सोमवार, 21 नवंबर 2022

किसान योजना में दी गई राशि की वसूली करेगी सरकार 

किसान योजना में दी गई राशि की वसूली करेगी सरकार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अगर आप भी पीएम किसान योजना लाभ उठाते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। अब सरकार नए नियम के तहत किसान योजना में दी गई राशि की वसूली करेगी। दरअसल, अब तक सरकार ने इस योजना में 8 बदलाव कर दिए हैं। अगर आपने भी इस योजना एक तहत अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं तो तुरंत कर लें, क्योंकि सरकार इस योजना में हो रहे फर्जीवाड़े को लेकर सख्त हो गई है। सरकार के नए नियम के तहत अगर आपके दस्तावेज अपडेट नहीं हुए तो आप गलत तरीके से पेमेंट लेने वाले फर्जी लिस्ट में शामिल होंगे और आपको अब तक की मिली सभी किस्तें लौटानी होंगी।

गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों के खाते में 11वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं। अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन अब सरकार इस योजना के तहत कई अपात्र किसान भी इसका लाभ उठा रहे हैं। सरकार ने इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए इस योजना के नियमों में फेरबदल कर दिया है, ताकि ऐसे लोगों की पहचान की जा सके। हाल ही में लाभार्थियों के लिए e-KYC करना जरूरी कर दिया गया है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार फर्जी किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दी है और नोटिस भी भेज रही है। कई टैक्स पेयर्स भी इसका लाभ ले रहे हैं दूसरी तरफ कई परिवार ऐसे भी हैं जहां पति-पत्नी दोनों किस्त उठा रहे हैं। इस योजना के नियम के अनुसार, खेत पति और पत्नी दोनों के नाम हों, लेकिन अगर एक ही साथ रहते हैं और परिवार में बच्चे नाबालिग हैं तो केवल एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

अगर आपने भी ऐसी कोई गलती की है तो आप स्वेच्छा से गलत तरीके से लिए गए रकम को वापस कर दें। इसके लिए सरकार ने पीएम किसान पोर्टल पर एक सुविधा दी है। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया।

– सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

– दायीं तरफ बने बॉक्स में सबसे नीचे आपको ‘Refund Online’ के विकल्प पर क्लिक करें।

– अब आपके सामने दो विकल्प खुलेंगे।

– इसमें पहला विकल्प- अगर आपने पीएम किसान का पैसा वापस कर दिया है तो पहले को चेक कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

– इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालें।

– अब इमेज टेक्स्ट टाइप करें और गेट डेटा पर क्लिक करें।

– इसमें अगर आप पात्र हैं तो ‘You are not eligible for any refund Amount’ का मैसेज आएगा अन्यथा रिफ्ड अमांट शो करेगा।

16 दिसंबर तक बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव

16 दिसंबर तक बैंकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। बैंक प्राइवेटाइजेशन को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सरकार लगातार देश में बैंकिंग व्यवस्था में बदलाव करने के लिए प्राइवेटाइजेशन की तरफ बढ़ रही है। सरकार लंबे समय से एक और बैंक के निजीकरण पर काम कर रही है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में बजट में ऐलान किया था। फिलहाल 16 दिसंबर तक इस प्रोसेस को पूरा कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार ने IDBI Bank को प्राइवेट करने का प्लान बनाया है और सेबी से इसके लिए कुछ रियायतें मांगी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने सेबी से मांग की है कि आईडीबीआई बैंक की मिनिमम 25 फीसदी पब्लिक शेयर होल्डिंग के नियम से मिली छूट को इसके प्राइवेटाइजेशन के बाद भी जारी रखा जाए।

ऐसा माना जा रहा है कि सरकार IDBI Bank की बिड को 16 दिसंबर की समय सीमा तक पूरा करने का प्लान बना रही है। सेबी अगर सरकार और एलआईसी को इजाजत दे देती है कि वह इसे पब्लिक शेयर होल्डर मान ले तो मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियमों का पालन हो जाएगा। सेबी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टॉक मार्केट में जितनी भी कंपनियां लिस्ट हैं सभी के लिए लिस्टिंग के 3 साल के अंदर ही मिनिमम 25 फीसदी शेयरहोल्डिंग जरूरी है। फिलहाल सेबी के इस नियम से सरकारी कंपनियों को छूट मिली हुई है।

