहयोगियों - न्यायमूर्ति भट और न्यायमूर्ति रस्तोगी द्वारा सुनवाई के लिए निर्देशित कर सकता हूं। मैं इसे किसी दिन रखूंगा।”

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में न्यायमूर्ति शाह की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा था कि वह मामले को आगे न बढ़ाए क्योंकि इसे तीन-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुना जाना चाहिए और फिर सिब्बल द्वारा प्रधान न्यायाधीश की पीठ के समक्ष इसका उल्लेख किया गया। इसके बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने किसी राजनीतिक मामले में कोई आदेश मुकदमेबाजी करने वाले पक्ष को पसंद नहीं आने पर शीर्ष न्यायपालिका और न्यायाधीशों को बदनाम करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर खेद व्यक्त किया।

ईडी की याचिका को पहले तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश यू. यू. ललित, (अब सेवानिवृत्त) के पास समय की कमी के चलते, सीजेआई, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ द्वारा वाद सूची से हटा दिया गया था। मामले को फिर न्यायमूर्ति शाह और न्यायमूर्ति कोहली की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। कथित घोटाला फरवरी 2015 में सामने आया, जब रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में थी। एसीबी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रभावी कामकाज का दायित्व संभालने वाले नागरिक अपूर्ति निगम (एनएएन) के कार्यालयों पर छापेमारी की और कुल 3.64 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी।

प्राथमिकी में चावल और अन्य खाद्यान्नों की खरीद और परिवहन में व्यापक स्तर पर भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया गया, जिसमें राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, रायपुर से संबंधित अधिकारी और अन्य शामिल थे।

गटर का पानी पीया, शौचालय की बदबू को सूंघा

गटर का पानी पीया, शौचालय की बदबू को सूंघा

अखिलेश पांडेय

वाशिंगटन डीसी/न्यूयॉर्क। दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने विश्व शौचालय दिवस के मौके पर लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में कई 'अजीब काम' किए हैं। गेट्स ने लिखा, मैंने इन वर्षों में...जिमी फॉलन (कॉमेडियन) के साथ गटर का पानी पीया, मानव मल का जार लेकर मंच पर गया और गड्ढे वाले शौचालय की बदबू को सूंघा।

बिल गेट्स ने LinkedIn में लिखा कि मैंने वर्षों में कुछ अजीब बकवास किया है। मैंने जिमी फॉलन के साथ मल कीचड़ से पानी पिया, मानव मल के एक जार के साथ मंच साझा किया, और गड्ढे वाले शौचालय की गंध को सूंघा।

इन हरकतों से कुछ लोगों को हंसी भी आई, लेकिन मेरा लक्ष्य हमेशा लोगों को एक ऐसे मुद्दे के बारे में बताना रहा है जो 3.6 अरब लोगों को प्रभावित करता है, खराब स्वच्छता। दुनिया भर के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए धन्यवाद, हम नए समाधानों के करीब आ रहे हैं। जो बीमारी और बीमारी को रोकेंगे।

किसानों, युवाओं और आदिवासियों की समस्याएं सुनीं 

किसानोंयुवाओं और आदिवासियों की समस्याएं सुनीं 

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/महुवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान किसानोंयुवाओं और आदिवासियों से मिलकर और उनकी समस्याएं सुनकर उनका दर्द महसूस किया। गुजरात में अपनी पहली चुनावी रैली में गांधी ने सूरत जिले के महुवा में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश के पहले मालिक हैं और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके अधिकारों को छीनने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘वे आपको वनवासी कहते हैं। वे यह नहीं कहते कि आप भारत के पहले मालिक हैंबल्कि यह कहते हैं कि आप जंगल में रहते हैं। आपको फर्क दिखता हैइसका मतलब है कि वे नहीं चाहते कि आप शहरों में रहेंवे नहीं चाहते कि आपके बच्चे इंजीनियर बनेंडॉक्टर बनेंविमान उड़ाना सीखेंअंग्रेजी बोलें।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वे चाहते हैं कि आप जंगल में रहेंलेकिन वहां रुकें नहीं। उसके बाद वे आपसे जंगल छीनने लगते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगले 5-10 वर्षों में सारे जंगल दो-तीन उद्योगपतियों के हाथ में हो जाएंगेऔर आपके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं होगीशिक्षास्वास्थ्य और नौकरी नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए आयोजित भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान उन्होंने किसानोंयुवाओं और आदिवासी समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनकर उनके दर्द को महसूस किया। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा की

मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा की

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मछली पालन के लिए तालाबों एवं जलाशयों की नीलामी नही करने एवं उसे 10 वर्षीय पट्टे पर देने की घोषणा की हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आज विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर राजधानी में आयोजित मछुआरा सम्मेलन में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़ की नवीन मछली पालन नीति में मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन किए जाने की घोषणा की।

मछली पालन नीति में संशोधन की यह घोषणा कैबिनेट के अनुमोदन की प्रत्याशा में की गई। आगामी कैबिनेट बैठक में नवीन मछली पालन नीति में संशोधन प्रस्ताव को मंजूर मिलने की उम्मीद है। श्री चौबे ने कहा कि मछुआ समुदाय के लोगों की मांग और उनके हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से मछली पालन नीति में तालाब और जलाशयों को मछली पालन के लिए नीलामी करने के बजाय लीज पर देने के साथ ही वंशानुगत-परंपरागत मछुआ समुदाय के लोगों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।

तालाबों एवं सिंचाई जलाशयों के जलक्षेत्र आबंटन सीमा में 50 फीसद की कमी कर ज्यादा से ज्यादा मछुआरों को रोजी-रोजगार से जोड़ने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि प्रति सदस्य के मान से आबंटित जलक्षेत्र सीमा शर्त घटाने से लाभान्वित मत्स्य पालकों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। नवीन मछली पालन नीति में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार मछली पालन के लिए तालाबों एवं सिंचाई जलाशयों की अब नीलामी नहीं की जाएगीबल्कि 10 साल के पट्टे पर दिए जाएंगे।

तालाब और जलाशय के आबंटन में सामान्य क्षेत्र में ढ़ीमरनिषादकेंवटकहारकहरामल्लाह के मछुआ समूह एवं मत्स्य सहकारी समिति को तथा अनुसूचित जनजाति अधिसूचित क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग के मछुआ समूह एवं मत्स्य सहकारी समिति को प्राथमिकता दी जाएगी।

इंडोनेशिया: भूकंप के तेज झटके, 20 लोगों की मौंत

इंडोनेशिया: भूकंप के तेज झटके, 20 लोगों की मौंत

अखिलेश पांडेय 

जकार्ता। इंडोनेशिया में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान की खबर सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 20 लोगों की मौंत हो गई। जबकि 300 से ज्यादा जख्मी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ये भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। इससे शहर की इमारतें हिल गईं। भूकंप से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई। 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।

उत्तराखंड: तापमान में गिरावट, सुबह-शाम ठंड बढ़ी

उत्तराखंड: तापमान में गिरावट, सुबह-शाम ठंड बढ़ी

पंकज कपूर 

देहरादून। उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब मौसम में बदलाव हो रहा है। लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

पहाड़ में बढ़ी ठंड

जिस वजह से चोटियों पर हुए हिमपात के बाद उत्तराखंड में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है और इस कारण सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। हिमपात के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंच चुका है। जोहार, दारमा और व्यास घाटी में हिमपात के चलते ठंड बढ़ चुकी है।

1 करोड़, 20 लाख रूपए खाते से निकालने का आरोप

1 करोड़, 20 लाख रूपए खाते से निकालने का आरोप

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ो रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और ससुर पर धोखाधड़ी करते हुए 1 करोड़, 20 लाख रूपए बैंक खाते से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अवंति विहार निवासी राधिका गुप्ता ने थाना तेलीबांधा में शिकायत दर्ज कराया है कि मेरे बैंक खाता एवं पोस्ट आफिस के खाता से मेरे जानकारी बिना के छल व बेईमानी पूर्वक मेरे पति राहुल गुप्ता एवं ससुर पवन गुप्ता द्वारा 1 करोड़ 22 लाख रूपये ट्रान्सफर करके धोखाधड़ी किया गया है। मैं स्वयं ट्युशन व अन्य कारोबार करके अपना आय का स्त्रोत बढ़ायी थी। शादी के समय व शादी के बाद मेरे मायके परिवार से गिफ्ट जेवर व नगदी रकम प्राप्त हुये थे। जिसे बैंक में जमा करके लगभग 1 करोड़ 70 लाख रूपये रखी हुई थी। दिनांक 1 सितंबर 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य कुल 1 करोड़ 22 लाख रूपये अन्य खाताओं मे ट्रान्सफर करके धोखाधड़ी किये है। फिलहाल तेलीबांधा पुलिस ने धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...