शनिवार, 19 नवंबर 2022

पूनावाला की निशानदेही पर काली पॉलिथीन बरामद

पूनावाला की निशानदेही पर काली पॉलिथीन बरामद 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस में बुरी तरह से उलझ चुकी दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की निशानदेही पर एक काली पॉलिथीन बरामद की है। पुलिस का दावा है कि यही काली पॉलिथीन इस पूरे हत्याकांड के राज को सुलझा सकती है। पुलिस ने इस काली पॉलिथीन को फोरेंसिक लैब भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी आफताब की निशानदेही पर कुछ कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इन कपड़ों पर खून के छींटे जरूर मिलेंगे। इससे केस को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआत में आरोपी आफताब ने पुलिस को खूब गुमराह किया। लेकिन अब जब पुलिस ने मामले में सख्ती शुरू की तो आरोपी भी टूटने लगा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने घर से कुछ ऐसे सुराग उपलब्ध कराए हैं, जिससे उसके खिलाफ मजबूत केस बन सकेगा। वहीं वारदात का भी जल्दी खुलासा संभव होगा। इसमें एक काली पॉलिथीन और कुछ कपड़े शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी की निशानदेही पर एक हथियारनुमा चीज भी बरामद हुई है‌। पुलिस को आशंका है कि इस हथियार का इस्तेमाल श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने में किया गया होगा।

कपड़े पर हो सकते हैं खून के धब्बे
शव के टुकड़े करने के दौरान उठे खून के फब्बारे को साफ करने के लिए आरोपी आफताब ने एसिड का इस्तेमाल किया था। उसने खून की सफाई का तरीका इंटरनेट पर सीखा था। फोरेंसिक टीम ने आशंका जाहिर की है कि खून के कुछ छींटे आरोपी के कपड़े पर पड़े होंगे। कितनी भी सफाई की जाए तो इनपर खून के ट्रेसेज जरूर मिलेंगे। संभवत: इसीलिए आरोपी ने अपने और श्रद्धा के कपड़े को बहुत चालाकी के साथ ठिकाने लगा दिया। फिलहाल पुलिस ने घर में मिले कई सारे कपड़े और सामान अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेज दिया है।

कैसे सुलझेगा जंगल में मिले हड्डियों का राज
पुलिस ने महरौली के जंगलों में सर्च अभियान के दौरान कई तरह की हड्डियां बरामद की है। पुलिस की टीम जब 16 नवंबर की सुबह ये छह बजे छतरपुर के जंगल पहुंची तो कुछ हड्डियां मिली। इसके बाद जहाँ पुलिस को सर्च के दौरान कुछ हड्डियां मिली इसके बाद दूसरी बार उसी दिन सुबह नौ बजे जंगल एरिया में ही 100 फुटा रोड से भी थाई बोन समेत कुछ हड्डियां बरामद की है। पुलिस ने अगले दिन तीसरी बार सर्च ऑपरेशन चलाया तो मेट्रो पिलर के पास से रेडियस अलना, पेटेला और फेमर आदि हड्डियां मिली थी। हालांकि अब तक पुलिस यह साफ नहीं कर पायी है कि यह हड्डियां किसकी हैं।

ये मिली हड्डियां
पुलिस के मुताबिक रेडियस अलना हाथ की कलाई और कोनी के बीच की हड्डी होती है। वहीं पेटेला वो हड्डी है जिसे नी कैप कहते हैं। इसी प्रकार थाई बोन यानी जांघ की हड्डी भी मिली है। इन सभी हड्डियों को बल पूर्वक तोड़ने के निशान हैं। इसके अलावा किसी बड़े तेज धार वाले हथियार के कट के निशान भी मिले हैं।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत अंबेडकर की मूर्ति से की

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत अंबेडकर की मूर्ति से की

पंकज कपूर 

रूड़की। रूड़की में कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर में भारत जोड़ो यात्रा की नगर पालिका भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से शुरुआत की गई। वही यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए।

कांग्रेस प्रदेश कमेटी के महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उन्ही की तर्ज पर उत्तराखंड में भी पहले चरण में भारत जोड़ो यात्रा पहले चरण में माना से रुद्रप्रयाग तक निकाली गयी थी। अब दूसरे चरण में 14 नवंबर से 19 नवंबर तक निकाली गई थी। जिसमें आज समापन पर रूड़की में यात्रा प्रभारी के नेतृत्व में यात्रा नगर निगम से शुरू होकर सिविल लाइन में समापन होगा।

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के करीबी कहे जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य को टिकट दिया है। सपा की तरफ एक से जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी अपने राम का सौदा कर सकती है, वो आपको बेचने में देरी नहीं करेगी। कत्लेआम करने में देरी नहीं करेगी। आपके हक पर तलवार चलाने में देरी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) वाले नारा देते हैं कि मोदी जी (Narendra Modi) आये हैं राम को लाए हैं। ऐसे लगता है कि राम को मोदी ने पैदा किया है, राम पहले थे ही नहीं? ये राम का भी सौदा कर लेते हैं।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में कार्यकर्ता रहता है, उसी दल के हिसाब से उसकी विचारधारा बदल जाती है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में जब स्वामी प्रसाद थे तो भी इस तरह की बदजुबानी करते थे। लेकिन जब तक भाजपा में थे, तब तक वह इस तरह के आपत्तिजनक बयान नहीं दे रहे थे। अब सपा में जाने के बाद उन्होंने जो बयान दिया है, अपने संस्कारों को दिखाने का काम किया है। वह सपा के संस्कारों को लेकर चल रहे हैं। भगवान राम किसी राजनीतिक दल के नहीं है!