आपको बता दें IDBI Bank में सरकार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है इसी वजह से इस कंपनी को भी 25 फीसदी वाली मिनिमम शेयरहोल्डिंग से छूट मिलती है। IDBI Bank में सरकार और एलआईसी दोनों की मिलाकर 95 फीसदी हिस्सेदारी है। केंद्र सरकार की तरफ से इस बैंक में 1 अप्रैल 2010 से लेकर के 31 मार्च 2021 के बीच में करीब 27000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। वहीं, RBI इसको 21 जनवरी 2021 से प्राइवेट सेक्टर का बैंक मानता है।

यूपी में भी प्रेमिका के 6 टुकड़े कर फेंका: पुनरावृति

यूपी में भी प्रेमिका के 6 टुकड़े कर फेंका: पुनरावृति

शैलेंद्र श्रीवास्तव   

आजमगढ़। दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही एक हत्याकांड सामने आया है। यहां भी एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह हो जाने से नाराज होकर उसकी हत्या कर शव के छह टुकड़े कर दिए। बाद में उनको अलग-अलग जगह फेंक दिया। श्रद्धा मर्डर केस की तरह दिल को दहला देने वाला यह हत्याकांड उत्तर प्रदेश सूबे के आजमगढ़ जिले में सामने आया है। यहां के अहरौला थाना इलाके में पागल प्रेमी ने पहले प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में गन्ने के खेत में उसके छह टुकड़े कर दिए।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि 16 नवंबर को गौरी का पूरा गांव के सड़क किनारे एक युवती का शव कई टुकड़ों में मिला था। युवती की शिनाख्त इलाके के इसहाकपुर गांव निवासी केदार प्रजापति की पुत्री आराधना के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए हत्या के मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने सच उगला है वह दिल को दहला देने वाला है। एसपी आर्य ने बताया कि आरोपी प्रिंस यादव का आराधना से पहले अफेयर चल रहा था। लेकिन आराधना की शादी दूसरे व्यक्ति से होने से वह नाराज चल रहा था। इसलिए उसने आराधना को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और फिर उसे अंजाम दे दिया। इस प्लान में उसके माता-पिता, बहन, मामा, मामी, मामा का लड़का और उसकी पत्नी भी शामिल है। पूरी घटना के दौरान प्रिंस के मामा का लड़का सर्वेश भी साथ ही रहा. पुलिस को इस मामले में पांच महिलाओं समेत आठ आरोपियों की और तलाश है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रिंस यादव अरब कंट्री में स्थित शारजाह में लकड़ी काटने का काम करता है। उसका आराधना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन इसी बीच फरवरी 2022 में उसकी शादी किसी दूसरे व्यक्ति से हुई तो वह शारजहां से घर चला आया। इसके बाद उसने आराधना से बात करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इस पर उसने आराधना को मारने की योजना बनाई. इसके लिए उसने अपने परिजनों को भी राजी कर लिया।

वह बीते 9 नवंबर को आराधना को भैरव धाम के दर्शन कराने के लिए उसके घर से गया था। वह उसे एक रेस्टोरेंट ले गया. उसके बाद वह वहां से अपने मामा के गांव स्थित एक गन्ने के खेत में आराधना को जबरन खींचकर ले गया। वहां प्रिंस और उसके मामा के लड़के सर्वेश गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। प्रिंस का सर्वेश की पत्नी से भी अफेयर चल रहा था।

गन्ने के खेत में लकड़ी के बोटे आराधना के शरीर के 6 टुकड़े किए और फिर उसे पॉलिथिन में पैक कर दिया। इसके बाद गौरीपुरा गांव के पास शव को कुंए में फेंक दिया। आराधना के शव को वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास फेंक दिया। फिर दोनों वापस लौट आए और वहीं रुके. पुलिस ने साइंटिफिक तरीके से छानबीन कर सभी सबूतों को इकठ्ठा किया और आरोपी प्रिंस यादव को 19 नवंबर की रात को गिरफ्तार कर लिया।

28 लोगों को कुचला 6 बच्चियों सहित 8 की मौत

28 लोगों को कुचला 6 बच्चियों सहित 8 की मौत 

राजेन्द्र कुमार             

हादसा तब हुआ जब नयागांव 28 टोला के लोग भुईआ बाबा की पुजा से पहले न्योतन के कार्यक्रम के दौरान पीपल के पेड़ के पास खड़े थे। बताया जाता है कि सोमवार को मनोज राय के घर भुईआ बाबा की पुजा होनी थी