@vinay1402sharma यूजर ने लिखा भगवान श्री राम के बारे में फालतू बकवास पसंद नहीं है। @MahajjanNilesh यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी को बर्बाद करके ही रहेंगे क्या? @RWAWESTKARAWAL1 यूजर ने लिखा कि आपकी पार्टी अभी तक क्यों पिछड़ी रह गई? वैसे आपकी याद ताजा कर दूं कि आपकी पार्टी ने गोलियां चलवाई थी। याद आया कि किस नेता ने चलवाई थी।

यूपी भाजपा नेता अलोक अवस्थी ने लिखा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पर स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पड़ी बेहूदी और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनता देख कर इनकी आत्मा को अपार कष्ट हो रहा है। यह वही पार्टी हैं, जिसने राम भक्तों के खून से सरयू को लाल किया था। एक यूजर ने लिखा कि समाजवादी पार्टी के लोग अब भगवान राम का अपमान कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध, कार्यवाही की जाएगी 

बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध, कार्यवाही की जाएगी 

पंकज कपूर 

हरिद्वार। पुलिस ने एक बच्चा चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पता चला है कि होटल स्टाफ ने आरोपी अभियुक्त को बिना पहचान पत्र होटल में कमरा दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में मौहम्मद मुस्ताक कादरी ने बताया कि आरोपी अभियुक्त किशोरी को होटल में ले गया तथा होटल मैनेजर ने लापरवाही बरतते हुये बिना आईडी आरोपी कोे कमरा दिया था। यह सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने होटल स्वामियों और मैनेजरों को सख्त निर्देश दिए हैं।

यदि जनपद के किसी होटल मेें अपराध का मामला सामने आया यदि कार्यवाही में पता चला कि आरोपी को बिना पहचान-पत्र कमरा उपलब्ध कराया गया है, उक्त आधार पर मैनेजर और होटल स्वामियों को अपराधी मानते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दांत की समस्या से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय 

दांत की समस्या से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय 

सरस्वती उपाध्याय 

आज दांत के दर्द की समस्या आम हो गई है, लेकिन कभी-कभी इसका दर्द असहनीय हो जाता है। दांत के दर्द होने से कान और सिर में भी दर्द होने लगता है। जिसकी वजह से कई बार लोगों को बुखार तक आ जाता है। वैसे तो दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की सफाई ना रखना हो सकता है। यदि आप भी दांत की समस्या से गुज़र रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दवाओं के अलावा आप कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं।

  • दांत दर्द में लौंग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका दांत दर्द हो रहा है, तो आप लौंग लेकर उसे उस दांत के नीचे दबा लें, जिसमे दर्द हो रहा हो। ऐसा करने से दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा।

  • गर्म पानी की सिकाई से भी दांत दर्द में आराम मिलता है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं।

  • प्याज ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत में दर्द होने पर आप प्याज को छीलकर काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। आप प्याज को कद्दूकस कर, उसे रुई के साथ लपेटकर, उस फोहे को दांत पर रख लें। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

  • अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में उन्हें चबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है।

  • दांत के दर्द को दूर भगाने में हींग भी बहुत असरदार माना गया है। इसके लिए आधा चम्मच हींग में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस पेस्ट को बहुत हल्का गर्म करें और फिर उस दांत पर लगाएं, जिसमें दर्द हो रहा हो। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।

आईपीओ: भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड की मंजूरी 

आईपीओ: भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड की मंजूरी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिली है। यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड की पितृ कंपनी यात्रा ऑनलाइन इंक ने यह जानकारी दी। मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, निर्गम के तहत कंपनी 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा 93,28,358 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी।

नैसडेक में सूचीबद्ध यात्रा ऑनलाइन इंक ने एक बयान में कहा कि यात्रा ऑनलाइन लिमिटेड को मार्च में जमा कराए।आईपीओ दस्तावेजों के संबंध में 17 नवंबर को बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिली। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और कारोबार वृद्धि के लिए करेगी।

सावरकर पर टिप्पणी के लिए गांधी की आलोचना 

सावरकर पर टिप्पणी के लिए गांधी की आलोचना 

कविता गर्ग 

बुलढाना। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि जो लोग वी डी सावरकर पर टिप्पणी के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि हिंदुत्व विचारक को अंग्रेजों से 60 रुपये की पेंशन क्यों मिलती थी। गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के महाराष्ट्र चरण के दौरान इस सप्ताह की शुरुआत में सावरकर पर टिप्पणी की थी, जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है।

उन्होंने दावा किया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और भय के चलते उन्हें दया याचिका लिखी थी। सावरकर पर टिप्पणी को लेकर गांधी की आलोचना और शिवसेना के इस रुख के बारे में पूछे जाने पर कि ऐसी टिप्पणी से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन प्रभावित होगा, पटोले ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने राहुल गांधी की सावरकर पर उनकी टिप्पणी के लिए आलोचना की, उन्हें पहले जवाब देना चाहिए कि उन्हें अंग्रेजों से 60 रुपये की पेंशन क्यों मिलती थी।’’

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिला है और कांग्रेस एकजुट एवं ऊर्जावान है। पटोले ने कहा कि उनकी पार्टी एक वैचारिक चर्चा चाहती है और वह लोगों को एकजुट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अहिंसा में विश्वास करती है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी 19 नवंबर को ‘किसान विजय दिवस’ के रूप में मना रही है क्योंकि पिछले साल इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को विरोध के बाद वापस ले लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘19 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन है और हम इसे किसान विजय दिवस के रूप में मना रहे हैं।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में किसानों के कल्याण के लिए एकमात्र दीर्घकालिक समाधान सिंचाई सुविधाओं का उन्नयन है, जहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि महिला निर्वाचित प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्य पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...