वैशाली। देसरी थाना क्षेत्र के महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग एन एच 122 बी पर नयागांव 28 टोला के नजदीक रविवार की देर रात 10 के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगो को कुचल दिया। ट्रक भीड़ को रौदते हूए अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ मे जा टकराई। हादसे में छह बच्चियां समेत आठ लोगो की घटनास्थल पर मौत हो गई,। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगो को पहले अनुमंडल अस्पताल और फिर वहां से पटना पीएम सीएच रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये। हादसा तब हुआ जब नयागांव 28 टोला के लोग भुईआ बाबा की पुजा से पहले न्योतन के कार्यक्रम के दौरान पीपल के पेड़ के पास खड़े थे। बताया जाता है कि सोमवार को मनोज राय के घर भुईआ बाबा की पुजा होनी थी।इसी कार्यक्रम को लेकर रात के करीब 10 बजे नयागांव 28 टोला के वार्ड संख्या 12 में सड़क किनारे कब्रिस्तान के बगल मे पीपर के पेड़ के पास सिवानबंधी(न्योतन कार्यक्रम चल रहा था। वहाँ पर सैकड़ो लोगो की भीड़ थी।
इसी बीच हाजीपुर की ओर से महनार की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर वहाँ खड़े दर्जनों लोगो को रौद दिया। हादसे में छह बच्चियां समेत आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक में ही छिपा रहा। लोगो के डर से वह उतर नही रहा था।हादसे के बाद लोगो मे भारी गुस्सा और आक्रोश है। आक्रोशित लोग सड़क पर ही बेठे रहे। जिससे सड़क जाम हो गई।
घटना के एक घंटे बाद मौके पर पुलिस को लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा।घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ विधायक मौके पर पहुंच चुके थे। रात करीब 11बजे लोगो की मांग पर डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच ग्ए। शव क्षत विक्षत अवस्था मे देर रात तक पड़ा रहा। शव से लिपटकर रोते विलखते परिजनों को देखकर वहा मौजूद हर किसी का कलेजा दहल जा रहा था। 

1 ही परिवार के 6 लोगों की लाश, हत्या या खुदकुशी 

1 ही परिवार के 6 लोगों की लाश, हत्या या खुदकुशी 

नरेश राघानी 

उदयपुर। जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश मिली है। मृतकों में 4 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पूरे परिवार ने एक साथ आत्महत्या कर ली है या फिर संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई है। मामला थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक मामला उदयपुर जिले की गोगुंदा तहसील का है। यहां स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। 6 लोगों के मरने से गांव में शोक की लहर है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-41, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, नवंबर 22, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:45, सूर्यास्त: 05:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 20 नवंबर 2022

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। सामाजिक सर्व समाज चेतना मंच के तत्वधान में मौहल्ला बनखण्डी स्थित सेंट ऍम डी जूनियर हाई स्कूल मे सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री राजकुमारी गोस्वामी ने की। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि सर्वसमाज चेतना मंच संगठन का उद्देश्य कमजोर, असहाय, ग्ररीब की आवाज बनकर सत्यनिष्ठा, अनुशासन मे रहकर अत्याचार, महिला उत्पीड़न, नशा मुक्त हेतु सरकार सिस्टम न्याय,  समाज से अधिकार प्राप्त करने हेतु संघर्ष करना, उपाध्याय चेतना मंच संगठन द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों व मेघावी बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के सम्मानीय अंग है। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है, वे हमारे समाज के आधार स्तम्भ है। उनका सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। प्रदेश महामंत्री राजकुमार गोस्वामी का समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमति शालू उपाध्याय को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया। कविता को शामली जनपद की जिलाध्यक्ष  बनाया गया। भूप सिंह सैनी व प्रवीण प्रजापति को प्रदेश सचिव नामित किया गया। वरिष्ठ नागरिक जिन्हे आयोजन में सम्मानित किया गया, इस प्रकार है।

पूर्व प्रधानाचार्य धनप्रकाश उपाध्याय, मास्टर पवन उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल  भारद्वाज, राजकुमार गोस्वामी, सुखबीर उपाध्याय, ओमपाल उपाध्याय, भवर सिंह, पूर्व वायु सैनिक कृष्ण पाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, मेघावी बच्चो मे अनुराग वत्स, अर्पणा उपाध्याय।  

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, शामली जिलाध्यक्ष अमित तोमर, रमेश चौहान, जिलाहासचिव दीपक चौहान, बिल्लू प्रधान, सोमपाल उपाध्याय, कोइला उपाध्या मनु देव आर्य, अशोक उपाध्याय, श्रीमती शालू उपाध्याय, कविता उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय नेता, रामकुमार कश्यप, प्रवी प्रजापति, अनिल चौहान, आकाश चौहान योगी राजकुमार, सुरेश उपाध्याय,पुष्पेंद्र तोमर, निर्मल  सिंह, सोरव तोमर  मिंकू तोमर  अशोक कुमार, मदन उपाध्याय, प्रदीप ठेकेदार, नरेश नामदेव, आदि उपस्थित रहे।

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

संदीप मिश्र 

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद सुसाइड कर लिया। उसने ट्रेन के कटकर जान दे दी। युवक ने जो पोस्ट किया है, उसमें खुशी से सुसाइड करने की बात लिखी है। पता चला है कि युवक की कुछ ही महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मामला महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक का है। यहां कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर इलाके के रहने वाले संजय कुशवाहा फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गया।

एफबी पर संजय का पोस्ट देखकर घरवाले घबरा गए। घर में देखने के बाद उसे पूरे गांव में खोजा गया‌। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बदहवास हालत में परिवार के लोग उसे खोज ही रहे थे। तभी एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे संजय के भाई विनोद ने शव देखा‌। कपड़े और अन्य चीजों की पहचान करते हुए शव संजय का होने की पुष्टि की।

परिवार ने बताया कि 10 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में हमें पता नहीं है। संजय ने कभी कोई परेशानी भी नहीं बताई। आज उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसमें खुद की फोटो के साथ लिखा, ”मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है, मेरा परिवार आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है।”

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 


भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चली विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चल रहे 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को महाराष्ट्र के शेगाव से निकली। जिसमें रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में आज धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,विधायक ममता चंद्राकार, रश्मि सिंह, भारी संख्या में आज महिला पदाधिकारी शामिल हुई। राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चली।

इस अवसर में राहुल गांधी ने विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा से बहुत ही सहजता से बात की कहा, मुझे आप जैसे शहीद परिवार, जो कांग्रेस पार्टी और देश लिए अपने प्राण न्यौछावर किया मैं सभी का सम्मान करता हूं। विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा एक ओर जहां देश में अन्य राजनीतिक दलों के लोग लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रहे है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के एकता लिए यात्रा कर रहे हैं।

डिपार्टमेंट ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया

डिपार्टमेंट ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया


राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट ने  किया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को धार देने के लिए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार मीणा , राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एडवोकेट आनंद मिश्रा,  राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुमित यादव, शैलेंद्र मीणा,  राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनुज रावल एवं  राजस्थान कांग्रेस कमेटी सदस्य जगदीश मीणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से आए पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनिल मीणा ने कहा कि बेरोजगारी महंगाई समाज में फैली हुई नफरत के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वैश्विक ऐतिहासिक यात्रा है। जिसे इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। देश में नफरत के बीज बोने वाली सत्ताधारी शक्तियां नाकाम करने की हजार कोशिश करने के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है। देश की जनता आने वाले चुनाव में सांप्रदायिक जहर उगलने वाली शक्तियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। आरटीआई डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन एडवोकेट आनंद मिश्रा ने कहां की आरटीआई देशभर में जन-जन को सशक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, इससे भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगेगी।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुमित यादव ने कहा जनता के दुरुपयोग हुए पैसे का हिसाब रिपोर्ट से लिया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को कानूनी तरीके से दंडात्मक कार्रवाई के लिए न्याय व्यवस्था की शरण लेगा। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनुज राहुल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सांसदों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए आरटीआई डिपार्टमेंट को मजबूत स्तंभ के तौर पर स्थापित करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जगदीश मीणा ने कहा कि देश गांधीजी के हत्यारों की विचारधाराओं से यह देश नहीं चलेगा। यह देश गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने से चलेगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...